
अखिल भारतीय गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण महासभा का 46वां अधिवेशन 8-9 फरवरी को रहेगा आयोजित
डॉ. कर्ण सिंह इंटर कॉलेज रहलई, इरादतनगर में होगा भव्य आयोजन
नैमिष टुडे/विष्णु सिकरवार
आगरा। अखिल भारतीय गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण महासभा का 46वां अधिवेशन आगामी 8 और 9 फरवरी (शनिवार-रविवार) को डॉ. कर्ण सिंह इंटर कॉलेज, रहलई, इरादतनगर में आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी उपस्थित रहेंगे।
बाबा लीलाविलास महाराज की तपोस्थली पर होगा आयोजन।
इस अधिवेशन का आयोजन बाबा लीलाविलास महाराज की तपोस्थली पर किया जा रहा है। जिसमें भ्रातृत्व भाव बढ़ाने, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, आर्थिक-सामाजिक और राजनीतिक चेतना जागृत करने, युवाओं के शैक्षिक स्तर को सुधारने और समाज को संगठित करने जैसे उद्देश्यों पर चर्चा होगी।
भव्य और ऐतिहासिक होगा आयोजन” – महेश शर्मा
महासभा के महामंत्री महेश शर्मा ने बताया कि यह अधिवेशन ऐतिहासिक होगा और समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगा। इस दौरान समाज के विकास और एकजुटता पर विशेष चर्चा होगी।
महानगर मंत्री विनोद त्यागी ने कहा कि वर्तमान में युवा सोशल मीडिया और राजनीति में उम्र से पहले ही भागीदारी कर रहे हैं, जबकि उन्हें शिक्षा पर अधिक ध्यान देना चाहिए। जब युवा शिक्षित होगा, तो समाज मजबूत होगा।
समाज के गणमान्य लोग जैसे पूर्ण कांत त्यागी, सुधाकर त्यागी, सतीश देव त्यागी, मन्नालाल गालव, सुरेंद्र त्यागी, विजय त्यागी, पुष्पनारायण त्यागी, नगेंद्र त्यागी (मीडिया प्रभारी) आदि समाज के लोगों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील कर रहे हैं। गांव-गांव जाकर इस आयोजन के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है, ताकि समाज के लोग बढ़-चढ़कर इसमें शामिल हों।