पति पर दूसरी महिला के साथ रहने और मारपीट का आरोप पत्नी ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की भी दी तहरीर

पति पर दूसरी महिला के साथ रहने और मारपीट का आरोप

पत्नी ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की भी दी तहरीर

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के पुराना एंधा गांव निवासी एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ रहने, पत्नी से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर महेशगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता रानी के अनुसार, उसकी शादी करीब 13 वर्ष पूर्व रंजीत के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। आरोप है कि रंजीत पिछले करीब तीन महीने से दूसरी महिला के साथ हीरागंज में किराये के कमरे में रह रहा है और पत्नी व बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी नहीं उठा रहा है।पीड़िता का कहना है कि वह अपने बेटे के साथ हीरागंज चौराहे पर अंडे की दुकान चलाकर परिवार का जीवनयापन कर रही है।तहरीर के मुताबिक, 19 अगस्त की रात करीब 12 बजे रंजीत घर पहुंचा और कथित रूप से पत्नी से अपनी प्रेमिका को घर में रहने देने तथा अंडे की दुकान उसे देने की बात कही। पीड़िता द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।घटना के बाद पीड़िता 20 अगस्त को महेशगंज थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक संतोष कुमार पासवान को सौंपी है। मामले में पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें