नाग पंचमी पर 200 से अधिक लोगों को बांटी खाद्य सामग्री

नाग पंचमी पर 200 से अधिक लोगों को बांटी खाद्य सामग्री

प्रतापगढ़, बाबागंज ।  बाबागंज विकासखंड की ग्राम पंचायत उतरार में जरूरतमंद एवं ग्रामीण परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान प्रशासक हंसराज देवी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों को मैदा, सूजी, चीनी, मेवा, रिफाइंड तेल सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज विनोद यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के लोगों की सेवा और सहायता के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।
कार्यक्रम में पूर्व बीडीसी रामसुमेर पाल, अमित मौर्य, बीडीसी घनश्याम सरोज, शिव बहादुर सरोज, राम आसरे यादव, दीनानाथ शर्मा, भैया राम यादव, ऋषिकेश सरोज, संदीप यादव, विकास सरोज, अर्पित यादव, अनुज यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें