जौनपुर पुलिस का बड़ा अभियान: 28 थानों की कार्रवाई में 121 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस का बड़ा अभियान: 28 थानों की कार्रवाई में 121 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर/ ब्यूरो चीफ/ अरुण कुमार दुबे/ नैमिष टुडे

जौनपुर / जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान जनपद के 28 थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कुल 121 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थानावार गिरफ्तारी के आंकड़ों में कोतवाली से 6, लाइन बाजार से 8, जफराबाद से 1, शाहगंज से 5, खेतासराय से 8, खुटहन से 9, सरपतहां से 1, केराकत से 8, चंदवक से 3, जलालपुर से 3, गौरा बादशाहपुर से 2, सरायख्वाजा से 1, बक्सा से 4, सिकरारा से 2, तेजीबाजार से 6, बदलापुर से 8, सिंगरामऊ से 1, महराजगंज से 2, सुजानगंज से 1, मछलीशहर से 8, मुंगरा बादशाहपुर से 2, मीरगंज से 5, पवारा से 5, मड़ियाहूं से 6, रामपुर से 6, बरसठी से 4, नेवढ़िया से 3 तथा सुरेरी थाना से 3 वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें