नमक मंडी अतिक्रमण की गिरफ्त में

नमक मंडी अतिक्रमण की गिरफ्त में

सुलतानपुर।नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान का बिगुल तो बड़े जोर-शोर से बजाया जा रहा है, लेकिन ढोल की आवाज़ शायद नमक मंडी तक पहुँच ही नहीं पा रही।
पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए रोज़ नई चेतावनियाँ जारी करते हैं, बुलडोज़र गरजते हैं, मुनादी होती है, और फोटो खिंचवाने का सिलसिला भी जारी रहता है। मगर जैसे ही बात उनके अपने मोहल्ले नमक मंडी की आती है तो अभियान मानो संवेदनशील क्षेत्र घोषित हो जाता है।
शहर के दूसरे हिस्सों में इंच-इंच नापकर कार्रवाई होती है लेकिन नमक मंडी में अतिक्रमण शायद स्थानीय धरोहर मान लिया गया है। वहां न तो नाप-तौल दिखती है, न नोटिस की गूंज, न बुलडोज़र की धमक। लगता है अभियान की परिधि घर से कुछ दूरी बनाकर ही तय की गई है।
— क्या अतिक्रमण हटाओ अभियान में भी वीआईपी ज़ोन होते हैं?
या फिर यह मुहिम दूर के ढोल सुहावने वाली कहावत को ही चरितार्थ कर रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें