कैमहरा कला में “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता रैली का किया गया आयोजन

कैमहरा कला में “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता रैली का किया गया आयोजन

नैमिष टुडे/धीरेन्द्र कुमार वर्मा

बिसवां।सीतापुर
कैमहरा कला स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वारा “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत एक प्रेरणादायक रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और अभिभावकों को इसके प्रति जागरूक करना रहा।
रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक नारों के माध्यम से शिक्षा का महत्व बताया। “हर बच्चा पढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा” और “आओ मिलकर कदम बढ़ाएँ, हर बच्चे को स्कूल पहुँचाएँ” जैसे नारों से पूरे क्षेत्र में जागरूकता का संदेश दिया गया।
विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन अवश्य कराएं और उन्हें शिक्षा से जोड़ें। सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता करन त्रिवेदी व अध्यापक विशंभर दयाल ,प्रधानाचार्य वशीक खान उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें