
बिसवां में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत परिवारजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल
नैमिष टुडे/धीरेन्द्र कुमार वर्मा
बिसवा।सीतापुर। थाना बिसवां क्षेत्र में बड़ा चौराहा–जहांगीराबाद रोड पर सब्जी मंडी के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गोपाल नगर निवासी सौर गुप्ता (40 वर्ष) पुत्र आशीष अपने चचेरे भाई को स्कूल छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मौरंग से भरे ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही थाना बिसवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।