
बिना नोटिस के जेसीबी चलवा कर मकान को गिरवाने का समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी ने किया विरोध जिला अधिकारी को सोपा शिकायती पत्र
ऋषभ दुबे नैमिष टुडे
कन्नौज: समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी ने ग्राम भदोरियन पुरवा मैं बिना नोटिस के मकान पर जेसीबी चलाने का जमकर विरोध किया| और उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सोपा जिसमें उन्होंने बताया कि बिना किसी नोटिस किसी की गृहस्ती उजाड़ देना यह कानून के खिलाफ है | भदौरिन पुरवा निवासी अशोक पाल का मकान जिसमें वह लगभग 35 वर्ष से अपने परिवार सहित निवास कर रहा था जिसको तिर्वा के अधिकारियों द्वारा बिना किसी नोटिस के गिरवा दिया गया और पीड़ित पक्ष की कोई भी बात नहीं सुनी गई| यह सरासर तानाशाही की बात है और वास्तविक करण मौजा खड़कपुर – बिलंदपुर मौजा राजपुर सीमांकन से उत्पन्न हुआ था सीमांकन प्रक्रिया गलत हुई थी यही कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई जिसमें सीमांकन करते समय अधिकारियों ने पक्षपात किया जिसमें पीड़ित का मकान जमीदो ज किया गया किया गया इस घटना से समाजवादी पार्टी के लोग नाराज हैं कहना है| इसमें शामिल अधिकारियों की जांच की जाए और जो भी दोषी पाया जाए उसके ऊपर तत्काल कार्रवाई की जाए और जो पीड़ित परिवार की संपत्ति का नुकसान हुआ है| पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कलीम खान अनिल पाल इंजीनियर अंशु पाल समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी हसीब हसन प्रदेश अध्यक्ष भानु गुप्ता विवेक पाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे