टूल्लू पंप चोरी का खुलासा,नगर पंचायत हीरागंज के सभासद के बेटे समेत दो गिरफ्तार

टूल्लू पंप चोरी का खुलासा,नगर पंचायत हीरागंज के सभासद के बेटे समेत दो गिरफ्तार

खिड़की तोड़कर ट्यूबवेल के कमरे में घुसे थे आरोपी, चोरी का पंप बरामद

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज पुलिस ने नगर पंचायत हीरागंज में ट्यूबवेल के कमरे की खिड़की तोड़कर टूल्लू पंप चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परान का पुरवा निवासी विशनू सरोज (20) और अमन सरोज (22) पुत्र हीरालाल सरोज के रूप में हुई है। बताया गया है कि हीरालाल सरोज संबंधित वार्ड के सभासद हैं।पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त की रात परान का पुरवा निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह के ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था। ताला नहीं टूटने पर आरोपियों ने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और वहां लगी दो हॉर्सपावर की किर्लोस्कर कंपनी की मोटर/टूल्लू पंप चोरी कर ले गए।घटना के संबंध में एक सितंबर को महेशगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश की।बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पूरे किशुनी-बाघराय नहर मार्ग के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी किया गया टूल्लू पंप बरामद हुआ।पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने पंप चोरी कर उसे बेचने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें