राजा टोडरमल पार्क में 3 जून को लगेगा,निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर

राजा टोडरमल पार्क में 3 जून को लगेगा,निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर

सीतापुर। जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नेशनल होम्योपैथी स्टोर और एस एल फार्मा कंपनी के सहयोग द्वारा दिनांक 3 जून 2026 को राजा टोडरमल पार्क, निकट पुलिस क्लब सीतापुर में एक निशुल्क नेशनल होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवा दल RSSD के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी की अनुमति पर राजस्व सुरक्षा सेवादल RSSD की पिछड़ा वर्ग महिला अध्यक्ष इंदू रानी ने अपील की है ,ज्यादा से ज्यादा लोग शिविर में पहुंच कर लाभ उठाएं।
यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा, जिसमें अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियों की दवाओ का वितरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न सामान्य एवं दीर्घकालिक रोगों के संबंध में सलाह दी जाएगी
आयोजकों ने जनपद के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवादल RSSD के जिला अध्यक्ष/ बार कोषाध्यक्ष/ शिवनाथ मिश्रा ,जिला मीडिया प्रभारी/ ऑल इंडिया संपादक संघ जिलाअध्यक्ष सन्तोष कुमार राव,शहर अध्यक्ष सुनील कुमार राठौर, अंकित जायसवाल, अवनीश कुमार, जितेंद्र कुमार, सहित संस्था की पूरी टीम मौजूद रहेगी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें