राजस्थान Archives - Naimish Today

राजस्थान के शाही शहर में शाही अंदाज में आईपीएस केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की हुई शादी,अजीत भवन में सजी रॉयल वेडिंग
राजस्थान के शाही शहर में शाही अंदाज में आईपीएस केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की हुई शादी,अजीत भवन में सजी रॉयल वेडिंग

जोधपुर।राजस्थान का शाही शहर जोधपुर रविवार को एक बार फिर ऐसी शादी की गवाह बना,जिसकी चर्चा सिर्फ मेहमानों तक सीमित नहीं रही,बल्कि सोशल मीडिया पर भी छा गई है।उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी आईपीएस अंशिका वर्मा शाही अंदाज में विवाह बंधन में बंध गए।ऐतिहासिक अजीत भवन में आयोजित इस भव्य समारोह में परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।शादी में परिवारजन,करीबी रिश्तेदारों के साथ कई गणमान्य अतिथि भी शामिल हुए,जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।

बाड़मेर से शाही अंदाज में निकली बारात

विवाह समारोह की शुरुआत बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना स्थित केके बिश्नोई के पैतृक निवास से हुई।यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बारात को रवाना किया गया।बारात में शामिल लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। दूल्हे के रूप में केके बिश्नोई का शाही लुक आकर्षण का केंद्र रहा। केके बिश्नोई ने पारंपरिक परिधान के साथ काला चश्मा और हाथ में तलवार लेकर रॉयल अंदाज में एंट्री की,जिसे देखने के लिए लोग उत्साहित नजर आए।

अजीत भवन में हुआ भव्य स्वागत

बारात के जोधपुर पहुंचने पर ऐतिहासिक अजीत भवन में भव्य स्वागत किया गया।पूरे परिसर को पारंपरिक राजस्थानी साज-सज्जा, रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था। आयोजन स्थल की भव्यता और सजावट ने मेहमानों को राजसी माहौल का अनुभव कराया। इससे पहले सर्किट हाउस, जोधपुर में भी बारातियों ने जमकर नृत्य कर माहौल को जीवंत बनाए रखा।

परंपरा और संस्कृति का दिखा संगम

विवाह समारोह के दौरान राजस्थानी रीति-रिवाजों का पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ पालन किया गया।फेरे,वरमाला और अन्य रस्में पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न हुईं।शादी में मौजूद मेहमानों ने इस सांस्कृतिक झलक का भरपूर आनंद लिया। महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में रंग भर दिया।

मेहमानों के लिए खास इंतजाम

इस भव्य आयोजन में मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। राजस्थानी व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। दाल-बाटी-चूरमा से लेकर अन्य पारंपरिक पकवानों तक, हर व्यंजन में राजस्थान की झलक दिखाई दी। मेहमानों की सुविधा और आतिथ्य का खास ध्यान रखा गया, जिससे समारोह और भी यादगार बन गया।

सोशल मीडिया पर छाई शाही शादी

आईपीएस केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की यह शादी सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा का विषय बन गई। जैसे ही समारोह की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, वे वायरल हो गए। लोग इस जोड़ी को पावर कपल के रूप में देख रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

चर्चा में रहा रॉयल वेडिंग स्टाइल

इस शादी की खास बात इसका रॉयल अंदाज और पारंपरिक संस्कृति का संतुलन रहा। जहां एक ओर आधुनिक सजावट और व्यवस्थाएं नजर आईं, वहीं दूसरी ओर हर रस्म में राजस्थानी परंपराओं को पूरी तरह निभाया गया। यही वजह रही कि यह शादी सिर्फ एक निजी समारोह न रहकर एक यादगार सामाजिक आयोजन बन गई।

मेहंदी और संगीत में दिखी मस्ती

शादी से पहले आयोजित मेहंदी और संगीत कार्यक्रम भी उतने ही खास रहे।केके बिश्नोई आमतौर पर एक सख्त छवि वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं,यहां बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए।उनके हाथों में मेहंदी रची और वे संगीत की धुन पर परिवार और दोस्तों के साथ जमकर झूमते दिखे। 27 मार्च को आयोजित हल्दी और संगीत समारोह में दोनों परिवारों ने मिलकर जमकर जश्न मनाया।डीजे की धुन,पारंपरिक गीत और नृत्य ने माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया,हर कोई इस खुशी के मौके को खुलकर जीता नजर आया।

फिल्मी अंदाज में रिंग सेरेमनी

इस शादी की एक और खास बात रही रिंग सेरेमनी,जिसमें पूरा माहौल फिल्मी हो गया।केके बिश्नोई ने प्यार का सिग्नल और चल प्यार करेगी जैसे गानों पर शानदार डांस किया।केके बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को गोद में उठाकर सबको सरप्राइज भी दिया,जिसे देखकर मेहमानों ने खूब तालियां बजाईं।यह पल शादी का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया और इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।इस जोड़ी की केमिस्ट्री और सहजता ने लोगों का दिल जीत लिया।शादी के दौरान एक भावुक पल तब देखने को मिला,जब केके बिश्नोई ने अपने पिता सुजाना राम बिश्नोई के साथ पापा कहते हैं गाने पर डांस किया,इस दौरान पिता-पुत्र के बीच का प्यार और सम्मान साफ झलक रहा था,वहां मौजूद कई लोग इस पल को देखकर भावुक हो गए।

सोशल मीडिया पर छाई शादी

इस पूरी शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।खासकर जयमाला,डांस और बारात के वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।इंस्टाग्राम,फेसबुक और यूट्यूब पर लोग इस शादी को लेकर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।लोगों का कहना है कि यह शादी सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं,बल्कि खुशियों और यादगार पलों का खूबसूरत संगम है।जयमाला का मजेदार अंदाज तो लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बन गया है।

आज होगा भव्य रिसेप्शन

शादी के बाद आज जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।इसमें प्रशासनिक सेवा के कई वरिष्ठ अधिकारी,राजनेता और अन्य प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।उम्मीद की जा रही है कि यह रिसेप्शन भी उतना ही शानदार होगा,जितनी शादी की बाकी रस्में रही हैं।कुल मिलाकर,केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की यह शादी परंपरा,आधुनिकता और उत्साह का ऐसा संगम बन गई है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

The post राजस्थान के शाही शहर में शाही अंदाज में आईपीएस केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की हुई शादी,अजीत भवन में सजी रॉयल वेडिंग appeared first on Naimish Today.

कर्मचारियों की भरतपुर में 4 फरवरी को विशाल रैली एवं आमसभा
कर्मचारियों की भरतपुर में 4 फरवरी को विशाल रैली एवं आमसभा।

धौलपुर राजस्थान। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी की अध्यक्षता में महाराणा स्कूल धौलपुर में बैठक आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को 9, 18, 27 की जगह 8, 16, 24, 32 करने, आठवा वेतनमान, वेतन विसंगतियों का निराकरण नहीं किए जाने ,मंञालयिक का निदेशालय बनाने, ग्रेड पे संशोधन, वाहन चालक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांगो का निराकरण, निजी सहायक संवर्ग की प्रमुख मांग पांचवी पदोन्नति व ग्रेड पे विसंगति का समाधान, तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण,अधीनस्थ कर्मचारियों की मांगो का हल, आंगनवाड़ी कर्मचारियो की मांगो का निराकरण, नर्सिंग संवर्ग की मांग, लेब टेकनिशियन, रेडियोग्राफर, फामि॔सट, लेखा संवर्ग के मांग पञ का निस्तारण, पातेय शिक्षको को कन्फर्म, जेल प्रहरियों के वेतनमान में सुधार, ठेका कर्मियों व प्लेसमेंट एजेंसी के कार्मिक को राज्य कर्मचारियों का दर्जा देने, जीपीएफ एवं बीमा ऋण ,सेवानिवृति पश्चात प्राप्त समस्त लाभ का बिल पास होने के दूसरे दिवस तक राशि कर्मचारियों के खाते में समायोजन होने का राज्य सरकार ने बादा किया था। राज्य सरकार द्वारा वादा पूरा नहीं करने पर 4फरवरी को संभागीय आयुक्त कार्यालय भरतपुर में धरना प्रदर्शन कर रैली निकाल कर संभागीय आयुक्त को प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व ज्ञापन दिया जायेगा। जिसमें धौलपुर से सैकडो कर्मचारी भाग लेंगे। इस अवसर पर जलदाय विभाग से राकेश शर्मा, राजू शर्मा, शिक्षा विभाग से चौलसिंह जाट, त्रिलोक यादव, चेतन शर्मा, रामेश्वर सिंह, धरमसिंह, सूचना कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ युवा, शिक्षक संघ एकीकृत, पशुपालन कर्मचारी संघ, संविदा कर्मचारी संघ, पोस्ट ऑफिस कर्मचारी संघ, वन विभाग कर्मचारी सहित अन्य विभाग के संघों ने भाग लिया और भरतपुर जाने की सहमति जताई।

The post कर्मचारियों की भरतपुर में 4 फरवरी को विशाल रैली एवं आमसभा appeared first on Naimish Today.

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

धौलपुर राजस्थान। भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल राष्ट्रीय धौलपुर में अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कैडेटों, सेना के कार्मिकों, शिक्षण एवं अशिक्षण स्टाफ तथा उनके परिवारजनों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही, जो अनुशासन, राष्ट्रीय गौरव एवं सैन्य परंपराओं के प्रति संस्था की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य थे।

समारोह का शुभारंभ माननीय प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. अमित शर्मा, वीएसएम के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के साथ ही सम्पूर्ण परिसर गौरव और श्रद्धा की भावना से ओत-प्रोत हो उठा और राष्ट्रीय गान गया। इसके उपरांत कैडेटों द्वारा आकर्षक एवं सुसंगठित मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें उनकी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन, संतुलन एवं समन्वय स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। समग्र प्रदर्शन के आधार पर उज्जैन हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, उसके पश्चात शिवाजी हाउस द्वितीय, विक्रम हाउस तृतीय, नालंदा हाउस चतुर्थ, उदैभान हाउस पंचम तथा चित्तौड़ हाउस षष्ठ स्थान पर रहे।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में भारत की “एकता में विविधता” की भावना का सुंदर प्रतिबिंब देखने को मिला। एक प्रभावशाली भाषण में भारतीय संविधान के महत्व एवं नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया, वहीं एक भावपूर्ण कविता ने उपस्थित जनसमूह में गहरी देशभक्ति की भावना का संचार किया। राष्ट्र की गौरवगाथा पर आधारित एक मधुर सामूहिक गीत ने कार्यक्रम को और भी समृद्ध बना दिया।

समारोह में प्रतिस्पर्धात्मक एवं उत्साहवर्धक वातावरण उत्पन्न करने हेतु रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिससे कैडेटों में टीम भावना, शारीरिक क्षमता एवं आपसी सौहार्द को प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण एनसीसी कैडेटों का पिपिंग समारोह रहा, जो नेतृत्व, उत्तरदायित्व एवं सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसके पश्चात विद्यालय के शिक्षण एवं अशिक्षण स्टाफ सदस्यों को उनके समर्पित सेवाभाव एवं संस्था में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का समापन कैडेटों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किए जाने के साथ हुआ, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा प्रेरणादायी संबोधन दिया गया। अपने संबोधन में लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. अमित शर्मा, वीएसएम ने टीम भावना, अनुशासन, ईमानदारी एवं सामूहिक उत्तरदायित्व जैसे शाश्वत मूल्यों पर बल दिया। उन्होंने कैडेटों, स्टाफ एवं सेना के कार्मिकों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नेतृत्व एवं सेवा में उत्कृष्टता एकता, उद्देश्यबद्धता एवं दृढ़ अनुशासन से ही प्राप्त की जा सकती है।

The post राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस appeared first on Naimish Today.

सड़क सुरक्षा को लेकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
सड़क सुरक्षा को लेकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

धौलपुर राजस्थान। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा राजस्थान सरकार के आदेश के अनुपम में मनाई जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एस एन महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

क्विज प्रतियोगिता में परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और उनसे यातायात संबंधित क्विज के माध्यम से प्रतियोगिता आयोजित किया।

प्रतियोगिता में एनएसएस की छात्राएं विजई रही। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा साइबर फ्रॉड को लेकर नाटक का मंचन किया गया जिसे उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा।

साइबर फ्रॉड नाटक मंचन में छात्र छात्राएं राज, संजना, गरिमा, मुस्कान, प्रीती, गौरी, प्रिंसी, कोमल, सूर्या, अनिकेश, मोक्ष, ट्विंकल, जितिक्षा, पूर्वी ने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।

संस्था प्राचार्य डॉ एस. पी. अवस्थी, संस्था सचिव डॉ संजय शर्मा, संस्था कोषाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार त्यागी एवं सह आचार्य प्रमोद कुमार झा, शिविर प्रभारी प्रथम इकाई श्रीमती रिचा शर्मा, शिविर प्रभारी द्वितीय इकाई अर्पिता त्रिवेदी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विजेता प्रतिभागियों को जिला परिवहन विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मानित किया गया।

The post सड़क सुरक्षा को लेकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन appeared first on Naimish Today.

वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार वर्मा को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मिला सम्मान
वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार वर्मा को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मिला सम्मान

गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में हुए सम्मानित बीते करीब 35 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हैं वर्मा

धौलपुर राजस्थान। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार वर्मा को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया है। धौलपुर के आरएसी लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी एवं जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने प्रदीप कुमार वर्मा को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मान प्रदान किया। राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में अधिस्वीकृत वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार वर्मा बीते करीब 35 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हैं। वर्तमान में वर्मा अमर उजाला, समाचार एजेंसी हिंदुस्तान समाचार सेवा, समाचार पत्र अटल स्तंभ एवं भोर वैभव सहित कई समाचार पत्रों से जुड़े हैं। करीब 57 वर्षीय वर्मा राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, राष्ट्रदूत,दैनिक नवज्योति एवं एनडीटीवी इंडिया के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं तथा आउटलुक सहित कई समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के लिए लेखन कर चुके हैं। वर्ष 1988 से पत्रकारिता शुरू करने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार वर्मा वर्ष 1993 में हिंदी पाक्षिक धौलपुर पब्लिक टुडे के संपादक के रूप में पहली बार राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत हुए थे। इसके बाद शर्मा ने दैनिक प्यारा तिरंगा एवं सप्ताहिक आजादी के सूरज के कार्यकारी संपादक के रूप में भी कई सालों तक काम किया है। बताते चलें कि धौलपुर जिला प्रशासन द्वारा इससे पूर्व तीन बार जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार,आमजन के हितों के संरक्षण तथा सकारात्मक पत्रकारिता के लिए भी वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार वर्मा को सम्मानित किया जा चुका है। हिंदी,शिक्षा एवं पत्रकारिता में अधिस्नातक तथा कानून में स्नातक तथा सारथी सेवा संस्थान एवं चंबल कला एवं साहित्य संस्थान से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार वर्मा को कई अन्य संस्थाओं द्वारा भी पत्रकारिता, शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में सम्मानित किया जा चुका है।

The post वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार वर्मा को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मिला सम्मान appeared first on Naimish Today.

कर्मचारियों की भरतपुर में 4 फरवरी को विशाल रैली एवं आमसभा।
कर्मचारियों की भरतपुर में 4 फरवरी को विशाल रैली एवं आमसभा

धौलपुर राजस्थान। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी की अध्यक्षता में महाराणा स्कूल धौलपुर में बैठक आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को 9, 18, 27 की जगह 8, 16, 24, 32 करने, आठवा वेतनमान, वेतन विसंगतियों का निराकरण नहीं किए जाने ,मंञालयिक का निदेशालय बनाने, ग्रेड पे संशोधन, वाहन चालक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांगो का निराकरण, निजी सहायक संवर्ग की प्रमुख मांग पांचवी पदोन्नति व ग्रेड पे विसंगति का समाधान, तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण,अधीनस्थ कर्मचारियों की मांगो का हल, आंगनवाड़ी कर्मचारियो की मांगो का निराकरण, नर्सिंग संवर्ग की मांग, लेब टेकनिशियन, रेडियोग्राफर, फामि॔सट, लेखा संवर्ग के मांग पञ का निस्तारण, पातेय शिक्षको को कन्फर्म, जेल प्रहरियों के वेतनमान में सुधार, ठेका कर्मियों व प्लेसमेंट एजेंसी के कार्मिक को राज्य कर्मचारियों का दर्जा देने, जीपीएफ एवं बीमा ऋण ,सेवानिवृति पश्चात प्राप्त समस्त लाभ का बिल पास होने के दूसरे दिवस तक राशि कर्मचारियों के खाते में समायोजन होने का राज्य सरकार ने बादा किया था। राज्य सरकार द्वारा वादा पूरा नहीं करने पर 4फरवरी को संभागीय आयुक्त कार्यालय भरतपुर में धरना प्रदर्शन कर रैली निकाल कर संभागीय आयुक्त को प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व ज्ञापन दिया जायेगा। जिसमें धौलपुर से सैकडो कर्मचारी भाग लेंगे। इस अवसर पर जलदाय विभाग से राकेश शर्मा, राजू शर्मा, शिक्षा विभाग से चौलसिंह जाट, त्रिलोक यादव, चेतन शर्मा, रामेश्वर सिंह, धरमसिंह, सूचना कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ युवा, शिक्षक संघ एकीकृत, पशुपालन कर्मचारी संघ, संविदा कर्मचारी संघ, पोस्ट ऑफिस कर्मचारी संघ, वन विभाग कर्मचारी सहित अन्य विभाग के संघों ने भाग लिया और भरतपुर जाने की सहमति जताई।

The post कर्मचारियों की भरतपुर में 4 फरवरी को विशाल रैली एवं आमसभा। appeared first on Naimish Today.

महापौर सौम्या गुर्जर ने पूर्वी विजयवर्गी को नारी शक्ति वंदन अवार्ड से सम्मानित किया*
जयपुर, नगर निगम ग्रेटर जयपुर द्वारा आयोजित शक्ति वंदन समारोह में महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने 19 वर्षीय हॉलिस्टिक योगा थैरेपिस्ट एवं युवा मोटिवेशनल स्पीकर पूर्वी विजयवर्गीय को योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए “नारी शक्ति वंदन अवार्ड” से सम्मानित किया। विगत दो वर्षों में पूर्वी ने जयपुर के करीब दस हजार नागरिकों को राजयोग एवं हठ योग का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया, नो वर्ष की कम उम्र से योग कर रही पूर्वी द्वारा योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राजस्थान के महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा उन्हें योग विभूति अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

शक्ति वंदन सम्मान समारोह के अवसर पर महापौर डॉ. सौम्य गुर्जर ने विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाली जयपुर की चुनिंदा 51 महिलाओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।

The post महापौर सौम्या गुर्जर ने पूर्वी विजयवर्गी को नारी शक्ति वंदन अवार्ड से सम्मानित किया* appeared first on Naimish Today.

जुंजाणी से 11वीं कक्षा की नाबालिग लड़की का अपहरण, मामला दर्ज हुए 10 दिन बीते लेकिन पुलिस नही कर रही कार्यवाही
टीकमाराम भाटी

जालोर/भीनमाल: निकटवर्ती जुंजानी गांव के मांगीलाल पुत्र चैनाराम ने 26 दिसंबर 2023 को भीनमाल पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए उनकी पुत्री को खोजने में मदद करने की गुहार लगाई।

मांगीलाल ने बताया की हर रोज की तरह उस दिन भी कमठा के काम पर गया था एवं मेरी पत्नी दरियादेवी भी नरेगा कार्य पर गई थी। पीछे मेरी पुत्री जो कक्षा 11वीं में अध्ययनरत है, जिसकी जन्म तिथि 11.04.2007 है जो एक नाबालिंग लड़की है। वह घर पर अकेली थी, जिस बात का नाजायज फायदा उठाकर महेन्द्रकुमार पुत्र ऐवनराम निवासी जुंजाणी जबरदस्ती अनाधिकृत रूप से हमारे घर में घुसा एवं मेरी पुत्री का अपहरण कर लेकर गया है। इस दौरान सोने चांदी के जेवरात एवं घर में पड़े 25000 रुपए भी लेकर गया है।

मांगीलाल ने बताया की प्राथमिकी दर्ज किए हुए करीब दस दिन बीत चुके है लेकिन पुलिस मेरी पुत्री की खोजबीन नही कर रही है।

The post जुंजाणी से 11वीं कक्षा की नाबालिग लड़की का अपहरण, मामला दर्ज हुए 10 दिन बीते लेकिन पुलिस नही कर रही कार्यवाही appeared first on Naimish Today.

जयपुर: पहली बार आधार कार्ड बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नया नियम, पासपोर्ट जैसा होगा आधार के लिए वेरिफिकेशन*
जयपुर /अगर आपकी उम्र 18 साल है और पहली बार आधार कार्ड बनवाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको एक लंबे और मुश्किल प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। यूआइडीएआइ ने कहा है कि 18 वर्ष पार लोगों को पहली बार आधार कार्ड बनवाने के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन के दौर से गुजरना पड़ सकता है, जिस तरह पासपोर्ट के लिए वेरिफिकेशन होता है।

केंद्र सरकार आधार कार्ड के लिए नियमों में बदलाव करने जा रही है। इसके तहत 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के आधार कार्ड के लिए वेरिफिकेशन यूआइडीएआइ नहीं, बल्कि राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से जिला और सब डिविजनल लेवल पर नोडल ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी।

*यह होगी प्रक्रिया:*

जो लोग 18 साल की उम्र के बाद पहली बार अपना आधार कार्ड बनवाएंगे उन्हें नॉमिनेटिड सेंटर्स पर जाना होगा। ऐसे सेंटर्स जिले में मुख्य डाकघर और यूआइडीएआइ के तय आधार सेंटर्स होंगे। आधार एप्लीकेशन को सर्विस पोर्टल से वेरिफिकेशन के लिए रिवाइज करने से पहले डेटा क्वालिटी चेक से गुजरना होगा। सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट सेवा पोर्टल के जरिए प्राप्त आधार के सभी अनुरोधों के वेरिफिकेशन की निगरानी करेंगे। सभी तरह की मंजूरी मिलने के 180 दिन के अंदर आधार कार्ड आवेजक को दिया जाएगा। अगर वेरिफिकेशन के दौरान कोई भी गलती पाई जाती है तो आधार के लिए नामांकन रद्द हो सकता है।

The post जयपुर: पहली बार आधार कार्ड बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नया नियम, पासपोर्ट जैसा होगा आधार के लिए वेरिफिकेशन* appeared first on Naimish Today.