प्रतापगढ़ Archives - Naimish Today

प्रदेश के गाजीपुर की बेटी के हत्यारों व प्रतिनिधिमंडल के नेता पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए आक्रोशित विश्वकर्मा समाज एवं सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
प्रदेश के गाजीपुर की बेटी के हत्यारों व प्रतिनिधिमंडल के नेता पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए आक्रोशित विश्वकर्मा समाज एवं सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

“दोनों घटनाओं की सी बी आई जांच कराने की प्रमुख मांग”

प्रतापगढ़ । प्रदेश में विश्वकर्मा समाज पर आये हो रहे हमले, उत्पीड़न, एवं बढ़ रही दुराचार की घटनाओं से क्षुब्ध विश्वकर्मा समाज एवं स्थानीय सपा ने ताओं व पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से ज्ञापन महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को जरिए जिला अधिकारी प्रतापगढ़ को सौंपा।

मालूम हो कि गत दिनों जनपद गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की बिटिया की जघन्य हत्या कर लाश गंगा नदी में फेक दिए जाने पर उसको न्याय दिलाने व उसके परिजनों से मिलने जा रहे विश्वकर्मा समाज के नेता व पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा व उनके सहयोगियों पर अराजक तत्वों द्वारा किए गए पथराव में पूर्व मंत्री व उनके साथ कई लोग घायल होने पर उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं मृतका के परिजनों को 50 लाख रुपए आर्थिक मुआवजा देने और घटना की सी बी आई जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन आज अंबेडकर चौराहे पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अम्बेडकर चौराहे पर जिलाधिकारी को सौंपा गया। उक्त ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उप जिला मजिस्ट्रेट सदर ने स्वयं अंबेडकर चौराहे पर आ कर लिया। ज्ञापन को सार्वजनिक रूप से पढ़ कर सुनाया और एस डी एम सदर को ज्ञापन सौंपा गया।इस मौके पर विश्वकर्मा समाज के सैकड़ों नेता व वरिष्ठ समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार, अधिवक्ता उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख सपा नेताओं में अब्दुल कादिर जिलानी जिला महासचिव, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना, वरिष्ठ सपा नेता आशुतोष पाण्डेय,राज कुमार यादव, महिला नेत्री शांति सिंह पूर्व प्रमुख ब्लाक सदर, सचिन मौर्य, मनीष पाल, पवन यादव आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से विश्वकर्मा समाज के प्रमुख लोगों में कमलेश विश्वकर्मा वरिष्ठ नेता, हरी लाल विश्वकर्मा “वरिष्ठ पत्रकार” व पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब प्रतापगढ़, राजीव विश्वकर्मा “एडवोकेट” वासिनी विश्वकर्मा “एडवोकेट” श्री राम विश्वकर्मा ओझला , श्री फूलचंद विश्वकर्मा बहरिया, श्री फूलचंद विश्वकर्मा सगरा, राजाराम विश्वकर्मा महुली, सत्यनारायण विश्वकर्मा दीवानगंज, रंजीत विश्वकर्मा, मोहनगंज, रंजीत विश्वकर्मा अनुज विश्वकर्मा गड़वारा, मोनू विश्वकर्मा प्रेमचंद विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, भरतव्यास विश्वकर्मा, लवकुश विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, बब्लू विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव विश्वकर्मा ब्रिगेड उत्तर प्रदेश, राजकुमार विश्वकर्मा प्रदेश सचिव अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा मौजूद रहे।

The post प्रदेश के गाजीपुर की बेटी के हत्यारों व प्रतिनिधिमंडल के नेता पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए आक्रोशित विश्वकर्मा समाज एवं सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन appeared first on Naimish Today.

प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का हुआ सम्मान
प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का हुआ सम्मान

लालगंज, प्रतापगढ़ । शुक्रवार को शमशेरगंज बाजार में प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के वार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष शेष नारायण यादव (अजय) के सम्मान में शिक्षक एवं साहित्यकार डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत साहित्यकार एवं शिक्षक आशुतोष गिरि ‘दीपक’ द्वारा मां सरस्वती की वाणी वंदना के साथ हुई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार प्रदीप मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि शेष नारायण यादव ने अपनी मेहनत, लगन और निष्पक्ष कार्यशैली के बल पर समाज में एक मजबूत पहचान बनाई है। यही समर्पण उन्हें इस महत्वपूर्ण पद तक लेकर आया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे आगे भी पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. सच्चिदानंद त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। शेष नारायण यादव जैसे युवा और ऊर्जावान लोग जब नेतृत्व की भूमिका में आते हैं, तो संगठन और समाज दोनों को नई दिशा मिलती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि प्रेस क्लब जैसे मंच पर सक्रिय और कर्मठ व्यक्तित्व का चयन होना संगठन की मजबूती का संकेत है।उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट रहकर निष्पक्ष एवं जनहित की पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कवि एवं पत्रकार हरिवंश शुक्ल शौर्य , वरिष्ठ पत्रकार राकेश तिवारी, पत्रकार अरविन्द दुबे, रंजन कुमार, शहबाज खान, मो. रिजवान आदि मौजूद रहे।

The post प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का हुआ सम्मान appeared first on Naimish Today.

वार्षिकोत्सव, शारदा संगोष्ठी एवं नामांकन मेला का हुआ आयोजन
वार्षिकोत्सव, शारदा संगोष्ठी एवं नामांकन मेला का हुआ आयोजन

लक्ष्मणपुर/प्रतापगढ़ संविलियन विद्यालय सराय जगत सिंह विकास क्षेत्र लालगंज में वार्षिकोत्सव शारदा संगोष्ठी एवं नामांकन मेले का हुआ आयोजन ।इस कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ ए आर पी ऋषी द्विवेदी रहे ।उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करने से जहां एक ओर उनका उत्साह वर्धन होता है वहीं दूसरी ओर भविष्य में बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है। यहां मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। वही आए हुए सभी ए आर पी मिशन शक्ति के अंतर्गत यस यम सी और सभी अध्यापिकाओं को को सम्मानित भी किया गया। प्रधानाध्यापिका मधुलिका शुक्ला ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया इस कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार गुप्ता ने किया। इसमें मुख्य रूप से वर्तिका मिश्रा, शैलेश यादव, सरिता, लीलावती, विजय पांडे आदि विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रही।

The post वार्षिकोत्सव, शारदा संगोष्ठी एवं नामांकन मेला का हुआ आयोजन appeared first on Naimish Today.

प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का हुआ सम्मान
प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का हुआ सम्मान

लालगंज, प्रतापगढ़ । शुक्रवार को शमशेरगंज बाजार में प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के वार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष शेष नारायण यादव (अजय) के सम्मान में शिक्षक एवं साहित्यकार डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत साहित्यकार एवं शिक्षक आशुतोष गिरि ‘दीपक’ द्वारा मां सरस्वती की वाणी वंदना के साथ हुई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार प्रदीप मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि शेष नारायण यादव ने अपनी मेहनत, लगन और निष्पक्ष कार्यशैली के बल पर समाज में एक मजबूत पहचान बनाई है। यही समर्पण उन्हें इस महत्वपूर्ण पद तक लेकर आया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे आगे भी पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. सच्चिदानंद त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। शेष नारायण यादव जैसे युवा और ऊर्जावान लोग जब नेतृत्व की भूमिका में आते हैं, तो संगठन और समाज दोनों को नई दिशा मिलती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि प्रेस क्लब जैसे मंच पर सक्रिय और कर्मठ व्यक्तित्व का चयन होना संगठन की मजबूती का संकेत है।उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट रहकर निष्पक्ष एवं जनहित की पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कवि एवं पत्रकार हरिवंश शुक्ल शौर्य , वरिष्ठ पत्रकार राकेश तिवारी, पत्रकार अरविन्द दुबे, रंजन कुमार, शहबाज खान, मो. रिजवान आदि मौजूद रहे।

The post प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का हुआ सम्मान appeared first on Naimish Today.

परीक्षाफल पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, पर्यावरण और संस्कार का भी मिला संदेश
परीक्षाफल पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, पर्यावरण और संस्कार का भी मिला संदेश

लालगंज, प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के भवानी नगर हंडौर स्थित डॉ. कलाम आधारशिला एकेडमी में परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। परिणाम घोषित होते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय स्तर पर अनन्या शुक्ला ने प्रथम, अतुल सोनी ने द्वितीय तथा अंशिका पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का महत्व सरल शब्दों में समझाया।उन्होंने कहा कि जल और वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। यदि आज हम प्रकृति का संतुलन नहीं बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों को संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सभी से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया तथा अभिभावकों को भी प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी संजय शुक्ला ने मेधावी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति को सफलता के साथ-साथ समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।वाराणसी से आए प्रफुल्ल सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और मेधावी छात्रों को अपने कोचिंग संस्थान में निःशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल, पानी की बोतल एवं एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें पौधों को अपने घर पर लगाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रसारित हुआ। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अभय शुक्ल ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत कर सभी अतिथियों व अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक डॉ. दिवाकर प्रसाद शुक्ला, प्रेम, अर्चना, रेहान, पंकज, प्रार्थना अंजली, रज्जाक सहित समस्त विद्यालय स्टाफ तथा अरविन्द, रंजन, अजय, सहबाज, इरफान, राकेश, शैलेन्द्र सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

The post परीक्षाफल पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, पर्यावरण और संस्कार का भी मिला संदेश appeared first on Naimish Today.

जनपद स्तरीय कब मास्टर/फ्लॉग लीडर/स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन कार्यशाला सम्पन्न
जनपद स्तरीय कब मास्टर/फ्लॉग लीडर/स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन कार्यशाला सम्पन्न

प्रतापगढ़।भारत स्काउट एण्ड गाइड,उत्तर प्रदेश,बेसिक शिक्षा परिषद-प्रतापगढ़ के निर्देशन में पूजा मैरेज हॉल, प्रतापगढ़ में जनपद स्तरीय कब मास्टर/फ्लॉग लीडर/स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन का एक दिवसीय प्रशिक्षण सकुशल सम्पन्न हुआ।कार्यशाला का कुशल संचालन सुशील कुमार सिंह जिला स्काउट मास्टर एवं संजीव कुमार शर्मा जिला प्रशिक्षण द्वारा किया गया।जिसमें सभी ब्लॉकों से 10,10 अध्यापकों को उपस्थिति हुई।कार्यशाला में जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह,जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह,जिला कमिश्नर(स्काउट) प्रमोद कुमार तिवारी,जिला सचिव डॉक्टर राघवेंद्र पाण्डेय की उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यशाला में ध्वज शिष्टाचार,विभिन्न प्रकार की तालियों,प्राथमिक उपचार आदि से परिचित करवाया गया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया गया।

The post जनपद स्तरीय कब मास्टर/फ्लॉग लीडर/स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन कार्यशाला सम्पन्न appeared first on Naimish Today.

शिक्षक के सेवानिवृत्त पर आँखे हुई नम
शिक्षक के सेवानिवृत्त पर आँखे हुई नम

प्रतापगढ़।डी•ए•वी•इंटरमीडिएट कॉलेज प्रतापगढ़ से आज नरेन्द्र प्रताप सिंह सेवानिवृत हुए। कल अवकाश होने के कारण एक दिन पूर्व सेवानिवृत्त हुए।विद्यालय परिवार द्वारा बहुत ही शानदार ढंग से विदाई कार्यक्रम मनाया गया।सेवानिवृत्त अध्यापक नरेन्द्र प्रताप सिंह को प्रधानाचार्य अवधेश विश्वकर्मा द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और माल्यापर्ण कर के विदाई दिया गया।अन्य अध्यापकों द्वारा रामायण पुस्तक, डायरी,पेन,कपड़ा सेट,मिठाई व अन्य सामग्री यादगार स्वरूप भेंट किया गया।नरेन्द्र प्रताप सिंह अपने कार्यकाल में एक बहुत ही समयनिष्ठ और आदर्श अध्यापक रहे जिनका अन्य अध्यापकों द्वारा सदैव अनुकरण किया गया।इस अवसर पर अवधेश विश्वकर्मा, मनमोहन सिंह,नागेंद्र सिंह,योगेंद्र प्रताप सिंह,हेमंत सिंह,सुशील सिंह,कुलदीप सिंह,राफिया खातून,शुभम सिंह,अभिषेक सिंह,संदीप,सुंदर लाल आदि लोग उपस्थित रहे।

The post शिक्षक के सेवानिवृत्त पर आँखे हुई नम appeared first on Naimish Today.

12 वर्षों से कमर में दबे हुए नस L4 L5 का छोटे चीरे से किया सफल ईलाज
12 वर्षों से कमर में दबे हुए नस L4 L5 का छोटे चीरे से किया सफल ईलाज

नैमिष टुडे /सवाददाता

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर सुदीप सिंह(हड्डी रोग विशेषज्ञ)द्वारा सरकारी अस्पताल में 38 वर्षीय मीरा नामक महिला का 12 वर्षों पुराना कमर में दबे हुए नस का बहुत छोटे चीरे द्वारा सफल ऑपरेशन सरकारी ऑपेरशन में किया गया।एनेशथेटिक के रूप में डॉक्टर राकेश चौरसिया और डॉक्टर पारुल सिंह भी रहे।महिला व उनका परिवार ईलाज से बहुत संतुष्ट हैं।अब महिला चलने भी लगी है और 90% दर्द से आराम की बात भी बता रही हैं।जनपद वासियों में इसको लेकर काफ़ी प्रसन्नता है क्योंकि इसके ऑपरेशन के लिए मरीजों को पहले दिल्ली और मुम्बई जाना पड़ता था लेक़िन डॉक्टर सुदीप सिंह के आ जाने से अब यहीं पर इसका ईलाज सम्भव हो गया है।प्राचार्य डॉक्टर राजेश चतुर्वेदी जी ने काफी प्रसन्नता व्यक्त किया और बताया कि भविष्य में ऐसे ऑपेरशन और भी जनपद प्रतापगढ़ में होते रहेंगे।डॉक्टर सुदीप सिंह ने मुम्बई के प्रसिद्ध स्पाइन सर्जन डॉक्टर अमित शर्मा और अरविंद कुलकर्णी से रीढ़ की हड्डी में ऑपेरशन का शिक्षा ग्रहण किया है।

The post 12 वर्षों से कमर में दबे हुए नस L4 L5 का छोटे चीरे से किया सफल ईलाज appeared first on Naimish Today.

हंडौर की सुन्नी गौसिया जामा मस्जिद में तरावीह में कुरान मुकम्मल, शबे कद्र पर इबादत का खास इंतजाम
हंडौर की सुन्नी गौसिया जामा मस्जिद में तरावीह में कुरान मुकम्मल, शबे कद्र पर इबादत का खास इंतजाम

लालगंज,प्रतापगढ़।हंडौर स्थित सुन्नी गौसिया जामा मस्जिद में रमजान के पाक महीने में तरावीह की नमाज के दौरान कुरान पाक मुकम्मल होने पर अकीदतमंदों में खुशी का माहौल रहा इस अवसर पर मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे और सभी ने अल्लाह तआला का शुक्र अदा करते हुए मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी

मस्जिद में तरावीह की नमाज हाफिज आमिर रजा रामपुरी द्वारा अदा कराई गई, जिन्होंने पूरे रमजान में कुरान पाक सुनाया और मुकम्मल कराया कुरान मुकम्मल होने के बाद मस्जिद में विशेष दुआ का आयोजन किया गया

इस मौके पर मस्जिद के इमाम मौलाना जैनुल आब्दीन तथा हाफिज व मुअज्जिन खलील अहमद का गांव के लोगों द्वारा फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया लोगों ने उनकी दीनी खिदमत की सराहना करते हुए उनके लिए दुआएं कीं

इसी क्रम में शबे कद्र की मुबारक रात में मस्जिद में इबादत और नमाज की पाबंदी पर खास जोर दिया गया तथा नात-शरीफ का भी आयोजन किया गया शबे कद्र को इस्लाम में बेहद फजीलत वाली रात माना जाता है मान्यता है कि इसी रात में कुरान शरीफ नाजिल हुआ था और इस रात की इबादत हजार महीनों की इबादत से बेहतर मानी जाती है इसका मुख्य उद्देश्य अल्लाह की इबादत कर गुनाहों की माफी मांगना, रहमत और बरकत हासिल करना तथा नेक राह पर चलने का संकल्प लेना है

कार्यक्रम के दौरान हाफिज आलम, इस्तेखार अहमद, मखदूम बख्श, सल्लन बेग,कमाल शेख,मुनीर शेख, असरफ बेग, शरीफ खान, खुर्शीद, जलाल शेख, तौसीफ, सोहैल, शाहरुख, असरफ शेख, रहामुद्दीन, चांदबाबू, सरवर, भूट्टू, साबिर, इमरान, सद्दाम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

कार्यक्रम के अंत में तबर्रुक वितरित किया गया।

The post हंडौर की सुन्नी गौसिया जामा मस्जिद में तरावीह में कुरान मुकम्मल, शबे कद्र पर इबादत का खास इंतजाम appeared first on Naimish Today.

भारतीय नववर्ष पर हरिहर मंदिर में गूंजे देवी भक्ति के स्वर, मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा
भारतीय नववर्ष पर हरिहर मंदिर में गूंजे देवी भक्ति के स्वर, मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा

लालगंज, प्रतापगढ़। भारतीय नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार संगठन के तत्वावधान में हरिहर मंदिर, लालगंज में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने दुर्गा चालीसा का सामूहिक पाठ किया। इसके उपरांत मां विंध्यवासिनी का पूजन, अर्चन एवं माल्यार्पण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गुंजायमान रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र मधुबनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय शुक्ल, समाजसेवी एवं राष्ट्रीय विधिक सलाहकार आलोक मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र मणि त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष प्रतापगढ़ ललित त्रिपाठी, अंजय पांडेय, मनीष पांडेय, लल्लू पांडेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।आयोजकों ने बताया कि चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ते हैं।

The post भारतीय नववर्ष पर हरिहर मंदिर में गूंजे देवी भक्ति के स्वर, मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा appeared first on Naimish Today.