
हर घर तिरंगा पद यात्रा से तिरंगा मय हुआ शाहपुर
भदफर लहरपुर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर आज भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुर में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कारागार श्री सुरेश राही की गरिमा मयी उपस्थित रही और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राम जीवन जायसवाल जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता पदयात्रा में सम्मिलित होकर देशभक्ति से ओत प्रोत संदेश देने का कार्य किया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित हरे राम दीक्षित , आलोक पाण्डेय वासुदेव पांडेय इन्द्रेश वर्मा राकेश गिरी राज कुमार गौतम अमित त्रिवेदी अनुज वर्मा विनोद शुक्ला तरुण मिश्र श्याम सुंदर वर्मा सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे