
इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म पीड़िता आरक्षी की जिरह जारी
एफटीसी प्रथम राकेश यादव की कोर्ट में 10 को होगी शेष जिरह
नैमिष टुडे /सवाददाता
सुलतानपुर। महिला सिपाही से दुष्कर्म के मुकदमे में एफटीसी प्रथम जज राकेश यादव की अदालत में सोमवार को पीड़िता आरक्षी की गवाही के लिए तारीख नियत रही। मामले में हाजिर हुई पीड़िता सिपाही से आरोपी इंस्पेक्टर नीशू तोमर के अधिवक्ता ने जिरह की कार्यवाही शुरू किया,फिलहाल उनकी जिरह अभी पूरी नहीं हो सकी है। अदालत ने मामले में पीड़िता की शेष जिरह के लिए 10 अप्रैल की तारीख तय किया है। कोतवाली नगर में महिला आरक्षी ने 14 जुलाई साल 2022 को इंस्पेक्टर नीशू तोमर के खिलाफ यौन शोषण समेत अन्य आरोपो में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। मामले में अदालत ने पीड़िता को गवाही के देने के लिए तलब किया था,जिनकी जिरह की कार्यवाही शेष रह गई है।