Station Closed Archives - Naimish Today

प्रयागराज- महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, संगम रेलवे स्टेशन को 28 फरवरी तक किया गया बंद, जानिए ट्रैफिक अपडेट
प्रयागराज- महाकुंभ में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जिसे देखते हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को 28 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। भीड़ यदि इसी तरह बढ़ती रही तो प्रयागराज संगम स्टेशन को आगे भी बंद रखा जा सकता है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने मंडल रेल प्रबंधक को एक पत्र लिखा है।

वहीं स्टेशन पर तैनात RPF और GRP के जवानों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि महाकुंभ-2025 में बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है, जिसके चलते उनके सुगम और सुरक्षित आवागमन हेतु 17 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक दारागंज से रेल यात्रियों का आवागमन बंद किया जाना अति आवश्यक है।

इसको लेकर प्रयागराज के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने मंडल रेल प्रबंधक से अनुरोध किया है कि 17 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक दारागंज रेलवे स्टेशन को यात्रियों के लिए बंद रखा जाए। आपको बता दें कि महाकुंभ क्षेत्र के दारागंज क्षेत्र में संगम रेलवे स्टेशन है। जो मेला क्षेत्र के सबसे करीब है।

आपको बता दें कि महाशिवरात्रि से पहले ही महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। जिससे शहर में वाहनों की लंबी कतारे लग रही है। बीते रविवार को छुट्टी होने की वजह से प्रयागराज और उसके आस-पास के इलाकों में पूरे दिन जाम जैसे हालत बने रहे। हालांकि, ट्रैफिक व्यवस्था अभी ठीक चल रही है। महज कुछ जगहों पर ही जाम की स्थिति है। उत्तर प्रदेश के DGP ने बताया कि महाकुंभ में आने के लिए प्रयागराज के चारों तरफ से मार्गो पर ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है।

फिलहाल, सुबह 8 बजे के करीब प्रयागराज शहर के दो रास्तों पर ट्रैफिक जाम लगा। वहीं, मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर ट्रैफिक क्लियर है। रीवा, जौनपुर, लखनऊ, वाराणसी और कौशांबी से प्रयागराज आने-जाने वाले रास्तों पर भी ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी माघी पूर्णिमा के अवसर पर उमड़ रही भारी भीड़ के चलते 9 फरवरी को प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 14 फरवरी तक के लिए बंद किया गया था। जो 14 फरवरी की रात 12 बजे खुलना था, लेकिन भारी भीड़ को देखते हुए यह समय सीमा 16 फरवरी रात 12 बजे तक के लिए बढ़ाई गई थी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारी ने बताया था कि यात्री प्रयाग और फाफामऊ स्टेशन से ही ट्रेन पकड़े, यही से स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है।

The post प्रयागराज- महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, संगम रेलवे स्टेशन को 28 फरवरी तक किया गया बंद, जानिए ट्रैफिक अपडेट appeared first on Naimish Today.