मथुरा Archives - Naimish Today

मथुरा से अपहरण,जबरन धर्म परिवर्तन,खिलाया गया गोमांस, 14 साल बाद कट्टरपंथी के चंगुल से ऐसे छूटी पीड़िता
मथुरा से अपहरण,जबरन धर्म परिवर्तन,खिलाया गया गोमांस, 14 साल बाद कट्टरपंथी के चंगुल से ऐसे छूटी पीड़िता

मथुरा।उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है,जहां लव जिहाद में फंसी एक युवती 14 साल बाद वापस लौटकर पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। 2012 में इंस्टिट्यूट में क्लास के लिए जाते समय अपहरण का युवती ने आरोप लगाया।परिजनों ने गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी।

*हिंदू नाम बताकर की थी दोस्ती*

पीड़िता के मुताबिक कई साल पहले वह मथुरा में कल्याणम करोति में ऑटोमेट्री कोर्स कर रही थी।इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई।पीड़िता का आरोप है कि युवक ने अपना हिंदू नाम बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और बाद में उसे बिहार ले गया।

*धर्म परिवर्तन कराकर खिलाया गाय का मांस*

पीड़िता का कहना है कि बिहार ले जाने के बाद जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया गया।फिर लंबे समय तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके गले में पहना भगवान श्रीराम का लॉकेट तोड़कर फेंक दिया गया था। जबरन धर्म परिवर्तन के बाद वह उसे गाय का मांस खिलाता था। वह उससे देह व्यापार का काम कराना चाहता था।

*इस तरह चंगुल से बची*

बताया जा रहा है कि किसी तरह पीड़िता ने राजवर्धन परमार, जो कि महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह से फेसबुक मैसेंजर के जरिए संपर्क किया। इसके बाद उनके प्रयासों से पीड़िता को वहां से मुक्त कराया गया।

*पीड़िता ने जताई हिंदू धर्म में वापसी की इच्छा*

मुक्त होने के बाद पीड़िता ने हिंदू धर्म में वापसी की इच्छा जताई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़िता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

The post मथुरा से अपहरण,जबरन धर्म परिवर्तन,खिलाया गया गोमांस, 14 साल बाद कट्टरपंथी के चंगुल से ऐसे छूटी पीड़िता appeared first on Naimish Today.

होली पर इस साल बरसाना में 14 घंटे दर्शन देंगी राधारानी, लठामार में आने वाली हुरियारों के बनेंगे पास
होली पर इस साल बरसाना में 14 घंटे दर्शन देंगी राधारानी, लठामार में आने वाली हुरियारों के बनेंगे पास

बरसाना/मथुरा।लड्डू और लठामार होली पर राधारानी 14 घंटे दर्शन देंगी। अभी तक उनके दर्शन करीब साढ़े 11 घंटे होते हैं। लेकिन होली पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देख मंदिर में दर्शन का समय बढ़ाया गया है। होली पर भी रोपवे का संचालन जारी रहेगा।

लेकिन रोपवे से मंदिर पहुंचने के लिए पहले ही ऑनलाइन टिकट की बुकिंग करानी होगी, इस दिन ऑफलाइन टिकट काउंटर बंद रहेगा। गुरुवार को लठामार होली की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

नंदगांव और बरसाना के हुरियारों के गोस्वामी समाज पास जारी करेगा, ताकि कोई दूसरा भीड़ में हुरियारा बनकर हुड़दंग न कर सके।

लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि लड्डू होली पर 24 फरवरी और लठामार होली पर 25 फरवरी को राधारानी मंदिर के पट 14 घंटे तक खुलेंगे।

सुबह पांच से सात, आठ से दोपहर ढाई बजे तक तथा दोपहर साढ़े तीन बजे रात दस बजे तक पट खुलेंगे। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी मेला ड्यूटी में लगे, वह श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार रखे।

मंदिर या परिक्रमा मार्ग रास्ता के लिए क्यूआर कोड जनरेट करे, जिसका पूरे मेला क्षेत्र में प्रचार-प्रसार हो और श्रद्धालु भटकें नहीं। मेला के दौरान ई-रिक्शा के रेट निर्धारित हो। भीड़ में जल्द उपचार मिले, उसके लिए मोबाइल एंबुलेंस तैनात हो।

नकली मिठाई बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि लठामार होली मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सबसे अहम है, जिसके लिए हमें व्यापक इंतजाम करने होंगे। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।

यातायात की सुलभ व्यवस्था की जाएगी। मेला क्षेत्र में जगह-जगह मोबाइल पुलिस स्टेशन बने हैं, जिससे श्रद्धालुओं को कार्रवाई के लिए भटकना न पड़े। मेला के दौरान भांग व शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

डीआइजी शैलेष कुमार पांडेय ने कहा कि मेला के दौरान बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को रोका न जाए। भीड़ को एक जगह एकत्र नहीं होने दिया जाए। मेला के दौरान महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि मेला के दौरान किसी भी श्रद्धालु के साथ अभद्र व्यवहार न हो। एडीएम फाइनेंस पंकज कुमार वर्मा, एसपी देहात सुरेश चंद रावत, एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव, एसडीएम गोवर्धन प्रजक्ता त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी, रिसीवर यज्ञपुरुष गोस्वामी मौजूद रहे।

*घटिया गुलाल बेचने वालों पर होगी कार्रवाई,*

लठामार होली मेला के दौरान घटिया गुलाल की बिक्री को लेकर पुलिस प्रशासन इस बार सख्त रुख अपनाएगा। जो भी दुकानदार नकली गुलाल बेचता पाया गया, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

नंदगांव-बरसाना की लठामार होली खेलने जाने वाले हुरियारों के लिए इस बार प्रशासन ने छह बसों की व्यवस्था की है, जो उन्हें लेकर जाएगी।

The post होली पर इस साल बरसाना में 14 घंटे दर्शन देंगी राधारानी, लठामार में आने वाली हुरियारों के बनेंगे पास appeared first on Naimish Today.

पाकिस्तान में भी ठाकुर बांकेबिहारी की जमीन,शुरू हुई जांच,कैसे मिलेगा मालिकाना हक
पाकिस्तान में भी ठाकुर बांकेबिहारी की जमीन,शुरू हुई जांच,कैसे मिलेगा मालिकाना हक

नैमिष टुडे/सवाददाता

मथुरा।ठाकुर बांकेबिहारी के नाम पर केवल देश के विभिन्न राज्यों हीं बल्कि विदेश में भी संपत्तियां हैं।पाकिस्तान में भी ठाकुर बांकेबिहारी की संपत्तियां हैं।बांकेबिहारी कमेटी के मुताबिक भारत में कई जगह ऐसी हैं,जो बांकेबिहारी मंदिर के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। इन सभी संपत्तियों की जानकारी निकालने के लिए जांच की जा रही है।

19 जनवरी को ठाकुर बांकेबिहारी हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की एक बैठक हुई,ये 11वीं बैठक थी।बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई,लेकिन सबसे बड़ी बात यह रही कि बांके बिहारी मंदिर के नाम पर राजस्थान के कोटा में रजिस्टर्ड 15 हेक्टेयर जमीन प्राप्त हुई,ये जमीन काफी बेसकीमती है।

जमीन के बारे में जानकारी देते हुए हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष हाईकोर्ट से रिटायर जज अशोक कुमार ने बताया कि राजस्थान के कोटा में बांके बिहारी महाराज की जमीन मिली है,जिसे वहां के अधिकारियों के साथ मिलकर प्राप्त किया गया है।मथुरा डीएम को आदेश दिया गया है कि बांकेबिहारी महाराज की जितनी भी जमीन अपने राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों में दर्ज है,उन सभी जमीनों का ब्यौरा निकाला जाए और सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इसकी जानकारी प्राप्त की जाए,जिससे कि वहां के प्रशासन के साथ मिलकर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की जमीन को हासिल किया जा सके।

कुछ इतिहासकार बताते हैं कि ठाकुर बांकेबिहारी की जमीन भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी है,जो कि काफी पुराने समय की बताई जाती है।बताया जाता है कि प्राचीन ग्रंथों के अनुसार पाकिस्तान के उस ग्राम में ठाकुर बांके बिहारी के पूर्वजों की विशाल और पुरानी हवेली आज भी मौजूद है।इसके साथ-साथ सियालकोट क्षेत्र में भी जमीन मौजूद होने की बात कही जाती है,जिसका उल्लेख प्राचीन ग्रंथ केलिमालजू और स्वामी हरिदास अभिनंदन ग्रंथ में मिलता है,लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब हाई पावर कमेटी भारत के अंदर बांके बिहारी के नाम पर जमीन की तलाश कर रही है,तो क्या पाकिस्तान में मौजूद जमीन को लेकर भी कोई कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि ठाकुर बांकेबिहारी के भक्त अपने आराध्य की सेवा में तन,मन और धन से समर्पित रहे हैं।पहले भरतपुर के महाराजा ने अपना बगीचा दान देकर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की स्थापना कराई तो किशोरपुरा पर लगभग पांच सौ वर्गगज का एक भूखंड एक श्रद्धालु ने करीब पांच दशक पहले मंदिर को दान दिया।ठाकुरजी की सेवा में उनके प्राकट्यकाल से लेकर अब तक बहुत सी चल-अचल संपत्तियां भेंट और दान में मिलीं।दानदाता भक्तों में हिंदू राजा-महाराजाओं के साथ मुस्लिम नवाबों के नाम भी शामिल हैं।साल 1592 में जयपुर नरेश सवाई महाराजा मानसिंह ने तीन एकड़ जमीन, 1594 में मुगल सम्राट अकबर ने 25 बीघा जमीन वृंदावन और राधाकुंड में,वृंदावन में ही साल 1595 में हरिराम व्यास ने किशोरपुरा में भूखंड, 1596 में मित्रसेन कायस्थ और उनके बेटे बिहारिनदास नामक भक्त ने बिहारिनदेव टीलावाली भूमि के अलावा साल 1748 में जयपुर नरेश सवाई महाराजा ईश्वरी सिंह ने 1.15 एकड़ जमीन दान दी।साल 1769 में भरतपुर और करौली सरकार द्वारा भूमिदान, 1780 में विंध्याचल राजपरिवार ने भूमि और बहुमूल्य आभूषण, 1785 में ग्वालियर रियासत ने भूमि-भवन और आभूषण दान दिए।साल 1960 में राजस्थान के भक्त परिवार ने कोटा में 90 बीघा जमीन दी।दिल्ली के फराशखाने में मंदिर,भवन,वर्तमान पाकिस्तान के मुल्तान,शक्कर सिंध और सियालकोट में मंदिर-हवेली काफी प्राचीन हैं।

The post पाकिस्तान में भी ठाकुर बांकेबिहारी की जमीन,शुरू हुई जांच,कैसे मिलेगा मालिकाना हक appeared first on Naimish Today.

प्राचीन स्वरूप में लौटेंगी राधारानी के गांव की पहाड़ियां, मथुरा पर्यटन को मिलेगा बूस्ट
प्राचीन स्वरूप में लौटेंगी राधारानी के गांव की पहाड़ियां, मथुरा पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

मथुरा।उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए मथुरा जिले में राधारानी के गांव बरसाना के आसपास की पहाड़ियों को हरा-भरा बनाने के लिए उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार की गई परियोजना को योगी सरकार ने हरी झंडी दे दी है।परिषद को इन पहाड़ियों पर मौजूद बबूल और कीकर जैसे अलाभकारी वृक्षों को हटाकर उनके स्थान पर कृष्णकालीन प्रजाति के वृक्षों के रोपण की अनुमति भी सुप्रीम कोर्ट से मिल गई है।यह जानकारी परिषद के सीईओ एवं मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने दी।

श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने वृन्दावन और मथुरा के बाद बरसाना में पर्यटकों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से 206 करोड़ की लागत वाली 10 परियोजनाएं प्रस्तावित की थीं। इनमें से बरसाना के आसपास की तीन पहाड़ियों के सौन्दर्यीकरण की योजना को स्वीकृति मिल गई है।

राधारानी की सखियों के नाम पर हैं 8 पहाड़ियां

उल्लेखनीय है कि भगवान श्रीकृष्ण की आह्लादिनी शक्ति राधारानी के गांव बरसाना के आसपास राजस्थान की सीमा से लगी आठ पहाड़ियां हैं,जिन्हें राधारानी की आठ सखियों के नाम पर अष्ट सखी का स्वरूप माना जाता है। एक सदी पहले तक ये सभी पहाड़ियां प्राकृतिक छटा से भरपूर और बहुत ही समृद्ध नजर आती थीं,लेकिन पिछले कुछ दशकों में इन पहाड़ियों का स्वरूप अंधाधुंध दोहन और उपेक्षा के चलते विकृत हो गया है। जहां कभी चारों तरफ बड़े ही हरे-भरे वृक्ष नजर आते हैं वहां अब कीकर,करील और बबूल जैसे उजाड़ वृक्ष और पहाड़ ही शेष रह गए हैं।

*श्रीकृष्ण-राधारानी की लीलाओं की साक्षी रही हैं ये पहाड़ियां*

सिंह ने बताया कि इन पहाड़ियों का धार्मिक महत्व है क्योंकि माना जाता है कि ये भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी की अनेक लीलाओं की साक्षी रही हैं। इसलिए सरकार ने इनके सौन्दर्यीकरण का निर्णय लिया है। योजना के अनुसार पहले चरण में राकौंली, ढभाला और सखी गिरि पहाड़ियों का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। शुरुआत 98 हैक्टेअर में फैली राकौंली पहाड़ी से होगी।

*तारबंदी कर होगा ईको-रेस्टोरेशन*

सिंह ने बताया कि इस पहाड़ी की तारबंदी कर यहां ईको-रेस्टोरेशन का काम किया जाना है,जिसमें पौधारोपण, जल संरक्षण से लेकर संस्कृति संरक्षण आदि शामिल है। कुल 2.11 करोड़ की लागत की इस योजना के लिए 1.30 करोड़ अवमुक्त कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हरियाली को नष्ट करने वाले वृक्षों को हटाकर कदम्ब, पीलू, ढाक आदि द्वापरयुगीन प्रजाति के वृक्ष लगाए जाएंगे और सुप्रीम कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है।

The post प्राचीन स्वरूप में लौटेंगी राधारानी के गांव की पहाड़ियां, मथुरा पर्यटन को मिलेगा बूस्ट appeared first on Naimish Today.

चित्र परिचय: डीजीपी अभियोजन श्री दिपेश जुनेजा प्रशस्ति पत्र देकर स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु को सम्मानित करते हुए
चित्र परिचय: डीजीपी अभियोजन श्री दिपेश जुनेजा प्रशस्ति पत्र देकर स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु को सम्मानित करते हुए।

स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु का अभियोजन कार्य उच्चकोटि एवं प्रशंसनीय: जुनेजा

नैमिष टुडे/ब्यूरो चीफ

मथुरा/ उत्तर प्रदेश अभियोजन विभाग के पुलिस महानिदेशक श्री दिपेश जुनेजा ने मथुरा पॉस्को कोर्ट की स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु को आज आगरा में प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया।

पुलिस महानिदेशक श्री दिपेश जुनेजा द्वारा दिए गए प्रशस्ति पत्र में उन्होंने कहा है कि श्रीमती अलका उपमन्यु ने पॉक्सो न्यायालय में स्पेशल डीजीसी पद पर रहते हुए हत्या, बलात्कार, एवं पॉक्सो अधिनियम के जघन्य एवं संवेदनशील प्रकरणों में राज्य की ओर से प्रभावी अभियोजन पैरवी करके घटना के दोषियों को आजीवन कारावास एवं मृत्यु दंड से दंडित कराया गया।

डीजीपी श्री जुनेजा ने प्रशस्ति पत्र में आगे कहा कि आपका यह कार्य उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति उत्कृष्ट, समर्पण कार्यदक्षता एवं उच्च कोटि के विधिक ज्ञान को प्रदर्शित करता है आपके इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की जाती है तथा आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप भविष्य में भी इसी प्रकार अपने कार्यों से अभियोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती रहेगी। उन्होंने कहा है कि आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आपको इस विशेष कार्य के लिए शुभकामनाएं दी जाती हैं।

स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु ने कहा कि यह सम्मान जेडी साहब और अभियोजन विभाग एवं अपने साथी सरकारी एवं पुलिस विभाग के सहयोगियों का सम्मान है यह सब पूरी टीम भावना से उत्कृष्ट कार्य हुए हैं इसमें सभी का भी योगदान है और वह भी सभी बधाई के पात्र हैं। उल्लेखनीय है श्रीमती अलका उपमन्यु द्वारा कम समय में हत्या और बलात्कार जैसे चार मामलों में अपराधों में दोषियों को मृत्यु दंड (फांसी) की सजा कराई है तथा दर्जनों मामलों में अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा भी कराई गई है।

The post चित्र परिचय: डीजीपी अभियोजन श्री दिपेश जुनेजा प्रशस्ति पत्र देकर स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु को सम्मानित करते हुए appeared first on Naimish Today.

वृंदावन के मंदिरों में बसंत पंचमी से मंदिर में छाएगा होली का उल्लास
वृंदावन के मंदिरों में बसंत पंचमी से मंदिर में छाएगा होली का उल्लास

नैमिष टुडे/ ब्यूरो चीफ

मथुरा। वृंदावन। में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित नगर के मंदिरों में 40 दिन होली का उल्लास छाएगा। बसंत पंचमी पर्व 3 फरवरी से ठाकुरजी भक्तों के साथ होली खेलेंगे। जहां सेवायत गोस्वामी आराध्य को गुलाल सेवित करेंगे। उनके कपोलों पर गुलाल लगाएंगे। वहीं आरती के बाद श्रद्धालुओं पर गुलाल बरसाया जाएगा। राधावल्लभ मंदिर में होली के पदों का गायन किया जाएगा। गोस्वामियों द्वारा तैयारियां की जाने लगी हैं। देश-दुनिया में जहां दो दिन होली का पर्व मनाया जाता है। वहीं ब्रज के मंदिरों में होली 40 दिन मनाई जाएगी। बसंत पंचमी 3 फरवरी से होली की शुरुआत हो जाएगी जो कि 14 मार्च तक पूर्णिमा तक लगभग 40 दिन होली मनाई जाएगी। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर में बसंत पंचमी से होली की शुरुआत हो जाएगी। इस दिन सेवायत गोस्वामी द्वारा आराध्य बांकेबिहारी के कपोलों और ठोड़ी पर गुलाल का शृंगार किया जाएगा। ठाकुरजी को गुलाल सेवित किए जाने के बाद सुबह शृंगार आरती, राजभोग आरती और शाम को शयन आरती के बाद श्रद्धालुओं पर ठाकुरजी पर चांदी के थालों में सेवित किया गया प्रसादी गुलाल बरसाया जाएगा। मंदिर में गुलाल की होली बसंत पंचमी से दस मार्च रंगभरनी एकादशी तक होगी। रंगभरनी एकादशी पर से पूर्णिमा तक ठाकुरजी रंग, गुलाल, केसर, चोबा इत्र, अर्गजा और गुलाल जल से होली खेलेंगे।

ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में बसंत पंचमी पर बसंती रंग के पुष्पों और कपड़ों से मंदिर को सजाया जाएगा। मंदिर के प्रबंधक अशोक गौतम ने बताया कि ठाकुरजी को भी बसंती रंग की पोशाक धारण कराई जाएगी। सुबह शृंगार आरती के बाद शाम को संध्या आरती के बाद भक्तों पर गुलाल बरसाया जाएगा। वहीं मंदिर में समाजियों द्वारा होली के पदों का गायन सुबह और शाम किया जाएगा। यह होली की परंपरा पूरे चालीस दिन तक गोस्वामी समाज द्वारा निर्वाह की जाती है।

The post वृंदावन के मंदिरों में बसंत पंचमी से मंदिर में छाएगा होली का उल्लास appeared first on Naimish Today.

मथुरा जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए 6 सचल निरीक्षण दस्ते
मथुरा जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए 6 सचल निरीक्षण दस्ते

नैमिष टुडे/ब्यूरो चीफ

मथुरा जनपद में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडियेट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए विभाग की ओर से तैयारी चल रही है। इस क्रम में नकल रोकने और परीक्षार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले में छह सचल निरीक्षण दल बनाए गए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक निरीक्षण में महिला शिक्षकों की भूमिका अनिवार्य होगी। इन दलों का नेतृत्व डीआईओएस, बीएसए, डायट के प्रधानाचार्य और तीन राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य करेंगे। यह टीमें अलग-अलग केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था की जांच करेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षाओं में नकल रोकने, परीक्षाओं की शुचिता, गुणवत्ता, विश्वसनीयता एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन सदस्यीय दस्ते गठित किए जाएंगे। हर एक दल में एक महिला शिक्षक और दो पुरुष शिक्षक शामिल होंगे। आंतरिक निरीक्षण दस्ते में महिला अध्यापिका सहित तीन सदस्य रखे जाएंगे। केंद्र व्यवस्थापक यह सुनिश्चित करेंगे कि जिस विषय की परीक्षा हो रही है उस दिन आंतरिक निरीक्षण दस्ते में संबंधित विषय के शिक्षक न लगाए जाएं। परीक्षा के हर दिन अलग-अलग तीन सदस्यों की टीम रहेगी। जिला प्रशासन के सहयोग से निरीक्षण दस्ते के सदस्य परीक्षार्थियों की व्यापक रूप से तलाशी लेंगे। केंद्रों पर पुरुष सदस्य बालिकाओं की तलाशी नहीं लेंगे। बोर्ड परीक्षा में अगर कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाया जाता है तो उसका मूल्यांकन नहीं किए जाने का निर्देश दिया गया है। शैक्षिक सत्र 2025 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 71,404 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए 121 केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस ने बताया कि किसी भी परीक्षार्थी को भयभीत किए बिना उनकी गहन तलाशी ली जाएगी।

The post मथुरा जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए 6 सचल निरीक्षण दस्ते appeared first on Naimish Today.

जनपद मथुरा के 120 होमगार्ड को दिल्ली विधान सभा निर्वाचन 2025 में निर्वाचन ड्यूटी हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हरी झंड़ी दिखाकर मथुरा के क्लैंसी इंटर कॉलेज से दिल्ली हेतु रवाना किया
जनपद मथुरा के 120 होमगार्ड को दिल्ली विधान सभा निर्वाचन 2025 में निर्वाचन ड्यूटी हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हरी झंड़ी दिखाकर मथुरा के क्लैंसी इंटर कॉलेज से दिल्ली हेतु रवाना किया

नैमिष टुडे/ब्यूरो चीफ

मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा दिल्ली विधान सभा निर्वाचन 2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जनपद मथुरा के होमगार्ड्स को निर्वाचन ड्यूटी हेतु दिल्ली रवाना किया। उन्होंने 3 बसों में बैठे होमगार्ड्स को हरी झंड़ी दिखाकर निर्वाचन ड्यूटी हेतु रवाना किया।

जिला कमांडेंट होमगार्ड्स डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद मथुरा से 120 होमगार्ड दिल्ली विधान सभा निर्वाचन 2025 हेतु भेजे गए है। उन्हें 3 बसों के माध्यम से दिनांक 1 फरवरी 2025 से 6 फरवरी 2025 तक दिल्ली में निर्वाचन ड्यूटी हेतु भेजा गया है।

जिलाधिकारी ने सभी होमगार्ड्स को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपने कार्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करते हुए दिल्ली विधान सभा निर्वाचन 2025 को सकुशल संपन्न कराए। आप अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा दिखाए।

पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होमगार्ड द्वारा पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, आपातकालीन आदि क्षेत्रों में कार्य किया जाता है, जो सराहनीय है।

The post जनपद मथुरा के 120 होमगार्ड को दिल्ली विधान सभा निर्वाचन 2025 में निर्वाचन ड्यूटी हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हरी झंड़ी दिखाकर मथुरा के क्लैंसी इंटर कॉलेज से दिल्ली हेतु रवाना किया appeared first on Naimish Today.

उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासु), मथुरा का 14वां दीक्षांत समारोह
उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासु), मथुरा का 14वां दीक्षांत समारोह

नैमिष टुडे/ब्यूरो चीफ/मथुरा

उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (डूवासु), मथुरा के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय का 14वां दीक्षांत समारोह 03 फरवरी 2025 को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, नीति आयोग, भारत सरकार के सदस्य, प्रोफेसर रमेश चंद होंगे। इस समारोह के दौरान कुल 129 उपाधियाँ प्रदान की जाएँगी, जिनमें 64 बी.वी.एस.सी एवं ए.एच., 42 स्नातकोत्तर उपाधियाँ, 04 पीएच.डी. उपाधियाँ और 19 स्नातक बायोटेक्नोलॉजी की उपाधियाँ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न विषयों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 21 पदक प्रदान किए जाएँगे, जिनमें 15 स्वर्ण, 04 रजत एवं 02 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके साथ ही, 04 सर्वश्रेष्ठ थीसिस पुरस्कार (स्नातकोत्तर), 04 सर्वश्रेष्ठ थीसिस पुरस्कार (पीएच.डी.), 01 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार एवं 01 सर्वश्रेष्ठ विभाग पुरस्कार भी प्रदान किया जाएँगे। शैक्षणिक और शोध क्रिया-कलापो के विकास हेतु विश्वविद्यालय द्वारा डेयरी विज्ञान महाविद्यालय के नवीन लोगो का अनावरण माननीय कुलाधिपति महोदया द्वारा किया जायेगा । इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रकाशन की 06 पुस्तकें, 1 ई-मैगज़ीन, विश्वविद्यालय समाचार पत्र एवं पशुधन पत्रिका का भी विमोचन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवाचार ‘बकरी के दूध से बना प्रोबायोटिक योगर्ट’ का विमोचन किया जायेगा । ग्रामीण निर्धन वर्ग के उत्थान के प्रति प्रतिबद्ध विश्वविद्यालय जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है । आंगनवाड़ी केंद्रों एवं गोद लिए गए गाँवों के सरकारी विद्यालयों से जुड़कर सराहनीय कार्य कर रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों की बुनियादी संरचना को सुदृढ़ करने हेतु किट वितरित की जाएँगी। महिला अध्ययन केंद्र इकाई द्वारा गोद लिए गए पाँच गाँवों के विद्यालयों में चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिनके विजेता प्रतिभागियों को माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस को विश्वविद्यालय के कुलसचिव, प्रोफेसर अरुण कुमार मदान तथा विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर देश दीपक सिंह ने भी सबोधित किया ।

The post उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासु), मथुरा का 14वां दीक्षांत समारोह appeared first on Naimish Today.

भारत सरकार की स्वास्थ्य सचिव ने मथुरा में परखीं स्वास्थ्य सेवाएं
भारत सरकार की स्वास्थ्य सचिव ने मथुरा में परखीं स्वास्थ्य सेवाएं

– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव और आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंदी पर पहुंचकर जाना आमजन को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का हाल

– केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुन्य सलिला श्रीवास्तव ने 100 दिवसीय क्षय रोग कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली

मथुरा

जनपद मथुरा में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, भारत सरकार की सचिव पुन्य सलिला श्रीवास्तव ने पहुंचकर आमजन को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बलदेव और आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंदी का निरीक्षण करके स्वास्थ्य सेवाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 100 दिवसीय क्षय रोग कार्यक्रम की समीक्षा की।

स्वास्थ्य सचिव ने क्षय रोगियों से बात की। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंदी पर तैनात सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) शशांक से 100 दिवसीय अभियान समेत स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहां पर उनके द्वारा ग्राम प्रधान और आशा बहुओं से वार्ता कर कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

स्वास्थ्य सचिव के द्वारा मंडोना रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के लक्ष्मी कांत गौर से वार्ता कर उनके क्षय रोग उन्मूलन में अमूल्य योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। इस दौरान संस्था को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। सचिव के द्वारा आरोग्य मंदिर के अंतर्गत आने वाले तीन मरीजों और उनके परिजनों को पोषण पोटली भी वितरित की गई।

स्वास्थ्य सचिव ने बंदी स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित हैंड हैंडल एक्स-रे मशीन और निश्चय वाहन का भी किया निरीक्षण

इसके बाद स्वास्थ्य सचिव ने स्वास्थ्य केंद्र बलदेव पर पहुंच कर चिकित्सा अधीक्षक के साथ विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र पर विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की और स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित हैंड हैंडल एक्स-रे मशीन और निक्षय वाहन का भी निरीक्षण किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव द्वारा निक्षय शिविरों और आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। बंदी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर उपस्थित आशा बहुओं के द्वारा किए जा रहे कार्य के संबंध में चर्चा की। एएनएम, आशा बहुओं और सीएचओ द्वारा टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में किए सहयोग की सराहना की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत मेडिकल मोबाइल यूनिट पर स्थापित एक्स-रे मशीन और नाट मशीन लगाकर किए जा रहे एक्स-रे और नाट परीक्षण की सराहना की। साथ ही सभी टीबी टारगेटेड ग्रुप के लोगों की अधिक से अधिक एक्स-रे और लक्षण युक्त लोगों के नाट परीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में किया जा रहे कार्यों को समयबद्ध रूप से किए जाने के लिए निर्देशित किया। सीएचसी बलदेव पर नाट परीक्षण के साथ-साथ अन्य 50 तरह के किए जा रहे परीक्षण पर हो रहे कार्य पर संतोष जताया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों से उपचार के संबंध में चर्चा की। इसी दौरान आमजन को दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा की l उन्होंने बताया कि भारत सरकार की स्वास्थ्य सचिव से जिलाधिकारी द्वारा मुलाकात की गई और कार्यों से संबंधित चर्चा में संतोषजनक कार्य की प्रशंसा करते हुए किए जा रहे कार्यों को और बेहतर करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य सचिव के भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा, राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र भटनागर, राज्य टीबी प्रशिक्षण संस्थान आगरा के निदेशक डॉ. संजीव लवानियां, डॉ. प्रकाश चन्द्रा, सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव, डॉ. चित्रेश कुमार निर्मल, डॉ. रोहताश, डॉ.भूदेव सिंह, डॉ.बिजेन्द्र सिसौदिया, डॉ एस पी राठौड़ ,विवेक सारस्वत,संजय सिहोरिया, पारुल शर्मा, डीटीसी के पंकज, लोकेंद्र चौधरी, आलोक तिवारी, शिव कुमार, ग्राम प्रधान, बीडीओ, आशा, एएनएमस सहित अन्य मौजूद रहे।

The post भारत सरकार की स्वास्थ्य सचिव ने मथुरा में परखीं स्वास्थ्य सेवाएं appeared first on Naimish Today.