
‘पंकज फ्लैक्स एण्ड प्रिंटर्स’ का हुआ फीता काट कर उद्घाटन
मां और बहन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन
नैमिष टुडे /संवाददाता /विकास मिश्रा
बिसवां सीतापुर। नगर पालिका परिषद बिसवां कार्यालय के नीचे गुरुवार को ‘पंकज फ्लैक्स एण्ड प्रिंटर्स’ का शुभारंभ विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठान के संचालक पंकज भारतीय की माता एवं बहन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। पंडित अवधेश शुक्ल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराते हुए प्रतिष्ठान की उन्नति, समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया गया तथा सभी को प्रसाद वितरित किया गया। संचालक पंकज भारतीय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रतिष्ठान पर फ्लैक्स, बैनर, पोस्टर, विजिटिंग कार्ड, शादी कार्ड, डिजिटल प्रिंटिंग सहित विभिन्न प्रकार की प्रिंटिंग सेवाएं गुणवत्तापूर्ण एवं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
उद्घाटन समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक, मित्रगण, शुभचिंतक एवं क्षेत्रीय पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने नए प्रतिष्ठान की उन्नति एवं सफलता की कामना की।