UP Archives - Naimish Today

गोरखपुर में महाकुंभ पर 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, संगोष्ठी के मुख्य अतिथि होंगे महंत मिथिलेशनंदिनी
गोरखपुर- जनपद के जंगल धूसड़ स्थित महाराणा प्रताप विश्वविद्याल के कला संकाय के तत्वावधान में 22 और 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी प्रयागराज में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ की परंपरा, अनुष्ठान और महत्ता को लेकर आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी के शुभारंभ के मौके पर अयोध्या के महंत आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी में देश-विदेश से आए वक्ता व्याख्यान देंगे। इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

आपको बता दें कि 22 फरवरी सुबह करीब 11 बजे संगोष्ठी का शुभारंभ किया जाएगा। यह जानकारी महाराणा प्रताप विश्वविद्याल के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप कुमार राव ने दी है। उन्होंने बताया कि समारोह सत्र के मुख्य अतिथि अपोलो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कोलकाता के वरिष्ठ कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. भबातोष विश्वास भी आयोजन में शामिल होंगे। 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामना संदेश भेजा है। साथ ही उन्होंने महाकुंभ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन को अभिनंदनीय भी कहा है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ को विश्व का सबसे विशाल आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम होने की बात भी कही है। 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को लेकर महाराणा प्रताप विश्वविद्यालय की उप प्राचार्या शिप्रा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिवसीय संगोष्ठी में महाकुंभ की दिव्यता, भव्यता और सुव्यवस्था के अलावा सम सामयिकता महाकुंभ की परंपरा पर विचार-विमर्श होगा।

उन्होंने बताया कि समारोह में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर महाविद्यालय में रक्षा अध्ययन विभाग के आचार्य प्रोफेसर हर्ष कुमार सिन्हा और नई दिल्ली के भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के सदस्य सचिव डॉ. ओमजी उपाध्याय भी खास मेहमान के रूप में उपस्थित रहेंगे। महाकुंभ को लेकर आयोजित की जाने वाली 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में कई शोध पत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सांस्कृतिक चेतना जागरण के अभियान का एक प्रमुख पड़ाव है।

यह भी पढ़ें:- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कुंभ से लौट रही कार की अज्ञात वाहन से टक्कर, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल

The post गोरखपुर में महाकुंभ पर 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, संगोष्ठी के मुख्य अतिथि होंगे महंत मिथिलेशनंदिनी appeared first on Naimish Today.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कुंभ से लौट रही कार की अज्ञात वाहन से टक्कर, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल
फिरोजाबाद- जनपद के शिकोहाबाद नसीरपुर थाना क्षेत्र में आज बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कुंभ मेले से वापस लौट रही एक कार खड़े वाहन से टकरा गई। जिससे कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा फिरोजाबाद के शिकोहाबाद नसीरपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह तकरीबन 4:30 बजे हुआ। यहां दिल्ली लौट रही कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गई।

लोगों का कहना है कि कार के चालक को झपकी आ लग गई थी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन वहां से फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा। डॉक्टरों के मुताबिक, तीनों घायलों की हालत गंभीर है। घायल रूपा देवी ने बताया कि हम कुंभ से लौट रहे थे, तभी गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को नींद की झपकी लग गई। जिससे यह हादसा हो गया।

मृतकों में 35 वर्षीय कुणाल, 45 वर्षीय रंजीत और 20 वर्षीय प्रेमलता कुमारी शामिल हैं। ये सभी अस्थाई रूप से आजादपुर थाना नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में रहते थे। जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। हादसे में जो लोग घायल हुए हैं, उनमें 23 वर्षीय माधव निवासी मुजफ्फरनगर, 40 वर्षीय रूपा देवी निवासी आजादपुर दिल्ली और 40 वर्षीय रीता देवी निवासी दिल्ली शामिल हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। फरार हुए वाहन की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:- 103 करोड़ की लागत से नगर निगम बनाएगा ‘मल्टी स्पोर्ट्स कांपलेक्स’, स्पोर्ट्स टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, शासन से मिली मंजूरी

The post आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कुंभ से लौट रही कार की अज्ञात वाहन से टक्कर, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल appeared first on Naimish Today.

काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ रही लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, 6 लाख से अधिक श्रद्धालु प्रतिदिन कर रहे दर्शन-पूजन
वाराणसी- प्रयागराज महाकुम्भ से श्री काशी विश्वनाथ धाम में देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का प्रवाह उमड़ रहा ​है। काशी विश्वनाथ धाम में हर रोज साढ़े 6 लाख से अधिक श्रद्धालु नियमित दर्शन-पूजन कर रहे हैं। धाम में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गंभीर है। उनके निर्देश पर मंदिर न्यास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में भी उनकी सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा है। श्रद्धालुओं को उनकी जरूरत के अनुसार सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए न्यास के अधिकारी निरंतर भ्रमण कर इंतजाम करा रहे हैं। मंदिर के CEO विश्व भूषण ने मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम के प्रत्येक प्वाइंट का मुआयना कर श्रद्धालुओं की सुविधा के प्रबंधों का जायजा लिया। जिसमें उन्होंने कतार में लगे श्रद्धालुओं के लिए दिन में धूप तेज होने पर छांव की व्यवस्था कराई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं से सुविधाओं के मद्देनजर बातचीत कर उनके सुझाव भी लिए।

उन्होंने श्रद्धालुओं के पास पहुंचकर गुड़ और पानी वितरित किया। धाम में पधारे नन्हे भक्तों का भी मंदिर न्यास स्वागत करते हुए उन्हें विशेष स्नेह दे रहा है। मंदिर के CEO ने कई नन्हे भक्तों से मुलाकात कर उन्हें महादेव के स्नेह के तौर पर चॉकलेट, चिप्स देकर धाम में स्वागत किया। न्यास की ओर से दिव्यांगजन, बुजुर्ग एवं गोद में बच्चे लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की भी व्यवस्था कराई जा रही है। मंदिर न्यास के अनुसार 15 फ़रवरी को 6,39,465, फ़रवरी को 6,81,792 और 17 फ़रवरी 2025 (रात्रि 11:00 बजे तक) 6,33,742 श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किए।

यह भी पढ़ें:- 103 करोड़ की लागत से नगर निगम बनाएगा ‘मल्टी स्पोर्ट्स कांपलेक्स’, स्पोर्ट्स टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, शासन से मिली मंजूरी

The post काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ रही लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, 6 लाख से अधिक श्रद्धालु प्रतिदिन कर रहे दर्शन-पूजन appeared first on Naimish Today.

महाकुंभ: 25 देशों व 5 महाद्वीपों के श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, वैश्विक एकता का दिया संदेश
प्रयागराज- दुनियाभर का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ इन दिनों प्रयागराज में जारी है। आकंड़ों पर नजर डाले तो अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ मेला इस बार एक अद्वितीय धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र बन गया है। अब तक यहां देश के विभिन्न राज्यों के साथ 25 देशों और 5 महाद्वीपों से श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इन श्रद्धालुओं ने परमार्थ निकेतन शिविर के स्वामी चिदानन्द सरस्वती के मार्गदर्शन में संगम में डुबकी लगाई, जिससे वैश्विक एकता, सद्भाव और समरसता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर और उनके पति, साथ ही मैक्सिको के पर्यावरणविद् अबुएलो एंटोनियो ऑक्सटे सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालुओं ने भी संगम स्नान किया।

इन श्रद्धालुओं ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही उनके मोक्ष की कामना भी की।स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने श्रद्धालुओं से कहा कि जो लोग हादसे का शिकार हुए, वे दिव्य आत्माएं संगम में स्नान करने आयी थीं, परंतु दुर्भाग्यवश वे स्नान नहीं कर पाए। इसलिये उनके आत्मा की शांति और सद्गति के लिए यह डुबकी समर्पित है। उन्होंने प्रार्थना की कि हें प्रभु उन दिव्य आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें, और उनके परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। अरैल परमार्थ निकेतन शिविर से लेकर अरैट घाट तक श्रद्धालुओं ने एक मानव श्रृंखला बनाई, जो एकता और समरसता का प्रतीक बनी।

इस मानव श्रृंखला ने संदेश दिया कि जब हम एकजुट होते हैं, तो हमें दुनिया की कोई भी मुश्किल तोड़ नहीं सकती। यह दृश्य सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक एकता का प्रतीक बना, जिसमें विभिन्न देशों के श्रद्धालुओं ने साथ मिलकर संगम में डुबकी लगाई। महाकुंभ के इस आयोजन ने न सिर्फ धार्मिक आस्थाओं को समर्पित किया है, बल्कि यह वैश्विक परिवार की भावना का भी प्रतीक बना है। संगम में जुटे श्रद्धालुओं ने एक साथ मिलकर यह संदेश दिया कि हम सभी एक ही पृथ्वी के नागरिक हैं, हमारी आपसी एकता ही दुनिया की शांति और समृद्धि की कुंजी है।

यह भी पढ़ें:- ‘कामायनी एक्सप्रेस’ में बम होने की सूचना से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट, जांच एजेंसियों ने ली ट्रेन की तलाशी

The post महाकुंभ: 25 देशों व 5 महाद्वीपों के श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, वैश्विक एकता का दिया संदेश appeared first on Naimish Today.

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बोर्ड परीक्षा-2025 की समीक्षा, कहा- परीक्षाओं में नकल की न रहे कोई गुंजाइश
लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा-2025 की तैयारियों की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने पारदर्शी एवं नकलविहिन परीक्षा कराये जाने को लेकर सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि UP बोर्ड-2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक प्रस्तावित हैं। यह परीक्षा कुल 8140 परीक्षा केन्द्रों पर होगी, जिनमें 576 राजकीय, 3446 सहायता प्राप्त व 4118 स्ववित्तपोषित विद्यालय हैं।

परीक्षा में 27,32,216 हाईस्कूल एवं 27,05,017 इण्टरमीडिएट कुल 54,37,233 परीक्षार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में नकल की कोई गुंजाइश नहीं रहनी चाहिये। परीक्षा के पूर्व परीक्षा केन्दों का शत-प्रतिशत निरीक्षण कराकर यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी केन्द्रों पर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि 17 जनपदों जिनमें आगरा, मथुरा, बागपत, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, हरदोई, आजमगढ़, बलिया, मऊ, प्रयागराज, कौशांबी, चंदौली, जौनपुर, गाज़ीपुर, देवरिया व गोंडा को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। इन जनपदों में विशेष तौर पर सतर्कता बरती जानी चाहिए। STF और LIU द्वारा इन केन्द्रों की विशेष निगरानी रखी जाये। मुख्य सचिव ने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर समय से पहुंचने में असुविधा नहीं होनी चाहिए। परीक्षा के मध्यनजर समयानुसार बसों का नियमित संचालन किया जाये। परीक्षार्थियों को कहीं भी अनावश्यक रूप से न रोका जाये। परीक्षा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया जाये।

प्रयागराज, अयोध्या, बनारस के परीक्षा केंद्रों के पास पुलिस द्वारा अनावश्यक एनाउन्समेंट न किया जाये। इसके अलावा परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। नकल माफियाओं और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परीक्षा कार्य में बाधक तत्वों के विरुद्ध संज्ञेय अपराध के अंतर्गत कार्रवाई की जाये। स्ट्रांग रूम की चौबीस घंटे CCTV के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी रखी जाये। सुरक्षा के लिए सशस्त्र बल की तैनाती की जाये। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों के स्ट्रांग रूम का टीम बनाकर आकस्मिक निरीक्षण भी कराया जाये।

उन्होंने कहा कि अनुचित मुद्रण अथवा प्रकाशन तथा सोशल मीडिया आदि पर अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाये। परीक्षा समाप्ति के उपरान्त उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केन्द्रों से संकलन केन्द्रों को अनिवार्य रूप से पुलिस अभिरक्षा में ही प्रेषित किया जाये। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों के चारों तरफ साफ-सफाई, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था आदि सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिये। बैठक में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार ने बताया कि परीक्षाओं को नकलविहीन और निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित कराने के लिए नवीन व्यवस्थाएं की गई हैं। इसमें सभी जनपदों व परीक्षा केन्द्रों पर मुख्य विषय के लिये प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त आरक्षित सेट्स, प्रश्नपत्रों में केन्द्रवार कोडिंग, परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण सम्बन्धी आपत्तियाँ एवं शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराने की व्यवस्था शामिल है।

उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा में परीक्षकों की जिओ फेसिंग उपस्थिति और मोबाइल एप व पोर्टल पर ऑनलाइन अंक अपलोड करने की व्यवस्था भी कराई गई है। बैठक में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा, सचिव माध्यमिक शिक्षा भगवती सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

The post मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बोर्ड परीक्षा-2025 की समीक्षा, कहा- परीक्षाओं में नकल की न रहे कोई गुंजाइश appeared first on Naimish Today.