
चार जिंदा देसी बम के साथ युवक गिरफ्तार
नवाबगंज पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ चोरी और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के मुकदमे दर्ज
कुंडा/प्रतापगढ़। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवाबगंज पुलिस ने एक युवक को चार जिंदा अवैध देसी बम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायण वैस के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नवाबगंज संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इब्राहिपुर के पास से आमिर पुत्र गफ्फार, निवासी ग्राम मुरस्सापुर, थाना नवाबगंज, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चार जिंदा अवैध देसी बम बरामद हुए।बरामदगी के संबंध में थाना नवाबगंज में मुकदमा अपराध संख्या 126/2026, धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आमिर के खिलाफ पूर्व में भी थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज है। उसके आपराधिक इतिहास में मुकदमा अपराध संख्या 21/2023, धारा 379, 411 बीएनएस थाना नवाबगंज दर्ज है।पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजनरायण सिंह, उपनिरीक्षक अकील अहमद, रिजर्व कांस्टेबल रजनीश प्रजापति, रिजर्व कांस्टेबल शुभम यादव तथा चालक कांस्टेबल दुरवीन यादव शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।