सम्भल Archives - Naimish Today

संभल में बंदरों के हमले से डरा 2.5 साल का मासूम, दो मंजिला छत से गिरकर हुई दर्दनाक मौत
संभल में बंदरों के हमले से डरा 2.5 साल का मासूम, दो मंजिला छत से गिरकर हुई दर्दनाक मौत

संभल असमोली थाना क्षेत्र के गांव सफात नगर में छत पर खेल रहे ढाई वर्ष के मासूम पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरो को देख घबराए मासूम का पैर फिसल गया और वह दोमंजिला छत से नीचे सीधा नीचे सड़क पर आ गिरा, सिर के बल गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद स्वजन में खलबली मच गई।

दो मंजिला छत से नीचे गिरा मासूम, मौत

असमोली थाना क्षेत्र के गांव सफात नगर निवासी अनीश का ढाई वर्षीय बेटा जियान सोमवार की सुबह घर की छत पर बिस्किट खाते हुए खेल रहा था। बताते हैं कि उस समय घर के अन्य सदस्य घरेलू कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड छत पर आ पहुंचा। बिस्किट देखकर बंदरों ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसके हाथ से बिस्किट छीन लिया।

बंदरों के अचानक हुए इस हमले और तेज आवाजों से मासूम बुरी तरह डर गया। घबराहट में उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह दोमंजिला छत से सीधे नीचे सड़क पर जा गिरा।

बंदरों की आवाज सुनकर स्वजन छत पर पहुंचे, तब तक देर हो चुकी थी

बंदरों की आवाज सुनकर स्वजन छत की ओर दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्वजन और ग्रामीण घायल बच्चे को तुरंत निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की जानकारी मिलते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की। हालांकि स्वजन ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ते बंदरों के आतंक पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

The post संभल में बंदरों के हमले से डरा 2.5 साल का मासूम, दो मंजिला छत से गिरकर हुई दर्दनाक मौत appeared first on Naimish Today.

संभल हिंसा का मास्टरमाइंड शारिक साठा पर बड़ी कार्रवाई,संपत्ति हुई कुर्क,रेड कार्नर नोटिस भी जारी
संभल हिंसा का मास्टरमाइंड शारिक साठा पर बड़ी कार्रवाई,संपत्ति हुई कुर्क,रेड कार्नर नोटिस भी जारी

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल का मास्टरमाइंड दीपा सराय का रहने वाला शारिक साटा के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।बुधवार सुबह तहसीलदार धीरेंद्र कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम मोहल्ला दीपा सराय स्थित अंजुमन मदरसा के पास शारिक साठा के आवास पर पहुंची।ढोल पिटवाकर मुनादी कराई गई और सार्वजनिक रूप से ऐलान किया गया कि शारिक साठा की संपत्ति की कुर्की की जाती है। उसके मकान को कुर्क किया गया है। रेड कार्नर की नोटिस जारी की गई।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शारिक साठा संभल हिंसा मामले में नामजद आरोपी है और लंबे समय से फरार चल रहा है।उसके खिलाफ न्यायालय के आदेश पर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं असामाजिक गतिविधि (निवारण) अधिनियम के तहत की जा रही है, ताकि आरोपी पर कानूनी दबाव बनाया जा सके।

अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप कुमार ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आरोपी स्वयं न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसकी संपत्ति को विधि अनुसार कुर्क कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि संपत्ति से संबंधित सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है और नियमानुसार कुर्की की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यह संदेश गया है कि हिंसा और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सरकार और प्रशासन पूरी सख्ती से पेश आएगा। बता दें कि कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। पूरे इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

The post संभल हिंसा का मास्टरमाइंड शारिक साठा पर बड़ी कार्रवाई,संपत्ति हुई कुर्क,रेड कार्नर नोटिस भी जारी appeared first on Naimish Today.