जलभराव की समस्या से जूझ रही गांव की जनता रास्ते पर निकलना हुआ दूभर

जलभराव की समस्या से जूझ रही गांव की जनता रास्ते पर निकलना हुआ दूभर

नैमिष टुडे /विकाश मिश्रा

सांडा/सीतापुर- विकास खण्ड सकरन क्षेत्र ग्राम पंचायत बगहाढाक के गाँव दनियारपुर में खड़ंजे पर लम्बे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते ग्रामीणों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। दशकों पूर्व बने खड़ंजा टूट जाने के कारण गहरे गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है। टूटा खड़ंजा व जलभराव की समस्या से ग्राम वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । ग्राम पंचायत सभा से कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक टूटा खड़ंजा व पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे ग्राम वासियों मे गहरा रोष है।रास्ते पर जलभराव की समस्या से जहाँ बड़ी परेशानी हो रही है। वहीं फैली गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है । ग्राम पंचायत व प्रशासनिक अधिकारियों से ग्रामीण रिंकू, धनेश, नवदीप, धनपाल, सोनेलाल, चंद्रभाल, सोनासर, दिनेश, रामकुमार, लालता प्रसाद, जगदीश, राम सिंह, गोपी, प्रताप, दीपू आदि के दर्जनों ग्रामीणों ने रास्ते पर हो रहे जलभराव की समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है। रास्ते पर गंदगी के चलते बच्चों को भी स्कूल में आने जाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक बरसात के मौसम में पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है। कई बार शिकायत की गई, कितु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। वहीं रोजगार सेवक संदीप कुमार ने बताया मनरेगा से उक्त समस्या के लिए वित्तीय वर्ष 2025-2026 और 2026-2027 दोनों की कार्ययोजना में शामिल किया गया है लेकिन आगे प्रगति नहीं हो पा रही है। ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप चौधरी ने बताया कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा जिससे लोगों को समस्या से निजात मिल सके।

 

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें