Mahakumbh Archives - Naimish Today

गोरखपुर में महाकुंभ पर 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, संगोष्ठी के मुख्य अतिथि होंगे महंत मिथिलेशनंदिनी
गोरखपुर- जनपद के जंगल धूसड़ स्थित महाराणा प्रताप विश्वविद्याल के कला संकाय के तत्वावधान में 22 और 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी प्रयागराज में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ की परंपरा, अनुष्ठान और महत्ता को लेकर आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी के शुभारंभ के मौके पर अयोध्या के महंत आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी में देश-विदेश से आए वक्ता व्याख्यान देंगे। इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

आपको बता दें कि 22 फरवरी सुबह करीब 11 बजे संगोष्ठी का शुभारंभ किया जाएगा। यह जानकारी महाराणा प्रताप विश्वविद्याल के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप कुमार राव ने दी है। उन्होंने बताया कि समारोह सत्र के मुख्य अतिथि अपोलो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कोलकाता के वरिष्ठ कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. भबातोष विश्वास भी आयोजन में शामिल होंगे। 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामना संदेश भेजा है। साथ ही उन्होंने महाकुंभ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन को अभिनंदनीय भी कहा है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ को विश्व का सबसे विशाल आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम होने की बात भी कही है। 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को लेकर महाराणा प्रताप विश्वविद्यालय की उप प्राचार्या शिप्रा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिवसीय संगोष्ठी में महाकुंभ की दिव्यता, भव्यता और सुव्यवस्था के अलावा सम सामयिकता महाकुंभ की परंपरा पर विचार-विमर्श होगा।

उन्होंने बताया कि समारोह में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर महाविद्यालय में रक्षा अध्ययन विभाग के आचार्य प्रोफेसर हर्ष कुमार सिन्हा और नई दिल्ली के भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के सदस्य सचिव डॉ. ओमजी उपाध्याय भी खास मेहमान के रूप में उपस्थित रहेंगे। महाकुंभ को लेकर आयोजित की जाने वाली 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में कई शोध पत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सांस्कृतिक चेतना जागरण के अभियान का एक प्रमुख पड़ाव है।

यह भी पढ़ें:- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कुंभ से लौट रही कार की अज्ञात वाहन से टक्कर, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल

The post गोरखपुर में महाकुंभ पर 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, संगोष्ठी के मुख्य अतिथि होंगे महंत मिथिलेशनंदिनी appeared first on Naimish Today.

महाकुंभ: 25 देशों व 5 महाद्वीपों के श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, वैश्विक एकता का दिया संदेश
प्रयागराज- दुनियाभर का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ इन दिनों प्रयागराज में जारी है। आकंड़ों पर नजर डाले तो अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ मेला इस बार एक अद्वितीय धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र बन गया है। अब तक यहां देश के विभिन्न राज्यों के साथ 25 देशों और 5 महाद्वीपों से श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इन श्रद्धालुओं ने परमार्थ निकेतन शिविर के स्वामी चिदानन्द सरस्वती के मार्गदर्शन में संगम में डुबकी लगाई, जिससे वैश्विक एकता, सद्भाव और समरसता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर और उनके पति, साथ ही मैक्सिको के पर्यावरणविद् अबुएलो एंटोनियो ऑक्सटे सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालुओं ने भी संगम स्नान किया।

इन श्रद्धालुओं ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही उनके मोक्ष की कामना भी की।स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने श्रद्धालुओं से कहा कि जो लोग हादसे का शिकार हुए, वे दिव्य आत्माएं संगम में स्नान करने आयी थीं, परंतु दुर्भाग्यवश वे स्नान नहीं कर पाए। इसलिये उनके आत्मा की शांति और सद्गति के लिए यह डुबकी समर्पित है। उन्होंने प्रार्थना की कि हें प्रभु उन दिव्य आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें, और उनके परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। अरैल परमार्थ निकेतन शिविर से लेकर अरैट घाट तक श्रद्धालुओं ने एक मानव श्रृंखला बनाई, जो एकता और समरसता का प्रतीक बनी।

इस मानव श्रृंखला ने संदेश दिया कि जब हम एकजुट होते हैं, तो हमें दुनिया की कोई भी मुश्किल तोड़ नहीं सकती। यह दृश्य सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक एकता का प्रतीक बना, जिसमें विभिन्न देशों के श्रद्धालुओं ने साथ मिलकर संगम में डुबकी लगाई। महाकुंभ के इस आयोजन ने न सिर्फ धार्मिक आस्थाओं को समर्पित किया है, बल्कि यह वैश्विक परिवार की भावना का भी प्रतीक बना है। संगम में जुटे श्रद्धालुओं ने एक साथ मिलकर यह संदेश दिया कि हम सभी एक ही पृथ्वी के नागरिक हैं, हमारी आपसी एकता ही दुनिया की शांति और समृद्धि की कुंजी है।

यह भी पढ़ें:- ‘कामायनी एक्सप्रेस’ में बम होने की सूचना से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट, जांच एजेंसियों ने ली ट्रेन की तलाशी

The post महाकुंभ: 25 देशों व 5 महाद्वीपों के श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, वैश्विक एकता का दिया संदेश appeared first on Naimish Today.