सोनभद्र में स्टोन क्रशर व्यवसायी की सिर कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र में स्टोन क्रशर व्यवसायी की सिर कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र: जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में स्टोन क्रेशर व्यवसाय की सिर कूचकर हत्या कर दी गई. देर रात हुई हत्या की जानकारी स्थानीय लोगों को तब हुई जब उन्होंने रविवार सुबह शव को देखा. घटना के बाद एडिशनल एसपी सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. क्रेशर प्लांट पर चोरी की आशंका भी जताई जा रही है. इस दौरान बदमाशों ने क्रेशर प्लांट पर लगा हुआ सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया और डीवीआर भी ले गए.

पुलिस के मुताबिक बघमनवा क्षेत्र में स्टोन क्रेशर प्लांट के व्यवसायी विष्णु हरि उपाध्याय (75) की बदमाशों ने सिर कूचकर हत्या कर दी गई. घटना के समय वह प्लांट पर सो रहे थे. घटना बीती देर रात की बताई जा रही है.

घटना की जानकारी रविवार सुबह लोगों को लगी. घटना के बाद एडिशनल एसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. प्लांट पर चोरी की आशंका जताई जा रही है. एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक भदोही जिले के रहने वाले थे, उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रेशर प्लांट पर काफी कैश मौजूद रहता है इसलिए प्लांट पर चोरी और उसके बाद हत्या किए जाने की आशंका है. बदमाशों ने सीसीटीवी के डीवीआर चोरी कर लिया गया है. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें