न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के फैजुल्लाह_2021 बैच का बीपीसीएल में चयन, संस्था में खुशी की लहर

न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के फैजुल्लाह_2021 बैच का बीपीसीएल में चयन, संस्था में खुशी की लहर

न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के होनहार विद्यार्थी फैजुल्लाह_2021 बैच का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनी *भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL)* में हुआ है।

इस शानदार उपलब्धि पर एंजिल्स परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। संस्था ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा, “हमें फैजुल्लाह की इस अद्भुत सफलता और नियुक्ति पर गर्व है। उनकी मेहनत और लगन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है।”

संस्था के सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, “ईश्वर उन्हें जीवन के हर कदम पर सफलता और आशीर्वाद प्रदान करे।”

फैजुल्लाह की इस सफलता से एंजिल्स परिवार के सभी सदस्यों और छात्रों में उत्साह का माहौल है। यह नियुक्ति न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरे संस्थान के लिए गौरव का विषय है।

एंजिल्स परिवार

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें