राष्ट्रीय किसान मंच के तहसील अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

राष्ट्रीय किसान मंच के तहसील अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मिश्रित सीतापुर / राष्ट्रीय किसान मंच के तहसील अध्यक्ष अंबरीश कनौजिया ने दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ आज उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं का शीघ्र समांधान कराए जाने की मांग की है । दिए गए ज्ञापन में कहा गया है । कि वर्तमान समय कई दिनों से बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि लगातार हो रही है । जिससे किसानों की फसले काफी बर्बाद हो चुकी हैं । इस लिए राष्ट्रीय किसान मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सभी क्षेत्रीय लेखपालों को निर्देशित करके किसानों की फसलों का मौका निरीक्षण कराए जाने की मांग करते हुए उचित मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग की है । अन्यथा की स्थिति में राष्ट्रीय किसान मंच के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय किसानों के साथ धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है । जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी । इस अवसर पर रामस्वरूप राजवंशी , रोहित राजवंशी , मनोज सिंह , गुरु प्रसाद , सावंल सिंह , बृजेश सिंह , ज्ञानेंद्र सिंह , रामजीवन सिंह , लल्लू राम राठौर , शिवदयाल गौतम , बबलू गौतम , खुशीराम गौतम , निर्भय राज , प्रवीण कुमार , विकास राज , वीरू राजवंशी , बृज बिहारी कनौजिया , शोभित रावत आदि पदाधिकारी एवं किसान बंधु मौजूद रहे ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें