हरदोइ Archives - Naimish Today

कछौना में पारिवारिक कलह के चलते गैस एजेंसी कर्मचारी ने लगाई फांसी, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
कछौना में पारिवारिक कलह के चलते गैस एजेंसी कर्मचारी ने लगाई फांसी, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

कछौना / हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ नगर पंचायत कछौना पतसेनी के मोहल्ला तिलक नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस आत्मघाती कदम के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और दो मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय आलोक सिंह पुत्र स्नेह कुमार सिंह, जो मूल रूप से कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहसार के निवासी थे, तिलक नगर मोहल्ले में एक किराए के मकान में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। मृतक आलोक एक गैस एजेंसी पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनकी पत्नी शाहजहाँपुर जिले में संविदा पर एएनएम के रूप में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि वुधवार की रात घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर आलोक सिंह ने देर रात कमरे के अंदर फांसी लगा ली। जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक की दो छोटी बेटियाँ हैं, जिनकी उम्र पाँच वर्ष और दो वर्ष है। पिता की मौत के बाद पत्नी बदहवास है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया है। एक हँसते-खेलते परिवार में पसरा यह मातम चर्चा का विषय बना हुआ है।

The post कछौना में पारिवारिक कलह के चलते गैस एजेंसी कर्मचारी ने लगाई फांसी, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया appeared first on Naimish Today.

कछौना में किसान कल्याण केंद्र की राह साफ, विधायक के हस्तक्षेप के बाद अवैध सरसों की फसल पर चला जेसेबी
कछौना में किसान कल्याण केंद्र की राह साफ, विधायक के हस्तक्षेप के बाद अवैध सरसों की फसल पर चला जेसेबी

कछौना हरदोई विकास खंड कछौना में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रस्तावित ‘मल्टीपरपज सीड स्टोर एण्ड टेक्नालाजी डिसेमिनेशन सेन्टर’ (किसान कल्याण केंद्र) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिला कृषि अधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी सण्डीला को लिखे गए पत्र के क्रम में, शनिवार को राजस्व विभाग और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जे को हटवा दिया। किसान कल्याण केंद्र की स्थापना के लिए कछौना में भूमि आवंटित की गई थी। स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम पतसेनी निवासी किसान जगपाल सिंह ने आवंटित भूमि पर अनाधिकृत रूप से सरसों की फसल बो रखी थी। विभाग द्वारा बार-बार फसल हटाने के निर्देश देने के बावजूद जब कब्जा नहीं हटा, तो प्रशासन को कड़ा रुख अपनाना पड़ा। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के अथक प्रयासों और विभागीय समन्वय के चलते शनिवार को राजस्व टीम के कानूनगो अनुपम, लेखपाल अनूप शुक्ला और राजकीय कृषि रक्षा प्रभारी संतोष कुमार की उपस्थिति में भूमि की पैमाइश की गई। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से बोई गई सरसों की फसल को हटाकर भूमि को पूरी तरह खाली करा लिया गया। अब इस स्थान पर जल्द ही किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के किसानों को उन्नत बीज और तकनीक प्रसार की सुविधा मिल सकेगी।

The post कछौना में किसान कल्याण केंद्र की राह साफ, विधायक के हस्तक्षेप के बाद अवैध सरसों की फसल पर चला जेसेबी appeared first on Naimish Today.

पीड़िता के संघर्ष से मिली सफलता, दोषियों पर कार्रवाई का खौफ
पीड़िता के संघर्ष से मिली सफलता, दोषियों पर कार्रवाई का खौफ

महिला अधिवक्ता परिवार पर खूनी हमला, एसएचओ निलंबित; पुलिस महकमे में हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

नैमिष टुडे/सवाददाता

कछौना /हरदोई कानून के रखवालों की लापरवाही और दबंगों के दुस्साहस की एक सनसनीखेज वारदात ने कछौना पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। एक महिला अधिवक्ता और उनके पति पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस अधीक्षक हरदोई ने कड़ा रुख अपनाते हुए कछौना प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ग्राम तकिया निवासी वहाब और रफीक के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था। रविवार को जब अधिवक्ता फिरदौस जहां अपने पति सलीम के साथ वहाब की पैरवी के लिए कोतवाली जा रही थीं, तभी विपक्षी रफीक और प्रधान पति मोहम्मद नसीम ने अपने बेटों और समर्थकों के साथ मिलकर उनकी कार को घेर लिया। परन्तु कछौना पुलिस ने उल्टा कार्यवाई पीड़ितों पर ही कर दी, मामले का वीडियो वायरल होने वाले के बाद पुलिस अधीक्षक हरदोई ने कड़ा रुख अपनाते हुए कछौना प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर कछौना पुलिस को कड़ा निर्देश दिया, पुलिस अधीक्षक ने निर्देश पर पीड़िता अधिवक्ता फिरदौस जहां पत्नी सलीम निवासी तकिया कछौना देहात की तहरीर के पर कोतवाली कछौना पर मु०अ०सं० 35/26 धारा 191(2)/115(2)/352/ 351(3)/117(2)/126(1) /75(1)/309(4) बीएनएस बनाम आरोपी अभियुक्त जमाल पुत्र हसनैन, आमिर पुत्र नसीम, रफीक पुत्र गफूर, अखिल पुत्र पूतन, फारुख पुत्र मोहम्मद हसनैन, इरफान पुत्र शरीफ सर्वनिवासीगण निवासी ग्राम तकिया कछौना देहात थाना कछौना जनपद हरदोई सहित मोहम्मद शरीफ पुत्र नन्हे बाबा निवासी सदर बाजार थाना कछौना जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।घटना के बाद न्याय पाने के लिए किया गया संघर्ष आखिरकार रंग लाया है। इस मामले ने यह दिखा दिया है कि दृढ़ता और जन-समर्थन से न्याय की राह में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सकता है। न्याय के लिए लगातार प्रयास और मामले के उच्चाधिकारियों तक पहुँचने के बाद, संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई हुई है। पीड़ित और उनके परिवार को न्याय पाने के लिए कानूनी प्रक्रिया और चुनौतियों का सामना करना पड़ा। शुरुआती दौर में कुछ कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद, न्याय की माँग पर अडिग रहने और मामले को सही मंचों पर उठाने से स्थिति में बदलाव आया। मामले में तेजी आने के बाद अब पुलिस सक्रिय हो गई है। नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और अब तक कई मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। पुलिस की इस तत्परता से फरार आरोपियों में डर का माहौल है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पीड़ित का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का इस मामले में हुई देर से हुई परन्तु दुरुस्त हुई कार्रवाई से कानून व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है।

The post पीड़िता के संघर्ष से मिली सफलता, दोषियों पर कार्रवाई का खौफ appeared first on Naimish Today.

भाजपा बूथ अध्यक्ष को गोली मारने का आरोप, जिले के प्रभारी मंत्री सहित सीएम से कार्रवाई की मांग
भाजपा बूथ अध्यक्ष को गोली मारने का आरोप, जिले के प्रभारी मंत्री सहित सीएम से कार्रवाई की मांग

हरदोई  जिले की विधानसभा *बालामऊ* में भाजपा के *कछौना* मंडल के एक बूथ अध्यक्ष ने एक व्यक्ति पर गोली मारने की धमकी सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने हरदोई के प्रभारी मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) असीम अरूण(समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री) सहित मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।

बताते चलें कि भाजपा के कछौना मंडल के बूथ अध्यक्ष व ग्राम पंचायत कछौना देहात निवासी संतोष कुमार अपनी ग्राम पंचायत में प्रधान-पति मोहम्मद नसीम द्वारा गाटा संख्या-507(सार्वजनिक भूमि) पर अवैध कब्जा कर दो मंजिला मकान बनाने की शिकायत डीएम से की थी जिसकी जांच के लिए बीते 26 दिसंबर को संडीला में तैनात नायाब तहसीलदार अनुपमा वर्मा मौके पर पहुंची थी। जांच के दौरान ही दोनों पक्षों में अधिकारी के सामने वाद-विवाद बढ़ा और संतोष के कथनानुसार मोहम्मद नसीम ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान-माल/गोली मारने की धमकी दी जिसका उनके पास वीडियो भी है। उसके बाद 30 दिसंबर को कछौना के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए हरदोई के प्रभारी मंत्री असीम अरूण को संतोष ने इस प्रकरण पर कार्रवाई हेतु पत्र देकर पूरे मामले से अवगत कराया।

बूथ अध्यक्ष संतोष कुमार इससे पहले भी स्थानीय स्तर से लेकर जिले, प्रदेश तक के भाजपा पदाधिकारियों/जनप्रतिनिधियों तथा शासन-प्रशासन को अवगत कराने के साथ मुख्यमंत्री के ‘जनता दरबार’ तक जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कछौना के दबंग और भू-माफिया व्यक्ति मोहम्मद नसीम के पास सन् 2010 से पहले कोई भूमि, मकान और वाहन नहीं था और तब अंडा और पतंग आदि बेचने के साथ गुंडागर्दी करना उसका पेशा था। इसी बीच सांठ-गांठ करके उसने ग्राम पंचायत कछौना देहात की निर्वाचक नामावली में अपना व पूरे परिवार का नाम जुड़वा कर 2010 में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उसके बाद ये अवैध रूप से बालू/मिट्टी खनन का भी काम करने लगा। प्रधान बनते ही इसने कई योजनाओं/मनरेगा आदि में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करके अकूत संपत्ति अर्जित की। सन् 2015 में सीट आरक्षित होने पर इसने अपने एक व्यक्ति को चुनाव लड़ाया और उसे जितवा लिया और पूरी प्रधानी खुद चलाता रहा। 2010 से 2015 व फिर 2020 तक दस सालों में इसने जमकर भ्रष्टाचार और अवैध खनन करके करोड़ों की संपत्ति बनाई जिसमें कई मकान, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा, गाड़ियां, शस्त्र और अपने तथा अपनी पत्नी के नाम बैंक बैलेंस शामिल है। 2021 में फिर इसकी पत्नी शायरा बानो ग्राम प्रधान बनी और वर्तमान में भी पूरी प्रधानी मो० नसीम ही चला रहा है। ग्राम प्रधान केवल रबड़ स्टैंप की तरह हैं।

संतोष कुमार ने बताया कि 2018/2023 में मो० नसीम ने तत्कालीन लेखपाल सुमित कनौजिया व अंकुर सिंह से सांठगांठ कर अपने परिजनों सहित संपन्न/अपात्र व्यक्तियों के नाम आवासीय व कृषि पट्टा करवाकर उन जमीनों पर आज ये प्लाटिंग का बिजनेस कर रहा है। सारी जमीनें कछौना नगर से सटी हुई हैं जिससे आज उनकी कीमत करोड़ों में है। मोहम्मद नसीम पर कछौना थाने में भी अवैध कब्जे/खनन सहित कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मोहम्मद नसीम अपने आप को कथित तौर पर प्रधान संघ का अध्यक्ष भी बताता है और उसे राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों/भाजपा पदाधिकारियों व प्रशासनिक अफसरों के साथ उसे कई बार मंच शेयर/कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए भी देखा जा सकता है। शासन-प्रशासन को शिकायत करने पर नसीम अधिकारियों पर अपनी ‘पहुंच’ का रौब गांठते हुए दबाव बनाता है। संतोष कुमार ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच व कार्रवाई की मांग की है। संतोष का कहना है कि लेखपालों द्वारा किए गए अवैध पट्टों को निरस्त कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस पूरे प्रकरण को लेकर जब हमने हरदोई के प्रभारी मंत्री असीम अरूण से संपर्क किया तो उनके पीआरओ/सहयोगी पीयूष व अभिषेक एवं मीडिया सलाहकार जयप्रकाश त्रिपाठी द्वारा उनका पक्ष जानने की कई बार कोशिश की गई लेकिन पार्टी के कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते उनका वर्जन नहीं मिल पाया। वहीं भाजपा हरदोई के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ‘बब्बन’ ने बताया कि ये प्रकरण प्रभारी मंत्री के सामने आया था जिस पर उनके स्तर से जांच प्रचलित है। कार्रवाई उन्हीं के स्तर से ही की जाएगी। भाजपा कछौना के मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह ने कहा कि पूरा मामला मंडल से लेकर जिलाध्यक्ष व मंत्री के संज्ञान में है। हमारे बूथ अध्यक्ष का विपक्षी यदि किसी मामले में दोषी होगा तो उस पर कार्रवाई होगी। कछौना का मंडल अध्यक्ष होने के नाते मैं सदैव अपने कार्यकर्ता के साथ हूं।

The post भाजपा बूथ अध्यक्ष को गोली मारने का आरोप, जिले के प्रभारी मंत्री सहित सीएम से कार्रवाई की मांग appeared first on Naimish Today.

गन्ने की कीमत मासूम को जान देकर चुकानी पड़ी, हत्या कर शव को मफलर से लटकाया, आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज*
*गन्ने की कीमत मासूम को जान देकर चुकानी पड़ी, हत्या कर शव को मफलर से लटकाया, आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज*

*कछौना, हरदोई।* कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम नरपति खेड़ा में एक दलित किशोर को ट्रॉली से गन्ना लेने पर आरोपी युवक ने किशोर की हत्या कर दी। जिस मामले में बहुजन अधिकार मोर्चा की दखल से आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला कछौना पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा गाजू के ग्राम नरपति खेड़ा में 13 वर्षीय किशोर अजीत कुमार को ट्रॉली से गन्ना खींचने से आक्रोशित गांव के दिलीप पुत्र श्रीकृष्ण ने हत्या कर दी। आरोपी युवक ने हत्या का मामला छुपाने के लिए पड़ोस की झाड़ी में मफलर से फांसी लगाकर मामला दर्शाया, मृतक किशोर कक्षा चार का छात्र था। इस मासूम की मौत पर गांव में आक्रोश फैल गया। ग्राम पंचायत द्वारा नरपति खेड़ा तिराहे पर लगे सीसी टीवी कैमरा सक्रिय होता तो पुलिस के हाथ ठोस सुराग लग जाता दोषी युवक के खिलाफ ठोस कार्यवाही की मांग परिजन, ग्रामीण, दलित संगठन ने पुरजोर मांग की। प्रथम पोस्टमार्टम रिपोर्ट को परिजनों ने नहीं माना। दुबारा डॉक्टरों की टीम पैनल में पोस्टमार्टम की मांग की। दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। वुधवार को पुलिस की मौजूदगी में मृतक किशोर का नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना की पूरे क्षेत्र में निंदा की जा रही है। ग्रामीण सहित सामाजिक संगठन आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

The post गन्ने की कीमत मासूम को जान देकर चुकानी पड़ी, हत्या कर शव को मफलर से लटकाया, आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज* appeared first on Naimish Today.

गन्ने की कीमत मासूम को जान देकर चुकानी पड़ी, हत्या कर शव को मफलर से लटकाया, आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज
गन्ने की कीमत मासूम को जान देकर चुकानी पड़ी, हत्या कर शव को मफलर से लटकाया, आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज

नैमिष टुडे/सवाददाता

कछौना, /हरदोई  कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम नरपति खेड़ा में एक दलित किशोर को ट्रॉली से गन्ना लेने पर आरोपी युवक ने किशोर की हत्या कर दी। जिस मामले में बहुजन अधिकार मोर्चा की दखल से आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला कछौना पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा गाजू के ग्राम नरपति खेड़ा में 13 वर्षीय किशोर अजीत कुमार को ट्रॉली से गन्ना खींचने से आक्रोशित गांव के दिलीप पुत्र श्रीकृष्ण ने हत्या कर दी। आरोपी युवक ने हत्या का मामला छुपाने के लिए पड़ोस की झाड़ी में मफलर से फांसी लगाकर मामला दर्शाया, मृतक किशोर कक्षा चार का छात्र था। इस मासूम की मौत पर गांव में आक्रोश फैल गया। ग्राम पंचायत द्वारा नरपति खेड़ा तिराहे पर लगे सीसी टीवी कैमरा सक्रिय होता तो पुलिस के हाथ ठोस सुराग लग जाता दोषी युवक के खिलाफ ठोस कार्यवाही की मांग परिजन, ग्रामीण, दलित संगठन ने पुरजोर मांग की। प्रथम पोस्टमार्टम रिपोर्ट को परिजनों ने नहीं माना। दुबारा डॉक्टरों की टीम पैनल में पोस्टमार्टम की मांग की। दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। वुधवार को पुलिस की मौजूदगी में मृतक किशोर का नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना की पूरे क्षेत्र में निंदा की जा रही है। ग्रामीण सहित सामाजिक संगठन आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

The post गन्ने की कीमत मासूम को जान देकर चुकानी पड़ी, हत्या कर शव को मफलर से लटकाया, आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज appeared first on Naimish Today.

छात्र की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश, हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
छात्र की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश, हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन

दोबारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की जांच

कछौना /हरदोई  कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ कक्षा चार के छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। गाजू ग्राम पंचायत के नरपत खेड़ा मजरा के निवासी 13 वर्षीय अजीत कुमार का शव रविवार रात एक मफलर के सहारे झाड़ीनुमा पेड़ से लटका मिला। मृतक आईडीएम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 4 का छात्र था और रविवार शाम से लापता था। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक दिलीप कुमार पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि ट्राली से गन्ना खींचने को लेकर हुए विवाद के चलते छात्र की हत्या कर शव को लटकाया गया है। पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असंतुष्ट परिजनों और बहुजन समाज मोर्चा के अध्यक्ष इंजीनियर सरोज कुमार गौतम ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सोमवार को गाजू चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया।प्रदर्शनकारियों ने दोबारा पोस्टमार्टम और मुकदमा दर्ज करने की मांग की।स्थिति को देखते हुए क्षेत्राधिकारी बघौली प्रवीण कुमार और कछौना प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं पुलिस प्रशासन इस मामले में दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं, जिसके आधार पर ही एफआईआर में धाराओं का विस्तार और अग्रिम कार्रवाई तय की जाएगी। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है

The post छात्र की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश, हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन appeared first on Naimish Today.

कछौना सीएचसी पर अव्यवस्थाओं का ‘मकड़जाल’, डॉक्टरों और दलालों के गठजोड़ से मरीजों की जेब पर पड़ रहा ‘डाका’
कछौना सीएचसी पर अव्यवस्थाओं का ‘मकड़जाल’, डॉक्टरों और दलालों के गठजोड़ से मरीजों की जेब पर पड़ रहा ‘डाका’

हरदोई  जनपद के कछौना  नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(CHC) पर अव्यवस्थाओं और दलालों का मकड़जाल फैला हुआ है। जिम्मेदारों द्वारा पर्यवेक्षण में शिथिलता व अधीक्षक के संरक्षण में डॉक्टर्स और दलालों ने मरीजों को ‘लूटने’ के लिए ‘कमीशनखोरी’ का ऐसा ‘तिलिस्म’ बना रखा है ये सीएचसी कम, ‘सामुदायिक लूटपाट केंद्र’ ज्यादा नजर आता है। मरीज और उनके तीमारदारों को इनके द्वारा बनाए ‘चक्रव्यूह’ में ‘अभिमन्यु’ की तरह फंसाकर लूट लिया जाता है।

सीएचसी पर व्याप्त अव्यवस्थाओं के संबंध में भाजपा कछौना मंडल के एक पदाधिकारी(शक्ति केंद्र संयोजक) प्रतीक गुप्ता ने डीएम को विभिन्न बिंदुओं पर शिकायती-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप हैं कि अधीक्षक के संरक्षण में खूब धांधली हो रही है। इमरजेंसी वार्ड में दिन में डॉक्टर नदारद रहते हैं और वहां पूरी तरह एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी/वार्ड ब्वाय नागेंद्र तिवारी काबिज है। सीएचसी के चारों तरफ गंदगी व बायो-मेडिकल वेस्ट का ‘साम्राज्य’ फैला हुआ है। कई कर्मचारी और डॉक्टर आपसी सांठगांठ/मिलीभगत करके रोस्टर को ठेंगा दिखाकर मनमाने तरीके से ड्यूटी करते हैं। पद के सापेक्ष कई कर्मचारी, जिनका यहां कोई कार्य नहीं है वो अटैचमेंट के चलते यहां रहकर मनमानी करते रहते हैं। ड्यूटी के समय को लेकर अधिकांश डॉक्टर/कर्मचारी गंभीर नहीं हैं, जिसकी जब मर्जी हो तब आता है और जब मर्जी हो चला जाता है। ओपीडी करने वाले डॉक्टर्स सीएचसी के आसपास खुले मेडिकल स्टोर्स पर ज्यादा कमीशन के चलते अपनी मोनोपोली ब्रांड की दवाईयां रखवाते हैं और मरीजों को अंदर से दवाएं देने के बजाए पर्ची लिखकर उन्हीं मेडिकल स्टोर पर भेजा जाता है। वहीं सीएचसी के आसपास चल रही कई अवैध पैथॉलाजी लैबों के संचालक/कर्मचारी ओपीडी में डॉक्टर्स के पास बैठे रहते हैं जो डॉक्टर की शह पर मरीजों को बहला-फुसलाकर कर जांच के लिए अपनी लैब पर ले जाते हैं, ओपीडी करने वाले डॉक्टर का इन सब में मोटा कमीशन बंधा होता है। अस्पताल में चारों तरफ फैली गंदगी से मरीजों को संचारी रोगों का भी खतरा बना रहता है। अस्पताल में जेनरेटर के डीजल व अन्य कई मदों पर फर्जी खर्च दिखाकर पैसा निकाला जाता है जो आपस में बंदरबांट कर लिया जाता है। डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाईयां लिखते समय के वीडियो और पर्चियां भी जुटाए गए हैं।

उक्त बिंदुओं को लेकर जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना के प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक डॉ० शैलेन्द्र शुक्ला से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी अभी हाल ही में कछौना में पोस्टिंग हुई है। अभी वो सारी चीजें समझने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा उनके द्वारा एक टीम बनाई गई है जो सीएचसी पर बाहरी लैब/मेडिकल स्टोर के लोगों/दलालों की पहचान कर उन्हें रिपोर्ट करेगी और उसी हिसाब से उस पर कार्रवाई की जाएगी। इमरजेंसी में भी अब दो वार्ड ब्वाय तैनात किए गए हैं। शेष अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

The post कछौना सीएचसी पर अव्यवस्थाओं का ‘मकड़जाल’, डॉक्टरों और दलालों के गठजोड़ से मरीजों की जेब पर पड़ रहा ‘डाका’ appeared first on Naimish Today.

भाजपा बूथ अध्यक्ष को गोली मारने का आरोप, जिले के प्रभारी मंत्री सहित सीएम से कार्रवाई की मांग
भाजपा बूथ अध्यक्ष को गोली मारने का आरोप, जिले के प्रभारी मंत्री सहित सीएम से कार्रवाई की मांग

हरदोई  जिले की विधानसभा *बालामऊ* में भाजपा के  कछौना मंडल के एक बूथ अध्यक्ष ने एक व्यक्ति पर गोली मारने की धमकी सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने हरदोई के प्रभारी मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) असीम अरूण(समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री) सहित मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।

बताते चलें कि भाजपा के कछौना मंडल के बूथ अध्यक्ष व ग्राम पंचायत कछौना देहात निवासी संतोष कुमार अपनी ग्राम पंचायत में प्रधान-पति मोहम्मद नसीम द्वारा गाटा संख्या-507(सार्वजनिक भूमि) पर अवैध कब्जा कर दो मंजिला मकान बनाने की शिकायत डीएम से की थी जिसकी जांच के लिए बीते 26 दिसंबर को संडीला में तैनात नायाब तहसीलदार अनुपमा वर्मा मौके पर पहुंची थी। जांच के दौरान ही दोनों पक्षों में अधिकारी के सामने वाद-विवाद बढ़ा और संतोष के कथनानुसार मोहम्मद नसीम ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान-माल/गोली मारने की धमकी दी जिसका उनके पास वीडियो भी है। उसके बाद 30 दिसंबर को कछौना के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए हरदोई के प्रभारी मंत्री असीम अरूण को संतोष ने इस प्रकरण पर कार्रवाई हेतु पत्र देकर पूरे मामले से अवगत कराया।

बूथ अध्यक्ष संतोष कुमार इससे पहले भी स्थानीय स्तर से लेकर जिले, प्रदेश तक के भाजपा पदाधिकारियों/जनप्रतिनिधियों तथा शासन-प्रशासन को अवगत कराने के साथ मुख्यमंत्री के ‘जनता दरबार’ तक जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कछौना के दबंग और भू-माफिया व्यक्ति मोहम्मद नसीम के पास सन् 2010 से पहले कोई भूमि, मकान और वाहन नहीं था और तब अंडा और पतंग आदि बेचने के साथ गुंडागर्दी करना उसका पेशा था। इसी बीच सांठ-गांठ करके उसने ग्राम पंचायत कछौना देहात की निर्वाचक नामावली में अपना व पूरे परिवार का नाम जुड़वा कर 2010 में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उसके बाद ये अवैध रूप से बालू/मिट्टी खनन का भी काम करने लगा। प्रधान बनते ही इसने कई योजनाओं/मनरेगा आदि में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करके अकूत संपत्ति अर्जित की। सन् 2015 में सीट आरक्षित होने पर इसने अपने एक व्यक्ति को चुनाव लड़ाया और उसे जितवा लिया और पूरी प्रधानी खुद चलाता रहा। 2010 से 2015 व फिर 2020 तक दस सालों में इसने जमकर भ्रष्टाचार और अवैध खनन करके करोड़ों की संपत्ति बनाई जिसमें कई मकान, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा, गाड़ियां, शस्त्र और अपने तथा अपनी पत्नी के नाम बैंक बैलेंस शामिल है। 2021 में फिर इसकी पत्नी शायरा बानो ग्राम प्रधान बनी और वर्तमान में भी पूरी प्रधानी मो० नसीम ही चला रहा है। ग्राम प्रधान केवल रबड़ स्टैंप की तरह हैं।

संतोष कुमार ने बताया कि 2018/2023 में मो० नसीम ने तत्कालीन लेखपाल सुमित कनौजिया व अंकुर सिंह से सांठगांठ कर अपने परिजनों सहित संपन्न/अपात्र व्यक्तियों के नाम आवासीय व कृषि पट्टा करवाकर उन जमीनों पर आज ये प्लाटिंग का बिजनेस कर रहा है। सारी जमीनें कछौना नगर से सटी हुई हैं जिससे आज उनकी कीमत करोड़ों में है। मोहम्मद नसीम पर कछौना थाने में भी अवैध कब्जे/खनन सहित कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मोहम्मद नसीम अपने आप को कथित तौर पर प्रधान संघ का अध्यक्ष भी बताता है और उसे राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों/भाजपा पदाधिकारियों व प्रशासनिक अफसरों के साथ उसे कई बार मंच शेयर/कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए भी देखा जा सकता है। शासन-प्रशासन को शिकायत करने पर नसीम अधिकारियों पर अपनी ‘पहुंच’ का रौब गांठते हुए दबाव बनाता है। संतोष कुमार ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच व कार्रवाई की मांग की है। संतोष का कहना है कि लेखपालों द्वारा किए गए अवैध पट्टों को निरस्त कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस पूरे प्रकरण को लेकर जब हमने हरदोई के प्रभारी मंत्री असीम अरूण से संपर्क किया तो उनके पीआरओ/सहयोगी पीयूष व अभिषेक एवं मीडिया सलाहकार जयप्रकाश त्रिपाठी द्वारा उनका पक्ष जानने की कई बार कोशिश की गई लेकिन पार्टी के कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते उनका वर्जन नहीं मिल पाया। वहीं भाजपा हरदोई के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ‘बब्बन’ ने बताया कि ये प्रकरण प्रभारी मंत्री के सामने आया था जिस पर उनके स्तर से जांच प्रचलित है। कार्रवाई उन्हीं के स्तर से ही की जाएगी। भाजपा कछौना के मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह ने कहा कि पूरा मामला मंडल से लेकर जिलाध्यक्ष व मंत्री के संज्ञान में है। हमारे बूथ अध्यक्ष का विपक्षी यदि किसी मामले में दोषी होगा तो उस पर कार्रवाई होगी। कछौना का मंडल अध्यक्ष होने के नाते मैं सदैव अपने कार्यकर्ता के साथ हूं।

The post भाजपा बूथ अध्यक्ष को गोली मारने का आरोप, जिले के प्रभारी मंत्री सहित सीएम से कार्रवाई की मांग appeared first on Naimish Today.

वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिंह के निधन पर बेनीगंज में आयोजित की गई शोक सभा, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिंह के निधन पर बेनीगंज में आयोजित की गई शोक सभा, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

नैमिष टुडे/सवाददाता

हरदोई जनपद के वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक-धार्मिक चेतना के प्रतीक अखिलेश सिंह का तीन दिन पूर्व आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से समूचे जनपद में शोक की लहर है। उनके जाने को पत्रकारिता जगत और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पत्रकारों द्वारा बेनीगंज में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में संतोष मिश्रा ने कहा कि अखिलेश सिंह निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार थे, जिन्होंने हमेशा सच को सामने रखने का कार्य किया। वहीं पुनीत मिश्रा ने कहा कि उनका जीवन सामाजिक, धार्मिक और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण था और वे समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाले पत्रकार थे। कोथावां इकाई अध्यक्ष बुद्धसेन सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। शोक सभा में शुभम सोनी, राजीव रंजन त्रिपाठी, पीयूष तिवारी, रोहित मिश्रा, प्रदीप वैश्य आदि उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की भगवान से प्रार्थना की।

The post वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिंह के निधन पर बेनीगंज में आयोजित की गई शोक सभा, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि appeared first on Naimish Today.