बिजनेस Archives - Naimish Today

फाइलेरिया चिकित्सालय की कार्यप्रणाली को लेकर उठी* चर्चा, नियमों के अनुरूप* *जांच के निर्देश
फाइलेरिया चिकित्सालय की कार्यप्रणाली को लेकर उठी* चर्चा, नियमों के अनुरूप* *जांच के निर्देश

सुल्तानपुर राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (National Programme for Elimination of Lymphatic Filariasis – NPELF) के तहत जनपद में संचालित फाइलेरिया चिकित्सालय/विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर हाल के दिनों में विभिन्न स्तरों पर चर्चा सामने आई है। कार्यक्रम के संचालन, जांच प्रक्रिया और रिकॉर्ड संधारण को लेकर नियमों के अनुरूप समीक्षा की आवश्यकता जताई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार फाइलेरिया की पुष्टि के लिए नाइट ब्लड सर्वे, प्रयोगशाला जांच, स्लाइड रिकॉर्ड और नियमित रिपोर्टिंग की व्यवस्था निर्धारित है। इसके साथ ही राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NVBDCP) के अंतर्गत पारदर्शिता और दस्तावेजों का संधारण अनिवार्य बताया गया है।

जानकारों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों में समय-समय पर आंतरिक जांच और प्रशासनिक समीक्षा से व्यवस्था और अधिक मजबूत होती है तथा आमजन का भरोसा बना रहता है।

मामले को लेकर जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर डॉ. भरत भूषण से बात की गई तो उन्होंने कहा,

“मामला संज्ञान में आया है। संबंधित बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि Clinical Establishments (Registration and Regulation) Act और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सेवाओं का संचालन किया जाना विभाग की प्राथमिकता है। जांच का उद्देश्य किसी भी प्रकार की स्थिति को स्पष्ट करना और कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाना है।

स्थानीय लोगों की अपेक्षा है कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी और फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम नियमों के अनुरूप और अधिक सुदृढ़ रूप से संचालित हो सकेगा।

The post फाइलेरिया चिकित्सालय की कार्यप्रणाली को लेकर उठी* चर्चा, नियमों के अनुरूप* *जांच के निर्देश appeared first on Naimish Today.

नई दिल्ली : लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 425 अंक तक लुढ़का
नई दिल्ली- विदेशी संस्‍थागत निवेशकों और वाहन शेयरों में बिकवाली के कारण हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (BSE) का सेंसेक्‍स 424.90 अंक यानी 0.56 फीसदी लुढ़ककर 75,311.06 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (NSI) का निफ्टी भी 117.25 अंक यानी 0.51 फीसदी टूटकर 22,795.90 के स्‍तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में गिरावट दिखी, जबकि 8 शेयरों में तेजी रही। इसी तरह निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 शेयरों में गिरावट और 13 शेयरों में तेजी रही।

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा में छह फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट दर्ज हुई। इसी तरह अडाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, जोमैटो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी नुकसान में बंद हुए हैं। लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी शामिल हैं। वहीं जानकारों का कहना है कि स्थानीय शेयर बाजारों ने एशियाई और यूरोपीय बाजारों की तुलना में कमजोर प्रदर्शन किया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 3,311.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके अलावा एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कास्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी ज्यादातर तेजी के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 76.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक दिन पहले गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 203.22 अंक यानी 0.27 फीसदी टूटकर 75,735.96 पर बंद हुआ था। एनएसई का निफ्टी 19.75 अंक यानी 0.09 फीसदी फिसलक 22,913.15 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें:- उप-राष्ट्रपति ने ग्रामीण विकास संगठन के सम्मेलन को किया संबोधित, कहा- समानता लाने और असमानताओं को कम करने के लिए शासन में लैंगिक भागीदारी मौलिक

The post नई दिल्ली : लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 425 अंक तक लुढ़का appeared first on Naimish Today.

सर्राफा बाजार: लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में नहीं दिखा कोई बदलाव
नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली की घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। तो वहीं दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज लगातार दूसरे दिन कोई उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला। सोना आज 300 रुपये से लेकर 330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 86,960 रुपये से लेकर 87,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 79,710 रुपये से लेकर 79,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में बदलाव न होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 1,00,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही कारोबार कर रही है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 87,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 79,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 86,960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 87,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 79,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 86,960 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 79,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 86,960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 87,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 79,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 79,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 87,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें:- महाकुंभ: 25 देशों व 5 महाद्वीपों के श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, वैश्विक एकता का दिया संदेश

The post सर्राफा बाजार: लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में नहीं  दिखा कोई बदलाव appeared first on Naimish Today.

हल्दौर मे एक बाइक सवार युवक की नाले मे गिरकर मौत
बिजनौर/ हल्दौर मे नाले में गिरकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। युवक की शिनाख्त मौके पर थाना क्षेत्र के गांव लाडनपुर मौजूद प्रधान ने गांव के ही छोटू पुत्र घसीटा सिंह के रूप में की है ।

हल्दौर के रेलवे फाटक पर मंडी समिति के बाहर एक गहरा नाला है । बीती रात्रि किसी समय थाना हल्दौर के गांव लाडनपुर बाइक सवार छोटू पुत्र घसीटा बाइक से हल्दौर की ओर आ रहा था संभावना है की सामने से आ रहे किसी वाहन से बचाव के कारण बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई । रात भर नाले में पड़े रहने से युवक की पानी व गंदगी से भरे नाले में डूबकर मौत हो गई । नगर पालिका से सफाई कर्मियों को balata गया। जिनकी मदद से शव को नाले से निकाला गया l मौके पर चौयरपर्सन पति दीपक सैनी भी पहुंचे । नगर पालिका से जेसीबी ।मंगाई गई जिससे नाले की सफाई करा दी गई ।मौके पर पहुंची हल्दौर थाना पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । और जांच में जुट गई है ।पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है ।ज्ञात हो कि बरसात से पहले नगर पालिका ने सभी नालों की सफाई के लिए भारी खर्चा किया ।फिर ये नाला सफाई से कैसे वंचित रहा। ये विषय भी नगर में चर्चा में है । लोगो का मानना है कि रेलवे फाटक पर नगर पालिका के समीप पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहती है । मौके पर अगर बचाव किया जाता तो शायद युवक की जान बच सकती थी।

The post हल्दौर मे एक बाइक सवार युवक की नाले मे गिरकर मौत appeared first on Naimish Today.

सोना खरीदने वालों के लिए बेहद जरूरी खबर, सोने के रेट में हुआ बदलाव
बिजनेस: सोना- चांदी की कीमतों पर लंबे समय से गिरावट का दौर बना हुआ था. बीते दिन सोना चांदी की कीमतों घटी थीं, लेकिन अब घटती कीमतों के सिलसिले पर ब्रेक लग गया है.आज सोना चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है. यानि सोना- चांदी की खरीददारों को आज सस्ते दामों में खरीददारी का मौका नहीं मिलेगा. जानकारी हो कि सोना चांदी की कीमतें हफ्ते में पांच दिन दिन बार अपडेट की जाती हैं. वहीं शनिवार रविवार को सोना- चांदी की कीमतों को लेकर कोई अपडेट नहीं मिलती है. सोना- चांदी की कीमतें रोजाना घटती- बढ़ती हैं. ताजा कीमतों को जानने के लिए ग्राहक 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं.सर्राफा बाजार में आज बाजार 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की 50,780 रुपये कीमत पर खुला. बीते दिन के मुकाबले 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की कीमत में आज 20 रुपये की तेजी दर्ज की गई है. वहीं 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमत में भी आज 20 रुपये की तेजी रही. 995 प्योरिटी वाले सोने का भाव आज 50,577 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. 916 प्योरिटी वाले सोने के भाव में आज 18 रुपये की तेजी के बाद 46,514 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. 750 प्योरिटी वाले सोने का भाव आज 15 रुपये की तेजी के बाद 38,085 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला.

The post सोना खरीदने वालों के लिए बेहद जरूरी खबर, सोने के रेट में हुआ बदलाव appeared first on Naimish Today.

जाने आज के पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट
बिजनेस: पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए. तेल की कीमतें पिछले लंबे समय से स्थिर बनी हुई हैं और आज भी दाम में कोई बदलाव नहीं आया है.SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए .अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

The post जाने आज के पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट appeared first on Naimish Today.

खाद्य तेलों की कीमतों को लेकर आज होगी बैठक, इन बातो को लेकर होगी चर्चा
बिजनेस: खाद्य तेल की खुदरा कीमतें घटाने पर चर्चा के लिए खाद्य मंत्रालय ने बुधवार को तेल कंपनियों की बैठक बुलाई है।बैठक में इन कंपनियों से इसका लाभ ग्राहकों को देने के लिए कहा जाएगा। इधर, राजस्व सचिव तरुण बजाज ने मंगलवार को कहा कि जीएसटी के तहत छूट वाले उत्पादों की संख्या घटाने की जरूरत हैबजाज ने 5,000 रुपये से अधिक किराये वाले गैर-आईसीयू कमरों पर जीएसटी लगाए जाने का बचाव करते हुए कहा, इससे आबादी के बड़े हिस्से को किफायती दर पर स्वास्थ्य देखभाल मुहैया कराने पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, मैं यह भी जानना चाहूंगा कि देशभर के अस्पतालों में कितने कमरों का किराया इतना है। मुझे लगता है कि यह संख्या बहुत कम होगी। ऐसे में अगर मैं कमरे के किराये पर 5,000 रुपये खर्च कर सकता हूं तो 250 रुपये जीएसटी भी दे सकता हूं।

The post खाद्य तेलों की कीमतों को लेकर आज होगी बैठक, इन बातो को लेकर होगी चर्चा appeared first on Naimish Today.

अगर आप सोना खरीदना चाहते हो तो यह खबर आपके लिए, सोना हुआ सस्ता
बिजनेस: अगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कुछ दिनों से सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।फिलहाल सोना एकबार फिर से 52000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 59000 रुपये प्रति किलो के नीचे पहुंच गया है। इसके साथ ही सोना अपने ऑलटाइम हाई से तकरीबन 4400 और चांदी 22000 रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रही हैअगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी और जरूरी खबर है। पिछले कुछ दिनों से सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। फिलहाल सोना एकबार फिर से 52000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 59000 रुपये प्रति किलो के नीचे बिक रहा है। इसके साथ ही सोना अपने ऑलटाइम हाई से तकरीबन 4400 और चांदी 22000 रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रही है।

The post अगर आप सोना खरीदना चाहते हो तो यह खबर आपके लिए, सोना हुआ सस्ता appeared first on Naimish Today.

आज जारी हुए पेट्रोल और डीजल के नए रेट, जल्दी देखें
दिल्ली: महंगाई के मोर्च पर आम लोगों के लिए आज भी राहत भरी खबरें आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज बुधवार 29 जून के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं।

फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

The post आज जारी हुए पेट्रोल और डीजल के नए रेट, जल्दी देखें appeared first on Naimish Today.

भारत सरकार की तरफ से बिहार को मिला उद्योग में सेकंड पुरस्कार
पटना: बिहार सरकार को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से उद्योग के लिए सेकंड पुरस्कार मिला.

बिहार के लोगों को बधाई और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रोजगार और उद्योग से जुड़ी तमाम स्कीम्स की वजह से आज बिहार को यह अवॉर्ड मिल पाया है. हालांकि उद्योग के क्षेत्र में हमें अभी और बहुत काम करना है. यह अवॉर्ड हमें इस दिशा में काम करने के लिए और प्रेरित करेगा.

शाहनवाज हुसैन ने बताया कि नेशनल एमएसएमई अवॉर्ड में बिहार को सेकंड प्राइज मिला है. केंद्र सरकार इस अवॉर्ड को उद्योग क्षेत्र में बेहतर काम करने पर देती है. उन्होंने बताया कि MSME का पहला पुरस्कार ओडिशा को मिला है, जबकि तीसरा पुरस्कार हरियाणा को मिला

The post भारत सरकार की तरफ से बिहार को मिला उद्योग में सेकंड पुरस्कार appeared first on Naimish Today.