दुबई से बोला आतंकी कनेक्शन का आरोपी आकिब,मैं गद्दार नहीं,पठान हूं योगी-मोदी से लगाई गुहार

दुबई से बोला आतंकी कनेक्शन का आरोपी आकिब,मैं गद्दार नहीं,पठान हूं योगी-मोदी से लगाई गुहार

लखनऊ।उत्तर प्रदेश एटीएस ने शनिवार को चार पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारों पर भारत में दहशत फैलाने के चार संदिग्धों आतंकियों को राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया था।इनको यूपी एटीएस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है।इन पर नोएडा और आसपास की जगहों पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।यूपी एटीएस के एक्शन के बाद आईएसआई के संदिग्ध आतंकी साकिब उर्फ डेविल के दुबई में बैठे साथी मास्टरमाइंड आकिब की सफाई सामने आई है।आकिब दुबई से एक वीडियो जारी करते हुए अपनी सफाई पेश की है।आकिब ने कहा,मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं,मैं सच्चा देशभक्त हूं, जिन लोगों को पकड़ा गया है उनसे पूछताछ करो,किसी बेगुनाह को न फंसाया जाज।

बता दें कि यूपी एटीएस द्वारा मेरठ के साकिब उर्फ डेविल की गिरफ्तारी के बाद दुबई में रह रहे आकिब खान का नाम प्रमुखता से सामने आया है।जांच में खुलासा हुआ कि साकिब का पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई हैंडलर से संपर्क आकिब ने ही कराया था।बीते साल आकिब का एक वीडियो कॉल वायरल हुआ था,जिसमें वह घातक हथियारों का प्रदर्शन कर रहा था।अब इस मामले में बिजनौर पुलिस के अधिकारियों पर गाज गिरने के बाद आकिब ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि वह कोई आतंकवादी नहीं है,उसने खुद को देशभक्त बताते हुए कहा कि वह दुबई में गाड़ी चलाकर 20,000 रुपए महीना कमाता है और मेहनत की रोटी खाता है।

आतंकवादी का ठप्पा न लगाएं

आकिब खान ने वीडियो में भावुक होते हुए कहा,मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूं,अगर कोई मेरे देश की तरफ आंख उठाएगा,तो मैं उसकी आंख निकाल लूंगा,मैं पठान हूं,गर्दन कटा सकता हूं,लेकिन झुकाऊंगा नहीं।आकिब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विनती की है कि उसके खिलाफ गलत अफवाहें न फैलाई जाएं।आकिब का तर्क है कि उसे बिना जांच-पड़ताल के अपराधी घोषित किया जा रहा है।

पुलिस और हथियारों की हकीकत

वायरल वीडियो में नजर आ रही एके-47 के बारे में आकिब का कहना है कि इसकी हकीकत पुलिस भी जानती है।आकिब ने दावा किया कि उसके पास उन सभी पुलिसवालों के नंबर हैं,जिन्होंने उससे पूछताछ की थी।आकिब ने कहा,मैंने पूरी हकीकत पहले भी बयान की थी और अब भी पीछे नहीं हटूंगा,बेगुनाह को सजा मत दो,जो असली गुनहगार हैं उन्हें पकड़ो।फिलहाल,एटीएस आकिब के दावों और आतंकी नेटवर्क के बीच की कड़ियों को सुलझाने में जुटी है।

एटीएस की रिमांड जांच और फंडिंग नेटवर्क की पड़ताल

एटीएस आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य संपर्क,फंडिंग और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। एजेंसियों को शक है कि यह नेटवर्क कई शहरों में सक्रिय था और महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा था।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें