सुलतानपुर में दुष्कर्म व धमकी का आरोपी गिरफ्तार

सुलतानपुर में दुष्कर्म व धमकी का आरोपी गिरफ्तार

सुलतानपुर  उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान थाना कोतवाली देहात में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 069/2026, धारा 64(1)/351(3) बीएनएस से संबंधित नामजद आरोपी करमा उर्फ दिवाकर पुत्र हंसराज निवासी दूबेरपुर चहटवा को डिहवा मोड़ के पास से हिरासत में लिया गया।
थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार करीब 2:25 बजे आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:
प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह
हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार
कांस्टेबल आकाश सिंह
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा !!

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें