कुंडा: पूरे धनऊ में परिवार घास-फूस की झोपड़ी में रहने को मजबूर, पीएम आवास के लिए लगाई गुहार

कुंडा: पूरे धनऊ में परिवार घास-फूस की झोपड़ी में रहने को मजबूर, पीएम आवास के लिए लगाई गुहार

घर तक सड़क नहीं, बरसात में आवागमन में परेशानी; ग्राम पंचायत इंजीनियर ने जांच कर पात्रता के आधार पर आवास दिलाने की मांग की

कुंडा/प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत देहंगरी जमालपुर के मजरा पूरे धनऊ में अजय कुमार मौर्य का परिवार घास-फूस की झोपड़ी में रहने को मजबूर है। पक्की छत नहीं होने के कारण परिवार को बदहाल परिस्थितियों में जीवन गुजारना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार अजय मौर्य के घर तक पहुंचने के लिए सड़क की सुविधा नहीं है। इससे परिवार को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी होती है। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। कीचड़ और जलभराव के कारण परिवार के छोटे बच्चों सहित अन्य सदस्यों को आने-जाने में दिक्कत होती है।मामले को लेकर ग्राम पंचायत के इंजीनियर हेमंत यादव ने संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) और ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने परिवार की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराने तथा पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ दिलाने की मांग की है।ग्रामीणों ने भी प्रशासन से परिवार की स्थिति की जांच कराकर पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जरूरतमंद परिवार को सुरक्षित आवास मिलने से उसे बरसात समेत अन्य मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सकेगी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें