बदायूँ Archives - Naimish Today

मिट्टी में मिल रहा है अजय का रसूख,बुलडोजर के पंजे से नहीं बचा पाए सफेदपोश आका,टूटेंगी 40 और दुकानें
मिट्टी में मिल रहा है अजय का रसूख,बुलडोजर के पंजे से नहीं बचा पाए सफेदपोश आका,टूटेंगी 40 और दुकानें

बदायूं।उत्तर प्रदेश के बदायूं का चर्चित एचपीसीएल प्लांट हत्याकांड का मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह का रसूख मिट्टी में मिल रहा है।अजय और उसके ताऊ की 11 दुकानों को जिला प्रशासन ने मंगलवार को ध्वस्त कर दिया। चार घंटे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चली।

मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव में एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों की प्लांट में निर्ममता से हत्या के बाद सैजनी में हुई बुलडोजर की कार्रवाई से शासन ने खुराफातियों को स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है।दबंग अजय की काली कमाई से बना किला तब ढह सका जब दो अफसरों की जान चली गई।

मंगलवार को दो बुलडोजरों ने अजय प्रताप सिंह और उसके ताऊ राकेश सिंह की अवैध मार्केट को ध्वस्त कर डाला।जब बुलडोजर उसकी अवैध मार्केट को ध्वस्त कर रहा तब इसे देखने के लिए इलाके के हर उम्र के लोग मौजूद रहे।इनमें से अधिकतर लोग अजय और उसके परिवार की दबंगई से अच्छी तरह वाकिफ थे।सियासी और रसूखदार लोगों से अजय की नजदीकी का भी लोगों को पता था।

लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि अजय के अवैध साम्राज्य पर इस तरह की कार्रवाई भी हो सकती है। अजय बड़े लोगों के साथ उठता-बैठता था और बड़ी बातें करता था। पुलिसवालों से लेकर तहसील के स्टाफ तक से उसकी अच्छी दोस्ती थी। इलाके में कार्रवाई पुलिस अक्सर अजय से सलाह लेकर ही किया करती थी।ऐसे में अजय की मार्केट टूटना बड़ी बात है।

अजय प्रताप सिंह के खिलाफ कंपनी के अधिकारी काफी पहले से शिकायत कर रहे थे।अगर यह कार्रवाई तब हुई होती तो शायद दोनों अफसरों को अपनी जान न गंवानी पड़़ती। लोगों में भय है कि कहीं अजय जेल से छूटकर या उसके गुर्गे दोबारा दहशत न फैला दें।इसलिए कोई भी खुलकर सामने नहीं आ रहा है।

जेल अस्पताल में भर्ती दो अफसरों की हत्या का आरोपी अजय प्रताप सिंह की हालत सामान्य है,लेकिन उसे घटना के बाद से क्षेत्र की गतिविधि जानने की लालसा दिख रही है।अजय कभी अखबार मांग रहा है तो कभी टीबी चलवाने की गुहार जेल प्रशासन से लगा रहा है। बताया है कि उसके दोनों पैरों पर प्लास्टर लगा हुआ है। दोनों समय वह खाना भी खा रहा है।

बता दें कि 12 मार्च को दोपहर लगभग दो बजे फिल्मी अंदाज में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट के उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता और सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इसके बाद अजय प्रताप सिंह गाड़ी से मूसाझाग थाने पहुंचा और आत्म समर्पण कर दिया था।

The post मिट्टी में मिल रहा है अजय का रसूख,बुलडोजर के पंजे से नहीं बचा पाए सफेदपोश आका,टूटेंगी 40 और दुकानें appeared first on Naimish Today.

बदायूं दोहरा हत्याकांड:डिप्टी मैनेजर के मामा ने सीएम योगी से की ये मांग,विकास दुबे जैसी मौत दो या मुझे भी मार दो
बदायूं दोहरा हत्याकांड:डिप्टी मैनेजर के मामा ने सीएम योगी से की ये मांग,विकास दुबे जैसी मौत दो या मुझे भी मार दो

बदायूं।पीलीभीत के पूरनपुर से पुलिस के साथ बदायूं में वरिष्ठ पुलिस से मिलने आए हर्षित मिश्रा के परिवार ने शहर में डीएम कंपाउंड चौराहे के पास जमकर विरोध किया।हर्षित के मामा विकास मिश्रा ने एक विधायक का नाम लेकर स्थानीय अधिकारियों पर बिरादरीवाद के तहत काम करने का आरोप लगाया।

विकास मिश्रा ने कहा कि उन्हें किसी अधिकारी पर भरोसा नहीं है।योगी जी आरोपी अजय को भी वैसी ही मौत दें,जैसी विकास दुबे को दी।अन्यथा वह आत्मदाह कर लेंगे या उन्हें भी मार दें।डीएम और एसएसपी से बात के दौरान सीबीआई जांच की मांग पर अड़े परिजनों को आश्वासन मिला तो वे लौट गए।

हर्षित मिश्रा के पिता सुशील मिश्रा,मां रानी मिश्रा,पत्नी सुमति मिश्रा और मामा विकास मिश्रा समेत परिवार के लगभग 15 लोग एसएसपी से मिलने सुबह पूरनपुर अपने घर से कारों में रवाना हुए।पीलीभीत पुलिस की गाड़ी शुरू से उनके साथ चली। परिजनों ने दोपहर बाद बदायूं आकर डीएम कंपाउंड चौराहे के पास हंगामा शुरू कर दिया।अचानक वह विधायक और प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई।तब विकास मिश्रा ने आरोप लगाया कि पहले पुलिस बरेली के एक थाने में ले जाने की बात कहकर घुमाती रही।बाद में उन्हें बदायूं लेकर चली।बदायूं आने के बाद एसएसपी कार्यालय न लाकर उनको एक घंटे तक घुमाते रहे।सीधे एसएसपी के पास नहीं ले गए।इससे वह नाराज हो गए।

हंगामा होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद परिवार को तत्काल एसएसपी कार्यालय लाया गया।तत्काल ही वहां डीएम-एसएसपी समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए और परिवार से मुलाकात की।करीब दो घंटे तक अधिकारियों ने परिवार से बात की। परिवार की सीबीआई वाली मांग पर डीएम ने कहा कि इस पर शासन स्तर से ही निर्णय हो सकता है। वह उनकी मांग को आगे बढ़ाने का काम कर सकते हैं। उनको आश्वासन दिया कि पूरा प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है।

The post बदायूं दोहरा हत्याकांड:डिप्टी मैनेजर के मामा ने सीएम योगी से की ये मांग,विकास दुबे जैसी मौत दो या मुझे भी मार दो appeared first on Naimish Today.

बदायूं में सरकारी स्कूल में बच्चों से नमाज पढ़वाने का आरोप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
बदायूं में सरकारी स्कूल में बच्चों से नमाज पढ़वाने का आरोप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

बदायूं।उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र के रिसौली में जूनियर हाईस्कूल स्कूल में बच्चों से सामूहिक रूप से नमाज पढ़वाने का मामला सामने आया है।इस पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और विरोध जताया। स्कूल में हंगामे का वीडियो शनिवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

जूनियर हाईस्कूल रिसौली में सामूहिक रूप से नमाज अदा कराई गई। यह मामला बीते बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है।आरोप लगाया गया है कि नमाज पढ़वाने की व्यवस्था स्कूल के ही एक शिक्षक और शिक्षिका की ओर से कराई गई। स्कूल की एक अन्य महिला शिक्षिका ने इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है।

मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और विरोध जताते हुए कहा कि यदि स्कूल में नमाज पढ़ी जाएगी, तो वे भी वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

विनय प्रताप सिंह का कहना है कि यदि प्रशासन ने इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया तो संगठन को धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है और इसकी जांच कराई जाएगी।

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों का आरोप है कि एक महिला अध्यापक और एक पुरुष शिक्षक द्वारा नमाज पढ़वाई गई है।बताया जाता है कि रमजान के माह में कई बार यहां पर सामूहिक रूप से नमाज अदा कराई गई। इस बात का खुलासा एक अन्य महिला अध्यापक द्वारा किया गया है।

गांव में मस्जिद न होने पर एक घर पर भी सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने का मामला प्रकाश में आया है। स्कूल में नमाज पढ़े जाने के मामले में बच्चों ने हिंदू नेताओं को बताया कि विरोध करने पर स्कूल से नाम काटने की धमकी दी गई।

The post बदायूं में सरकारी स्कूल में बच्चों से नमाज पढ़वाने का आरोप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध appeared first on Naimish Today.

सहसवान बिसौली में दुकानों पर ओवर रेट पर बिक रही देसी शराब।
आबकारी अधिकारी जानकर भी अनजान जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं करते हैं

बदायूं:- सहसवान बिसौली शहर में शराब को सरकारी रेट पर न बेच कर ओवर रेट बेचा जा रहा है। यह कार्य शराब दुकान मालिक आबकारी विभाग के अधिकारियों से मिली भगत कर कर रहे हैं। जिसकी वजह से आए दिन सेल्समैन और ग्राहक के बीच दुकानों पर झगड़े हो रहे हैं। सहसवान बिसौली अंग्रेजी हो या फिर देसी शराब दुकान सभी दुकानों में प्रिंट रेट से दस से बीस रुपए अधिक दर पर बेची जा रही है, साथ ही शराब की दुकानों पर रेट लिस्ट भी नहीं लगी है। वहीं शराब की मिल रही शिकायत के बावजूद पुलिस-प्रशासन व आबकारी विभाग कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। बिल्सी रोड निवासी अरुण का कहना है बृहस्पतिवार शाम को मैंने बाजार में एक अंग्रेजी शराब दुकान से एक बीयर की बाेतल ली तो सेल्समैन द्वारा प्रिंट रेट से अधिक 10 रुपए अतिरिक्त लिए विरोध करने पर वह झगड़ा करने लगा। इसके अलावा बदायूं बस स्टैंड निवासी दीपक शर्मा का कहना है कि शहर में संचालित अंग्रेजी और देशी शराब दुकानों पर जमकर ओवर रेट में शराब बेची जा रही है। यह सब अबकारी विभाग के अधिकारियों की जानकारी में हो रहा है। इस कारण से वे शराब दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।मिलावट करते हैं

दुकानों पर काम करने वाले सेल्समैन मिलावटी शराब बेचने में भी काफी माहिर हैं। देसी शराब के क्वार्टर व बोतल में यह लोग आसानी से उसका ढक्कन खोलकर पानी की मिलावट कर बचे रहे हैं। शराब पीने वाले लोग यह सब जानते हैं, लेकिन झगड़े के डर के कारण यह लोग ज्यादा कुछ बोल नहीं पाते और विरोध किए बिना ही शराब खरीदकर चलते जाते हैं।

The post सहसवान बिसौली में दुकानों पर ओवर रेट पर बिक रही देसी शराब। appeared first on Naimish Today.