नवागत पुलिस कप्तान मीडिया से हुई मुखातिब पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गोष्ठी

नवागत पुलिस कप्तान मीडिया से हुई मुखातिब

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गोष्ठी

सुल्तानपुर।जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में चार्ज लेने के बाद आईपीएस चारु निगम प्रथम बार पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से मुखातिब हुई।
मीडिया से परिचय के दौरान उन्होंने बताया कि वह 2014 बैच की आईपीएस है और उन्होंने ट्रेनिंग पीरियड में गोरखपुर व झांसी के साथ लखनऊ तथा औरैया में एसपी के रूप में सेवा दे चुकी है।मीडिया कर्मियों से परिचय के उपरांत उन्होंने बताया कि अब हर सर्किल के सीओ को निर्देशित किया गया है कि हर घटना पर मीडिया को बाइट उपलब्ध कराए।साथ की मीडिया कर्मियों को थाने स्तर से भी जानकारी दी जाए।नगर क्षेत्र में जाम की समस्या के निदान पर उन्होंने कहा कि जो वाहन मालिक सड़क के किनारे अपने वाहन खड़े करते है उन्हें दो दिन चेतावनी देने के बाद कार्यवाही की जाएगी।अवैध खनन पर उन्होंने कहा कि जल्द ही समीक्षा कर कार्यवाही की जाएगी।जिले सहित गैर जनपद के अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने की बात भी कही।उन्होंने कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच किसी भी प्रकार समस्या नहीं होगी।जो भी उनकी जानकारी में आयेगा उसका तुरंत निदान किया जाएगा।साथ ही मीडिया के साथियों से कहा कि जो भी जिले मे समस्या हो उसे उन्हें तत्काल अवगत कराए जिससे उसका निदान किया जा सके।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें