BJP Archives - Naimish Today

27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी,जेड श्रेणी सुरक्षा के साथ रेखा गुप्ता को मिली CM पद की जिम्मेदारी
नई दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद आज भारतीय जनता पार्टी की वापसी हो गयी है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता दिल्ली की बागडोर संभालने वालीं 9वीं मुख्यमंत्री बन गई हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भव्य और दिव्य समारोह में आज उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। रेखा गुप्ता ने हिंदी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इसके साथ ही दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी सुरक्षा प्रदान की गई है। उनके घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इन्द्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई। रेखा गुप्ता दिल्ली में मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री बनी हैं।

इसके साथ ही वे वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनके अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने। दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में 19 फरवरी को 50 वर्षीय रेखा गुप्ता को नेता चुना गया।

उन्होंने इसके बाद उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से राज निवास में मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी के लंबे शासन का अंत किया है। रेखा गुप्ता ने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से पढ़ाई के दौरान ही छात्र राजनीति में कदम रखा। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ी रही हैं।

यह भी पढ़ें:- UP बजट पेश: युवाओं को बिना ब्याज लोन, मेधावी छात्राओं को स्कूटी, जानिए क्या हैं यूपी बजट के बड़े ऐलान

The post 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी,जेड श्रेणी सुरक्षा के साथ रेखा गुप्ता को मिली CM पद की जिम्मेदारी appeared first on Naimish Today.