
मानिकपुर में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
कुंडा/प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मानिकपुर की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने फिनिक्स एकेडमी, कस्बा मानिकपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम के दौरान टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और जरूरी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया।छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन से सहायता ली जा सकती है। टीम ने वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी।टीम ने थाना मानिकपुर स्थित महिला हेल्प डेस्क तथा मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454404119 और 9454407350 के बारे में भी बताया। छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी लेते हुए किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना झिझक पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध एवं महिला संबंधी अपराधों से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है।