बहराइच Archives - Naimish Today

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस
सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस

ब्यूरो चीफ / भोलू तिवारी

बहराइच । विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में ‘किसान दिवस’ आयोजित किया गया। किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ ने उपस्थित किसानों से कहा कि वह किसान दिवस बैठक में अपने सुझाव या शिकायत लिखित रूप में दिया करें ,जिससे उसका निस्तारण प्राथमिकता पर किया जा सके स उन्होंने किसानों से कहा कि वह अपनी समस्याएं शिकायतें व्यक्तिगत रूप से मिलकर दे सकते हैं ,जिसका निस्तारण उनके द्वारा प्राथमिकता पर किया जाएगा उन्होंने किसानों से अधिक आय प्राप्त करने हेतु प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने की सलाह दी। बैठक में उपस्थित किसानों से अपनी समस्यायें रखने को कहा।

प्रगतिशील कृषक हरिशरण सिंह ने कहा की राजापुर व बेल्थरा माइनर तथा भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने जरवल नहर खंड 5 नहर को जल्द से जल्द चालू कराया जाए स उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पी.एम.एफ.बी.वाई. के अन्तर्गत खरीफ 2026 में धान, मक्का और अरहर फसल अधिसूचित है किसान भाई धान मक्का और अरहर फसल का बीमा कराकर लाभ उठाएं स श्री वर्मा ने बताया कि किसान भाई 2 प्रतिशत प्रीमियम भुगतान कर जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करा सकते है। जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने किसानों को बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है ,कोई भी शिकायत आने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी बहराइच श्री आनन्द शुक्लस ने बताया कि चिलवरिया चीनी मिल का पर चल रहे बकाया सम्बन्धी जजमेन्ट आ गया है। कोर्ट ने किसानों का 100 प्रतिशत भुगतान कंसीडर करने को कहा है। अब सीओसी गठन का रास्ता साफ हो गया है। अक्टूबर 2026 के बाद जनपद के किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र मिलने की पूर्ण संभावना बन गई है।

उप कृषि निदेशक बहराइच विनय कुमार वर्मा ने कहा कि जिन किसानों द्वारा अपनी फॉर्म रजिस्ट्री नहीं बनवाई गई है, उसे अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र अथवा कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी से मिलकर बनवा लें स बैठक में उपस्थित ए.आर .कोऑपरेटिव जनपद बहराइच श्री देवेंद्र कुमार सिंह ने किसानों को वर्तमान धान की फसल में नैनो डी.ए.पी. और नैनो युरिया का प्रयोग करने की सलाह दिया,जिससे उनकी लागत में कमी आएगी स जीएम. डी.आई.सी. ने जनपद में संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की स जिला उद्यान अधिकारी श्री दिनेश चौधरी ने किसानों को केला सहित अन्य साग, भाजी उत्पादन को अधिक दिनों तक सुरक्षित रखने के तरीके बताएं स बैठक में उपस्थित प्रगतिशील कृषक एवं प्रांत अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद श्री शशि भूषण लाल त्रिपाठी जी ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने फर्टिलाइजर एवं कीटनाशकवों का कम उपयोग करने की सलाह दी।

इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत नितिन कुमार, जागेश कुमार, सहायक अभियन्ता नलकूप ललित कुमार, जिला खाद्य एवं विपणन निरीक्षक आनन्द प्रकाश पटेल, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई धर्मेन्द्र सिंह, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक राम खेलावन, महेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रवेश कुमार, शंकर यादव, अतुल कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्रीमती प्रिया नन्दा, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड कैलाश जोशी, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र सिंह एवं डॉ अरुण कुमार राजभर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। जनपद के प्रगतिशील कृषक शशांक सिंह, शिव कुमार, मनीष कुमार बाजपेयी, संजय श्रीवास्तव, हेमन्त कुमार सिंह, अनन्त प्रकाश मौर्या राहुल सिंह अमित कुमार सिंह राकेश कुमार अरुण कुमार राकेश कुमार गोस्वामी मुन्नालाल वर्मा जगन्नाथ प्रसाद मौर्य श्रीमती किरण वैश्य अर्पिता सिंह सहित अन्य कृषक एवं एफपीओ के निदेशकगण उपस्थित रहे।

The post सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस appeared first on Naimish Today.

जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र महसी का किया भ्रमण सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सतर्कता बनाये रखने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र महसी का किया भ्रमण

सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सतर्कता बनाये रखने के दिये निर्देश

ब्यूरो चीफ /भोलू तिवारी

बहराइच । तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम बौंड़ी के शुकुल पुरवा, गोलागंज कोठार, कायमपुर, गौरिया व पिपरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा ग्रामवासियों से बाढ़ के पानी के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी। उपरोक्त समस्त ग्रामों/पुरवों के आबादी क्षेत्र में पानी नहीं है, और न ही आवागमन बाधित है। संपर्क मार्ग पर किसी प्रकार की क्षति नहीं है। गौरिया पिपरी स्थित प्रा०पाठशाला के प्रांगण में आंशिक जलभराव के दृष्टिगत उसको पूर्व में ही अन्य विद्यालय में शिफ्ट किया जा चुका है।

उप जिलाधिकारी महसी ने जिलाधिकारी को बताया कि उपरोक्त ग्रामों में किसी प्रकार की फसल क्षति, पशुहानि एवं जनहानि तथा मकान क्षति नहीं हुआ है। तहसील महसी में संभावित बाढ़ के द्रष्टिगत 02 मोटर बोट उपलब्ध हो गयी है जिन्हें ग्राम पूरे प्रसाद सिंह में संचालित किये जाने हेतु निर्देशित कर दिया गया है। बाढ़ से किसी भी विषम परिस्थिति के द्रष्टिगत राजस्व प्रशासन सतर्क है एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर राजस्व अधिकारी/कर्मचारी भ्रमणशील है।

डीएम ने ग्रामवासियों को सुझाव दिया कि आप लोग भी पूरी तरह से सतर्क रहें। बच्चों को पानी के आस-पास न जाने दें। प्रशासन की ओर से कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चिन्हित किये गये सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जायें। डीएम ने बताया कि किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी।

डीएम ने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। सभी सम्बन्धित अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहकर स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाये रखें। डीएम ने कहा कि संभावित बाढ़ के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्यों को निर्बाध रूप से संचालित करने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय। डीएम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या परिवार प्रभावित होता है तो उसे तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महसी, तहसीलदार महसी व अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

The post जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र महसी का किया भ्रमण  सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सतर्कता बनाये रखने के दिये निर्देश appeared first on Naimish Today.

राजकीय इन्दिरा उद्यान का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण आगन्तुकों के लिए कल से खुला रहेगा राजकीय इन्दिरा उद्यान नव निर्मित सिंथेटिक पाथ वे आगन्तुकों के लिए होगा आकर्षण का केन्द्र
राजकीय इन्दिरा उद्यान का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

आगन्तुकों के लिए कल से खुला रहेगा राजकीय इन्दिरा उद्यान

नव निर्मित सिंथेटिक पाथ वे आगन्तुकों के लिए होगा आकर्षण का केन्द्र

ब्यूरो चीफ भोलू तिवारी

बहराइच । जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने अधि़.अभि. लो.नि.वि. निर्माण खण्ड-1 अमर सिंह के साथ कपूरथला स्थित राजकीय इन्दिरा उद्यान, बहराइच में आगन्तुकों के भ्रमण हेतु नव निर्मित सिंथेटिक पाथ वे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मौजूद जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि राजकीय इन्दिरा उद्यान में नव निर्मित सिंथेटिक पाथ वे बनने से आगन्तुकों को भ्रमण करना अत्यन्त सुविधाजनक होगा साथ ही उद्यान में अंलकृत पौधों एवं कई तरह के शोभाकार एवं सुगन्धित फूलों के पौधों का रोपण भी शीघ्र कराया जायेगा जिससे उद्यान का सौन्दर्यीकरण और अधिक आकर्षक होगा।

उद्यान अधिकारी ने बताया कि उद्यान में आगन्तुकों हेतु पीने के पानी के लिए आर.ओ. की भी सुविधा उपलब्ध है जिससे भ्रमण करने वालों को गुणवत्ता युक्त पानी मिल सके। श्री चौधरी ने जिलाधिकारी को बताया कि 20 अगस्त 2026 से राजकीय इन्दिरा उद्यान अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार प्रातः 04ः30 बजे से प्रातः 08ः30 बजे तक तथा सांय 05ः00 बजे से सांय 08ः00 बजे तक खुला रहेगा। श्री चौधरी ने बताया कि प्रतिदिन प्रति व्यक्ति के लिए शासन द्वारा रू. 10.00 प्रवेश शुल्क निर्धारित है। जबकि मासिक प्रवेश शुल्क रू. 200.00 तथा त्रैमासिक प्रवेश शुल्क रू. 500.00 निर्धारित है।

डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिया कि उद्यान में पौधों का चयन इस प्रकार से किया जाये जिससे पार्क की खूबसूरती में चार चांद लग जाये। उन्होंने यह भी कहा कि पार्क में इस प्रकार से अन्य सुविधाएं विकसित की जायें जिससे विशेषकर बच्चे आकर्षित हों। डीएम ने पार्क की स्वच्छता को भी बनाये रखने पर बल दिया। इस अवसर पर सहायक उद्यान निरीक्षक पंकज वर्मा भी मौजूद रहे।

The post राजकीय इन्दिरा उद्यान का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण आगन्तुकों के लिए कल से खुला रहेगा राजकीय इन्दिरा उद्यान नव निर्मित सिंथेटिक पाथ वे आगन्तुकों के लिए होगा आकर्षण का केन्द्र appeared first on Naimish Today.

एसडीएम मिहीपुरवा के निर्देश पर अवैध बालू से भरी टैªक्टर ट्राली पकड़ी मई
एसडीएम मिहीपुरवा के निर्देश पर अवैध बालू से भरी टैªक्टर ट्राली पकड़ी मई

सरयू नदी से अवैध बालू खनन पर मोनालिसा जौहरी की बड़ी कार्रवाई

ब्यूरो चीफ भोलू तिवारी

बहराइच । तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) क्षेत्र में सरयू नदी से अवैध रूप से बालू खनन किए जाने के मामले में एसडीएम मोनालिसा जौहरी द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। एसडीएम मिहींपुरवा के निर्देश पर राजस्व लेखपाल द्वारा अवैध रूप से बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई होने तक चौकी रायबोझा पर सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में खनन विभाग द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है एवं परिवहन विभाग को भी वाहन से संबंधित अभिलेखों की जांच करने के निर्देश एसडीएम द्वारा दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि उप जिलाधिकारी को शिकायत मिली कि अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है। प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल राजस्व टीम को मौका पर भेजा गया। मौका मुआयना को पहुंची राजस्व टीम को सरयू नदी से अवैध रूप से बालू खनन कर ले जाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर रायबोझा पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अवैध खनन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

The post एसडीएम मिहीपुरवा के निर्देश पर अवैध बालू से भरी टैªक्टर ट्राली पकड़ी मई appeared first on Naimish Today.

महामना मालवीय मिशन (अवध) के तत्वावधान में आज सर्वोदय महाविद्यालय मिहींपुरवा परिसर में पर्यावरण जल संरक्षण विषयक चौपाल का आयोजन
महामना मालवीय मिशन (अवध) के तत्वावधान में आज सर्वोदय महाविद्यालय मिहींपुरवा परिसर में पर्यावरण जल संरक्षण विषयक चौपाल का आयोजन

बहराइच : महाविद्यालय की छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण विषयक शपथ दिलाया गया तथा परिसर में पंचवटी व फलदार वृक्षों का रोपण कर समूचे मिहींपुरवा परिक्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण जन जागरण अभियान चलाए जाने की कार्य योजना भी बनाई गई।

सर्वोदय महाविद्यालय (मिहींपुरवा) परिसर में आयोजित पर्यावरण विषयक परिचर्चा को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी ने कहा कि , पर्यावरण मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण विषय है पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए आवश्यक है कि अधिकाधिक संख्या में वृक्षों का रोपण किया जाए और उनका संरक्षण भी किया जाए ताकि पर्यावरण मानव जीवन के अनुकूल बना रह सके।

मालवीय मिशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अवध) डॉ० तस्मीन फातिमा जैदी ने कहा कि, पर्यावरण संरक्षण हम सब के लिए महत्वपूर्ण विषय है संगठन के तत्वावधान में समूचे तराई परिक्षेत्र में पंचवटी व फलदार वृक्षों का रोपण कर विद्यार्थियों को अधिकाधिक संख्या में वृक्षों को रोपित व उन्हें संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।

मालवीय मिशन अध्यक्ष अवध संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि संगठन के तत्वावधान में विद्यालय महाविद्यालय व खाली पड़े स्थानों पर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर स्थानीय जन सहयोग से रोपित वृक्षों को संरक्षित करने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है।

आयोजन परिचर्चा का संचालन गृह विज्ञान प्रवक्ता ममता कुमारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने किया।

आयोजन परिचर्चा में प्रमुख रूप से शिक्षक लल्लन कुमार निषाद , डॉ० नम्रता श्रीवास्तव , जैनेन्द्र कुमार , ओम प्रकाश कुशवाहा , अमित कुमार , कृष्ण कुमार सोनकर , गंगा राम वर्मा , सुदर्शन कुमार रावत , विजय कुमार समेत शिक्षक , शिक्षिकाएं  , अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे।

The post महामना मालवीय मिशन (अवध) के तत्वावधान में आज सर्वोदय महाविद्यालय मिहींपुरवा परिसर में पर्यावरण जल संरक्षण विषयक चौपाल का आयोजन appeared first on Naimish Today.

बहराइच में पांच पुलिसकर्मी सेवानिवृत्तः अधिकारियों ने समारोह में उपहार भेंट कर दी विदाई
बहराइच में पांच पुलिसकर्मी सेवानिवृत्तः अधिकारियों ने समारोह में उपहार भेंट कर दी विदाई

बहराइच । पुलिस विभाग के पांच कर्मियों को शुक्रवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त किया गया। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में उनके सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्हें उपहार भी भेंट किए गए।

सेवानिवृत्त होने वालों में उप निरीक्षक रवीन्द्र यादव, उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी चालक हरिहर राय, आरक्षी योगेन्द्र नाथ यादव और लीडिंग फायरमैन ओम प्रकाश यादव शामिल थे। इन सभी को रामचरित मानस और ट्रॉली बैग उपहार स्वरूप दिए गए।

राज सिंह ने सेवाकाल के दौरान उनके योगदान की सराहना की और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी के बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान, सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों से सेवाकाल में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भी सेवानिवृत्त हुए सभी साथियों के बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

The post बहराइच में पांच पुलिसकर्मी सेवानिवृत्तः अधिकारियों ने समारोह में उपहार भेंट कर दी विदाई appeared first on Naimish Today.

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर महर्षि बालार्क चिकित्सालय में माताओं को किया गया जागरूक
विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर महर्षि बालार्क चिकित्सालय में माताओं को किया गया जागरूक

मां का पहला पीला गाढ़ा दूध नवजात के लिए अमृत

ब्यूरो चीफ /भोलू तिवारी

बहराइच । विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर महर्षि बालार्क चिकित्सालय में माताओं और नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के प्रोजेक्ट जागृति-4 के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रसूताओं की काउंसलिंग कर उन्हें स्तनपान के महत्व, सही तकनीक और इससे जुड़े प्रमुख संदेशों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान जिला स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयासों का असर जिले में शुरुआती स्तनपान की बढ़ती स्वीकार्यता के रूप में दिख रहा है। उन्होंने बताया कि एचएमआईएस के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में कुल 1,01,058 जीवित जन्म दर्ज किए गए, जिनमें से 98,959 नवजातों यानी लगभग 98 प्रतिशत को जन्म के पहले घंटे के अंदर स्तनपान कराया गया। उन्होंने कहा कि जन्म के तुरंत बाद निकलने वाला पहला पीला व गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) नवजात के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, इसलिए प्रसव के तुरंत बाद स्तनपान शुरू कराना बेहद जरूरी है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि स्तनपान नवजात के स्वस्थ जीवन की पहली और सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने बताया कि समय पर स्तनपान शुरू करने और छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने से बच्चों में कुपोषण, दस्त और निमोनिया जैसे गंभीर रोगों का खतरा काफी कम हो जाता है। ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. यासिर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रसूताओं को स्तनपान की सही स्थिति बच्चे के सही अटैचमेंट तथा स्तनपान के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक जानकारी और सही मार्गदर्शन से माताओं का आत्मविश्वास बढ़ाना ही प्रोजेक्ट जागृति-4 का मुख्य उद्देश्य है।

एसीएमओ डॉ. संतोष राना ने कहा कि संस्थागत प्रसव के बाद अस्पताल स्तर पर प्रत्येक मां को सही मार्गदर्शन मिलना आवश्यक है, ताकि हर नवजात को जीवन के पहले घंटे में ही मां का दूध मिल सके। कार्यक्रम में हॉस्पिटल मैनेजर रिजवान तथा डीसीपीएम मो. राशिद ने भी माताओं को स्तनपान के प्रति जागरूक किया और समुदाय स्तर पर इन संदेशों को व्यापक रूप से फैलाने का आह्वान किया।

The post विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर महर्षि बालार्क चिकित्सालय में माताओं को किया गया जागरूक appeared first on Naimish Today.

एक दिवसीय जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन 05 अगस्त को
एक दिवसीय जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन 05 अगस्त को

बहराइच। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने बताया कि दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिकाधिक लाभार्थियों तक जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से 05 अगस्त, 2026 को विकास भवन सभागार में पूर्वान्ह 11ः00 बजे से एक दिवसीय जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन प्रस्तावित है।

सीडीओ श्री धनवंता ने बताया कि एक दिवसीय डेयरी कॉन्क्लेव के अंतर्गत आधुनिक डेयरी प्रबंधन (नन्द बाबा दुग्ध मिशन आदि), औपचारिक डेयरी प्रसंस्करण, चारा प्रबंधन, पशु रोगों की पहचान, रोकथाम, निगरानी, नियंत्रण तथा टीकाकरण एवं विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों जैसे विषयों पर व्यापक प्रस्तुतीकरण एवं परिचर्चा की जाएगी। गोण्ठी में दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र/कृषि विश्वविद्यालय के विषय विशेषज्ञों/वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा। सीडीओ ने प्रगतिशील पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं संबंधित हितधारकों से अपील की है कि अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर आयोजन का लाभ उठायें।

The post एक दिवसीय जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन 05 अगस्त को appeared first on Naimish Today.

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर महर्षि बालार्क चिकित्सालय में माताओं को किया गया जागरूक
विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर महर्षि बालार्क चिकित्सालय में माताओं को किया गया जागरूक

मां का पहला पीला गाढ़ा दूध नवजात के लिए अमृत

ब्यूरो चीफ/ भोलू तिवारी

बहराइच । विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर महर्षि बालार्क चिकित्सालय में माताओं और नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के प्रोजेक्ट जागृति-4 के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रसूताओं की काउंसलिंग कर उन्हें स्तनपान के महत्व, सही तकनीक और इससे जुड़े प्रमुख संदेशों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान जिला स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयासों का असर जिले में शुरुआती स्तनपान की बढ़ती स्वीकार्यता के रूप में दिख रहा है। उन्होंने बताया कि एचएमआईएस के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में कुल 1,01,058 जीवित जन्म दर्ज किए गए, जिनमें से 98,959 नवजातों यानी लगभग 98 प्रतिशत को जन्म के पहले घंटे के अंदर स्तनपान कराया गया। उन्होंने कहा कि जन्म के तुरंत बाद निकलने वाला पहला पीला व गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) नवजात के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, इसलिए प्रसव के तुरंत बाद स्तनपान शुरू कराना बेहद जरूरी है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि स्तनपान नवजात के स्वस्थ जीवन की पहली और सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने बताया कि समय पर स्तनपान शुरू करने और छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने से बच्चों में कुपोषण, दस्त और निमोनिया जैसे गंभीर रोगों का खतरा काफी कम हो जाता है। ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. यासिर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रसूताओं को स्तनपान की सही स्थिति बच्चे के सही अटैचमेंट तथा स्तनपान के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक जानकारी और सही मार्गदर्शन से माताओं का आत्मविश्वास बढ़ाना ही प्रोजेक्ट जागृति-4 का मुख्य उद्देश्य है।

एसीएमओ डॉ. संतोष राना ने कहा कि संस्थागत प्रसव के बाद अस्पताल स्तर पर प्रत्येक मां को सही मार्गदर्शन मिलना आवश्यक है, ताकि हर नवजात को जीवन के पहले घंटे में ही मां का दूध मिल सके। कार्यक्रम में हॉस्पिटल मैनेजर रिजवान तथा डीसीपीएम मो. राशिद ने भी माताओं को स्तनपान के प्रति जागरूक किया और समुदाय स्तर पर इन संदेशों को व्यापक रूप से फैलाने का आह्वान किया।

The post विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर महर्षि बालार्क चिकित्सालय में माताओं को किया गया जागरूक appeared first on Naimish Today.

केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का जनपद आगमन 02 अगस्त को
केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का जनपद आगमन 02 अगस्त को

बहराइच /नैमिष टुडे

बहराइच । मा. राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी का 02 अगस्त 2026 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मा. मंत्री श्रीमती पटेल 02 अगस्त 2026 को मध्यान्ह 12ः00 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन, बहराइच पहुंचकर अपरान्ह 12ः30 बजे गोण्डा रोड स्थित बन सरिता रिसार्ट में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी। मा. मंत्री श्रीमती पटेल अपरान्ह 02ः45 बजे झिंगहाघाट, रामगांव रोड स्थित विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के आवास पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट कर अपरान्ह 03ः15 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगी। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वी.आई.पी./नगर मजिस्ट्रेट ने दी है।

The post केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का जनपद आगमन 02 अगस्त को appeared first on Naimish Today.