फिल्मी, Archives - Naimish Today

उत्तर प्रदेश में फिल्म ‘छावा’ को टैक्स-फ्री करने की उठी मांग, जानिए किन राज्यों में फिल्म की जा चुकी टैक्स-फ्री
लखनऊ- उत्तर प्रदेश के सिनेमा घरों में छावा फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की मांग अब तेज हो गई है। लोगों ने सीएम योगी से अपील करते हुए कहा कि छावा फिल्म को प्रदेश भर के सिनेमा हॉलों में टैक्स फ्री करना चाहिए। जिससे अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देख सकें। वहीं, लोगों का कहना है कि ये फिल्म देश के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती है और ये प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायक है। बता दें कि 14 फरवरी को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। छावा फिल्म को देशभर के दर्शकों का शानदार समर्थन मिल रहा है। ये विक्की कौशल अभिनीत ऐतिहासिक फिल्म है।

जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को मध्यप्रदेश और हरियाणा में पहले ही टैक्स फ्री कर दिया गया है। वहीं, अब राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी इसे टैक्स फ्री करने की मांग काफी तेज हो गई है। शिवसेना शिंदे गुट के युवा सेना अध्यक्ष सचिन सिंह ने प्रेस वार्ता कर सभी राज्य सरकारों से अपील की है कि सभी राज्य सरकारें इस फिल्म को टैक्स फ्री करें। जिससे अधिक से अधिक लोग फिल्म को देख सकें। उनका कहना है कि छावा देश के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती है। इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि छावा फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए काफी संघर्ष किया था। आपको बता दें कि छावा फिल्म मध्यप्रदेश के बाद अब गोवा में भी टैक्स फ्री कर दी गई है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ये जानकारी दी थी। टैक्स फ्री करने के बाद उन्होंने लिखा था कि छत्रपति संभाजी महाराज की जय! मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और बलिदान पर आधारित फिल्म छावा गोवा में टैक्स फ्री कर दी गई है।

The post उत्तर प्रदेश में फिल्म ‘छावा’ को टैक्स-फ्री करने की उठी मांग, जानिए किन राज्यों में फिल्म की जा चुकी टैक्स-फ्री appeared first on Naimish Today.

जय हनुमान’ का फर्स्ट लुक जारी…..!
‘जय हनुमान’ का फर्स्ट लुक जारी…..!

नवीन येरनेनी और वाई. रविशंकर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘जय हनुमान’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। जिसने दर्शकों के बीच चर्चा का माहौल बना दिया। भगवान हनुमान को उनकी पूरी ताकत में दिखाते हुए, इस पोस्टर ने आज की खास रिलीज़ के लिए उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। दिवाली से ठीक एक दिन पहले जय हनुमान का पहला लुक सामने आया है, जिसमें ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के रूप में नजर आ रहे हैं। प्रशांत वर्मा की मच अवेटेड सीक्वल जय हनुमान अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। ‘जय हनुमान’ प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। फिल्म ‘हनुमान’ की जबरदस्त सफलता ने इसे और भी खास बना दिया है, क्योंकि इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस करते हुए, दर्शकों का दिल जीत लिया है। ऐसे में अब, सबकी निगाहें ‘जय हनुमान’ पर टिकी हुई हैं। जय हनुमान सबसे पवित्र और प्रसिद्ध पौराणिक सुपरहीरो को जीवित करने वाला है। प्रशांत वर्मा और माइथ्री मूवी मेकर्स की फिल्म ‘जय हनुमान’ में अभिनेता ऋषभ शेट्टी हनुमान का किरदार निभा रहे हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

The post जय हनुमान’ का फर्स्ट लुक जारी…..! appeared first on Naimish Today.

मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘तिकड़म’ की स्पेशल स्क्रीनिंग लखनऊ में संपन्न
मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘तिकड़म’ की स्पेशल स्क्रीनिंग लखनऊ में संपन्न

पर्यावरण और सामाजिक चुनौतियों की पृष्ठभूमि के बीच एक पिता और उसके बच्चों के बीच के मार्मिक रिश्ते को दर्शाती फिल्म ‘तिकड़म’ जियोसिनेमा पर रिलीज होने के बाद से ही इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म ने दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया है। फिल्म की सफलता और प्रभाव को देखते हुए, मेकर्स ने लखनऊ में स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। 29 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम में आईएएस, आईपीएस अधिकारी समेत यूपी सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी तथा छात्र- छात्राओं और शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस फिल्म का आनंद उठाया। ज्योति देशपांडे और पार्थ गज्जर, पूनम श्रॉफ, सवियो शेनॉय और श्वेता शर्मा आंचलिया द्वारा निर्मित फिल्म ‘तिकड़म’ के इस स्पेशल स्क्रीनिंग में अभिनेता अमित सियाल और निर्देशक विवेक आंचलिया भी मौजूद थे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

The post मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘तिकड़म’ की स्पेशल स्क्रीनिंग लखनऊ में संपन्न appeared first on Naimish Today.

निर्माता व निर्देशक डॉ. कृष्णा चौहान सम्मानित
निर्माता व निर्देशक डॉ. कृष्णा चौहान सम्मानित

मुम्बई के अंधेरी स्थित मेयर हॉल में पिछले दिनों भारतीय मानव सेवा संगठन के बैनर तले राजश्री वर्मा द्वारा आयोजित दादासाहेब फाल्के भारत गौरव सम्मान समारोह में फिल्म निर्माता व निर्देशक डॉ. कृष्णा चौहान को संगीतकार दिलीप सेन, यूनियन लीडर बी एन तिवारी, एसीपी संजय पाटिल, कॉमेडियन सुनील पाल और अभिजीत राणे की उपस्थिति में दादासाहेब फाल्के भारत गौरव सम्मान अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया। विदित हो कि पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी डॉ. कृष्णा चौहान न केवल एक कामयाब फ़िल्म निर्देशक एवं चर्चित समाज सेवक हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले पर्सनाल्टी माने जाते हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है। नवोदित प्रतिभाओं को चांस देने में अग्रणी डॉ कृष्णा चौहान को एसीपी संजय पाटिल और अभिनेत्री टीना घई के द्वारा मॉम डैड अवार्ड्स (2024) से भी नवाजा जा चुका है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

The post निर्माता व निर्देशक डॉ. कृष्णा चौहान सम्मानित appeared first on Naimish Today.

म्यूजिक वीडियो ‘पटना की परी’ जारी
म्यूजिक वीडियो ‘पटना की परी’ जारी

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा और सिंगर अक्षरा सिंह का म्यूजिक वीडियो ‘पटना की परी’ सारेगामा हम भोजपुरी के साथ साथ सारे लीडिंग ओटीटी म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स पर रिलीज़ हुआ है। यह गाना संगीतप्रेमियों द्वारा पसंद किया जा रहा है। अक्षरा सिंह, जो अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार गायकी के लिए जानी जाती हैं, ने इस गाने से अपनी अदाओं और आवाज के द्वारा सभी का दिल जीत लिया है। गाना रिलीज होते ही देखते ही देखते वायरल हो रहा है। म्यूजिक वीडियो ‘पटना की परी’ इस गाने में अक्षरा सिंह का नया अवतार दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने के जरिए उन्होंने अपने फैंस को फिर इम्प्रेस कर दिया है। उनकी अदाकारी और गायकी बहुत ही शानदार है जिस वजह से वे इस गाने को बार-बार सुनना और देखना पसंद कर रहे हैं। गाने की शानदार बीट्स, आकर्षक लिरिक्स और अक्षरा सिंह की मनमोहक प्रस्तुति इसे एक जबरदस्त हिट बना रहा है। बकौल अक्षरा सिंह ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ के साथ मिलकर हमने इस गाने को रिलीज किया है और मैं इसके हिट होने पर बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को आगे भी खूब प्यार और आशीर्वाद देंगे। मैं सभी संगीतप्रेमियों का शुक्रिया अदा करती हूं। सभी संगीतप्रेमियों की पसंद और समर्थन ही मुझे नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए प्रेरित करती है।

म्यूजिक वीडियो ‘पटना की परी’ के सॉन्ग को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। गाने में अक्षरा सिंह के साथ संजय कादयान की जोड़ी मस्त नज़र आ रही है। इसके गीतकार और संगीतकार छोटू रावत हैं, डीओपी और डायरेक्टर सोएब सिद्धिकी और कोरिओग्राफर अमित हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

The post म्यूजिक वीडियो ‘पटना की परी’ जारी appeared first on Naimish Today.

चर्चाओं के बीच : स्क्रिप्ट राइटर गोपाल राम
चर्चाओं के बीच : स्क्रिप्ट राइटर गोपाल राम

हालिया रिलीज फिल्म ‘महाराजा’ के संवाद लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। विजय सेतुपति की बहुचर्चित फिल्म ‘महाराजा’ नेटफ्लिकस में टॉप पोजीशन पर अभी भी अपनी पकड़ बरकरार रखी हुई है। इस फिल्म को मिली सफलता के बाद कथा, पठकथा व संवाद लेखक गोपाल राम इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ गोपाल राम की दो सौवीं फिल्म है जिनका हिंदी संवाद इनके द्वारा लिखा गया है। इस फिल्म के संवाद आज हर व्यक्ति की जुबान पर है। एक भाषा की फिल्म की कहानी को दूसरी भाषा में रूपांतरण कर लिखने का अनोखा कार्य गोपाल राम पिछले तीस वर्षों से करते आ रहे हैं। गोपाल राम दिल्ली के निवासी हैं बॉलीवुड में काफी समय काम करने के बाद वे दक्षिण भारतीय फिल्मों को हिंदी में लिखते हैं। इनकी शैली कलात्मक और रोचक है जिनमें संवादों में पंच लाइनों का भरमार होता है जो दर्शकों से जल्द जुड़ाव ले लेते हैं। साउथ की चर्चित फिल्म ‘इंद्रा द टाइगर’ का हिंदी वर्जन गोपाल राम ने लिखा है, इस फिल्म के हिंदी संवाद लोगों को बेहद पसंद आया था। सुपरहिट ‘कार्तिकेय 2’ फिल्म का भी हिंदी वर्ज़न भी इन्होंने लिखा है। शंकर के निर्देशन में विक्रम अभिनीत ‘अपरिचित’ फिल्म भी इन्हीं के कलम से लिखी गई है। इस फिल्म में मुख्य किरदार की तीन अलग अलग भूमिकाएं फिल्म में है जिसको रोचक बनाने के लिए संवाद को बेहतरीन ढंग से गोपाल राम द्वारा लिखा गया था। रजनीकांत की फिल्म ‘बादशाह’ के संवाद इन्होंने ही लिखा है जो बेहद प्रसिद्ध हुआ था। ऐसी ही कई फिल्मों की पटकथा और संवादों को गोपाल राम ने लिखा है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं। वर्तमान समय में टेलीविजन ओटीटी या बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली दक्षिण भारतीय फिल्मों के हिंदी रूपांतरण अधिकांशतः गोपाल राम ही लिखते हैं। दक्षिण भारतीय सभी कलाकारों जैसे रजनीकांत, चिरंजीवी, विक्रम, महेश बाबू, सूर्या, अजित, विशाल, कार्तिक, जयराम रवि, शिवा राजकुमार, उपेंद्र, मोहनलाल, ममूति, कमल हासन, विजय, विजय सेतुपति, व्यंकटेश, निखिल सिद्धार्थ, नागार्जुन, अल्लु अर्जुन, जूनियर एनटीआर, रवि तेजा आदि की फिल्मों की हिंदी पटकथा और संवाद गोपाल राम ने लिखा है। गोपाल राम बॉलीवुड और टॉलीवुड में अब तक 200 फिल्मों की कहानी, संवाद और पटकथा लेखन का कार्य कर चुके हैं। इन्हें कई भाषाओं का ज्ञान है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के हिंदी रूपांतरण का कार्य वह करते हैं और यह फिल्म उत्तर भारत में प्रदर्शित होती है।

गोपाल राम एक बेहतरीन लेखक होने के साथ फिल्मों का निर्देशन भी करते हैं। बतौर निर्देशक और लेखक इनकी आगामी फिल्म ‘ओह माय गॉड बालाजी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इन्होंने अपने लेखन करियर की शुरुआत प्रसिद्ध निर्देशक राम गोपाल वर्मा के साथ शुरू की थी। रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘क्षणम क्षणम’ का हिंदी में अनुवाद इन्होंने किया था जो ‘हैरान’ नाम से हिंदी में रिलीज हुई थी। पंजाबी, मराठी, हिंदी,उर्दू, बंगाली, तमिल, तेलगु और कन्नड़ जैसी कई भाषा में इनकी अच्छी पकड़ है। स्क्रिप्ट राइटर गोपाल राम ने फ़िल्म इंडस्ट्री में रहते हुए ऐसी सैकड़ों फिल्मों की कहानी की पटकथा और संवाद कई भाषा में लिखा है। अपनी इसी कला के कारण वो कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री में सबसे प्रसिद्ध दादा साहेब फाल्के अकादमी अवार्ड से भी वो सम्मानित हो चुके हैं। बॉम्बे डबिंग आर्टिस्ट अवार्ड और दक्षिण भारत में भी नॉर्थ मेंटेन फिल्म क्रिटिक का अवार्ड इन्हें मिल चुका है।

बकौल गोपाल राम किसी भाषा विशेष की फिल्म को किसी अन्य भाषा में लिखना एक कलात्मक और रोचक काम के साथ साथ जिम्मेदारियों से भरा कार्य है। भाषा की मर्यादा को बनाये हुए, कलाकारों के लिपसिंग को ध्यान में रखकर, फिल्म की विषयवस्तु के साथ, संवाद को रोचक बनना आसान नहीं होता। फिल्मों का बेहद बारीकी से अनुकरण कर अपने समझदारी का परिचय देना पड़ता है। वर्तमान समय में दक्षिण भारतीय फिल्मों या अंग्रेजी फिल्मों का हिंदी में डब करने का चलन बढ़ गया है। पहले सफल फिल्में ही डब होती थी लेकिन आज फिल्मों को कई भाषाओं में ही तैयार किया जाता है जिससे भारत की बहुभाषी जनता फिल्म की विषयवस्तु को आसानी से समझ सके। हमें साउथ की फिल्में देखना चाहिए खासकर वह फिल्म जिसकी विषयवस्तु अच्छी हो। ऐसी फिल्में हमारे जीवन में, सोच में साकारात्मक बदलाव लाती है। आज का दर्शक अच्छे कॉन्टेंट वाली फिल्मों की ओर आगे बढ़ रहा है। यही वज़ह है कि साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस की खिड़की पर धमाल मचा रही है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

The post चर्चाओं के बीच : स्क्रिप्ट राइटर गोपाल राम appeared first on Naimish Today.

भारत के सबसे बड़े बैंक घोटाले पर होगी एलिप्सिस एंटरटेनमेंट की नई फिल्म
भारत के सबसे बड़े बैंक घोटाले पर होगी एलिप्सिस एंटरटेनमेंट की नई फिल्म

एलिप्सिस के पार्टनर तनुज गर्ग और अतुल कस्बेकर संयुक्त रूप से भारत के सबसे बड़े बैंक घोटाले पर आधारित फिल्म के निर्माण की घोषणा की है। ‘दो और दो प्यार’ और ‘शर्माजी की बेटी’ के बाद एलिप्सिस एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म वर्ष 1971 के बैंक घोटाले से जुड़ी हुई है। यह फिल्म भारत के बैंकिंग इतिहास के सबसे सनसनीखेज घोटालों को बहुत ही गहराई से दर्शाएगी ,जिसकी जांच दिल्ली पुलिस की एक टीम ने की थी और जिसका नेतृत्व चाणक्य पुरी के एसएचओ हरि देव कौशल ने किया। दिल्ली में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा से बड़ी रकम के लिए धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देने में शामिल कथित डबल एजेंट रुस्तम नागरवाला की अपराधिक गतिविधियों को फिल्म की कथावस्तु का आधार बनाया गया है। एसएचओ हरि देव उन पुलिस कर्मियों के समूह से थे जो न केवल अपने काम में असाधारण थे बल्कि नेकदिल इंसान भी थे। हरि देव कौशल संयोग से स्क्रीन एक्टर्स राहुल देव और मुकुल देव के पिता हैं। यह और भी दिलचस्प बात है कि मुकुल खुद हंसल मेहता की ‘ओमेर्टा’ के राइटर हैं। उन्होंने सुप्रतिम सेनगुप्ता और कुणाल अनेजा के साथ मिलकर राइटिंग टीम में शामिल होकर केस पर तगड़ी रिसर्च प्राइमरी और सेकेन्ड्री सोर्सेज के जरिए की। इस अनाम फिल्म की कास्ट एंड क्रेडिट्स की चयन प्रक्रिया तेज गति से जारी है। बहुत जल्द ही इस फिल्म की टाइटल की घोषणा फिल्म मेकर्स द्वारा कर दी जाएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

The post भारत के सबसे बड़े बैंक घोटाले पर होगी एलिप्सिस एंटरटेनमेंट की नई फिल्म appeared first on Naimish Today.

कंगुवा’ में साउथ स्टार सूर्या के नजर आएंगे तीन अवतार…..!
‘कंगुवा’ में साउथ स्टार सूर्या के नजर आएंगे तीन अवतार…..! यू

स्टूडियो ग्रीन के बैनर तले निर्मित और शिवा द्वारा निर्देशित वॉर सीक्वेंस से लबरेज़ एक्शन फिल्म ‘कंगुवा’ में साउथ स्टार सूर्या तीन अवतार में नजर आएंगे। मेकर्स ने पोस्टर्स के जरिए ऑडियंस के सामने सूर्या के रोमांचक बदलावों को दिखा कर उन्हें थ्रिल कर दिया है। इसके अलावा मेकर्स ने एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के गाने फायर की घोषणा की है, जो इस मंगलवार यानी 23 जुलाई को रिलीज होने वाला है। इस फिल्म को बड़े लेबल पर दुनिया भर में एक साथ रिलीज करने के लिए स्टूडियो ग्रीन ने टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है। ‘कंगुवा’ इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म है। 350 करोड़ से ज़्यादा के अनुमानित बजट के साथ यह ‘पुष्पा’, ‘सिंघम’ और कई दूसरी बड़ी फिल्मों से भी बड़ी है। फिल्म की शूटिंग अलग अलग कॉन्टिनेंट्स के 7 अलग देशों में की गई है। यह प्रीहिस्टोरिक पीरियड को दिखाने वाली अनोखी फिल्म है। मेकर्स ने एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया है। फिल्म में कुल 10 हजार लोगों से ज्यादा के साथ शूट किया गया, सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस भी है। यह फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

The post कंगुवा’ में साउथ स्टार सूर्या के नजर आएंगे तीन अवतार…..! appeared first on Naimish Today.

बहुप्रतीक्षित बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद इंपा अध्यक्ष अभय सिन्हा सहित अभिनेता रवि किशन, अवधेश मिश्रा, विनय आनंद, राजन कुमार और अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जताया मुख्यमंत्री का आभार ……!
बहुप्रतीक्षित बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद इंपा अध्यक्ष अभय सिन्हा सहित अभिनेता रवि किशन, अवधेश मिश्रा, विनय आनंद, राजन कुमार और अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जताया मुख्यमंत्री का आभार ……!

बिहार में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बहुप्रतीक्षित बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई है। इस महत्वपूर्ण कदम से राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा और फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का मार्ग प्रशस्त होगा। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इंपा) के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा और विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती हरजोत कौर का भी आभार जताया। इसके लिए इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन लगातार प्रयासरत रही है, जिस वजह से आखिरकार यह संभव हो पाया। फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 का उद्देश्य बिहार में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करना, स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना और राज्य को एक प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस नीति के तहत यहां पर फिल्में बनाने में आसानी होगी।

अभिनेता रवि किशन, अवधेश मिश्रा, विनय आनंद, राजन कुमार और अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी बिहार सरकार के निर्णय का गर्मजोशी से स्वागत किया है।

*अभिनेता रवि किशन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 के लिए बिहार सरकार को धन्यवाद। इस नीति से अब बिहार में भी अनुदान मिलेगा। इससे लोकल कलाकारों को बहुत काम मिलेगा। बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मुझे बिहार ने ही सुपर स्टार बनाया था। इसकी मांग हम 2005 से कर रहे थे। यह सभी खुश हैं कि बिहार सरकार ने बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बिहार के कलाकारों के साथ बिहार के अद्भुत शूटिंग स्थलों को टूरिज्म के रूप में बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का आभार और भोजपुरी, हिंदी व अन्य इंडस्ट्री के मेकर्स का स्वागत है। भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों जिस कमजोर दौर से गुजर रही है, उसको बल मिलेगा। सबसे ज्यादा अनुदान बिहार में मिलेगा। इससे अच्छी खबर क्या हो सकती है।

*अभिनेता अवधेश मिश्रा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है जो बिहार की फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस नीति से न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा बल्कि बिहार में फिल्म निर्माण को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मैं मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को धन्यवाद देता हूं।

*अभिनेता विनय आनंद ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 से राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाएं और बेहतर होंगी। इससे स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को भी काम के अधिक अवसर मिलेंगे। राज्य की इकोनॉमी बढ़ेगी। इसके अलावा ऐतिहासिक और पुराने लोकेशन पर शूटिंग होगी, जिस वजह से हमारे बिहार की चर्चा पूरे विश्व में होगी। तो पर्यटन का द्वार खुलेगा। यह निर्माता निर्देशकों को भी अच्छी फिल्में बनाने के प्रोत्साहित करेगा। इसके लिए मैं बिहार सरकार के साथ कला, संस्कृति एवं युवा विभाग को भी धन्यवाद देता हूं।

*अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इस नीति को गेम-चेंजर बताया और कहा कि बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को मंजूरी मिलना, बिहार के कलाकारों के लिए बड़ा अवसर लेकर आया है। फिल्म नीति के जरिए फिल्म कलाकारों को बिहार में शूटिंग करने का अवसर मिल रहा है। इससे स्थानीय कलाकारों को भी काम मिलेगा। इससे पौराणिक और ऐतिहासिक लोकेशन को भी ज्यादा से ज्यादा एक्सपोज मिलेगा, जो पूरे विश्व में लोकप्रिय और प्रशंसनीय है। मैं जमाने से इस दिन का इंतजार कर रही हूं। इसके लिए कला संस्कृति एवं युवा विभाग और बिहार सरकार को साधुवाद। साथ ही सभी कलाकारों को हार्दिक शुभकामनाएं।

*हिंदी फ़िल्म ‘शहर मसीहा नहीं’ को बनाकर मुंगेर को पहली हिंदी फ़िल्म देने वाले मल्टी टैलेंटेड हीरो राजन कुमार ने कहा कि बिहार की समृद्ध सभ्यता सांस्कृति और टैलेंट को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह फ़िल्म पॉलिसी एक नायाब पहल और तोहफा है। इससे बिहार में फिल्म मेकिंग को तेज रफ़्तार मिलेगी।

गौरतलब है कि फिल्म इंडस्ट्री के इन सितारों के समर्थन और सराहना से स्पष्ट है कि बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 से राज्य की फिल्म इंडस्ट्री को एक नई दिशा मिलेगी और यह नीति बिहार को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

The post बहुप्रतीक्षित बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद इंपा अध्यक्ष अभय सिन्हा सहित अभिनेता रवि किशन, अवधेश मिश्रा, विनय आनंद, राजन कुमार और अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जताया मुख्यमंत्री का आभार ……! appeared first on Naimish Today.

रॉकी- द स्लेव’ 26 जुलाई को होगी रिलीज़ होगी
‘रॉकी- द स्लेव’ 26 जुलाई को होगी रिलीज़ होगी

स्टार एंजेल फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मात्री शोभा बरला द्वारा निर्मित हिंदी फीचर फिल्म ‘रॉकी- द स्लेव’ 26 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सुपर हिट ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’, ‘बॉर्डर’, ‘ज़िद्दी’ सहित दर्जनों फिल्मो में स्टंटमैन के रूप में जान जोखिम में डाल कर एक्शन करने वाले जेम्स जॉन बरला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शक्ति कपूर, दलीप ताहिल, सुदेश बेरी, मुश्ताक खान, प्रदीप काबरा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। रॉकी का टाइटल रोल ईसा ने निभाया है जबकि रॉकी के बचपन के रोल में रिचर्ड बरला नज़र आएंगे। इस फिल्म की नायिका लेजली त्रिपाठी हैं। इस फिल्म में चार अलग अलग सिचुएशन के गाने हैं। एक आइटम सॉन्ग ममता शर्मा ने गाया है जबकि फिल्म का टाइटल सॉन्ग अमेरिका के सिंगर अजिताभ रंजन (एजे रंजन) ने बखूबी गाया है। एक लोरी अल्का याग्निक ने गाई है वहीं ऋतु पाठक की आवाज में एक रोमांटिक गीत है। फिल्म के पीआर की जिम्मेदारी वनअप रिलेशन्स द्वारा निभाई जा रही है। विदित हो कि हजारीबाग (झारखंड) से 80 के दशक में मुम्बई आए जेम्स जॉन बरला की जिंदगी की कहानी भी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नही है जिसमे बहुत संघर्ष है, टर्न और ट्विस्ट है। लेकिन उन्होंने तमाम परेशानियों का एक योद्धा की तरह सामना किया और बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। हालांकि स्टंटमैन के रूप में उन्होंने जान हथेली पर रखकर शॉट्स दिए और वह भी उस दौर में जब इस तरह के खतरनाक सीक्वेंस के लिए सुरक्षा उपाय बहुत कम थे। मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती रियल एक्शन से भरपूर फिल्म ‘रॉकी- द स्लेव’ के निर्देशक और एक्शन डायरेक्टर जेम्स जॉन बरला ने बताया कि उन्होंने ही इस फ़िल्म की कहानी लिखी है। दरअसल यह फ़िल्म गुलामी की मानसिकता रखने वालों के विरुद्ध एक आवाज है कि आप किसी को ज्यादा दिनों तक गुलाम या स्लेव बनाकर नहीं रख सकते जब वह जागता है तो फिर रॉकी जैसा तूफान सामने आता है जो बड़ी तबाही मचाता है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

The post रॉकी- द स्लेव’ 26 जुलाई को होगी रिलीज़ होगी appeared first on Naimish Today.