संदीप त्रिपाठी बने अंबेडकर नगर के PCC Observer, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी

संदीप त्रिपाठी बने अंबेडकर नगर के PCC Observer, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी

संगठन सृजन अभियान के तहत मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

कुंडा/प्रतापगढ़। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बैरागीपुर, हीरागंज, कुंडा, प्रतापगढ़ निवासी संदीप त्रिपाठी को अंबेडकर नगर का PCC Observer नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है।संदीप त्रिपाठी की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई जिम्मेदारी मिलने पर संदीप त्रिपाठी ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अंबेडकर नगर में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।संदीप त्रिपाठी की नियुक्ति पर कुंडा एवं प्रतापगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें