गौतम बुद्ध नगर Archives - Naimish Today

*मुझे डर नहीं लगता, पब्लिक की सुरक्षा में मेरी सुरक्षाः सीएम योगी*
*मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को किया संबोधित*

*सीएम ने नोएडा सांसद व भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के लिए मांगा वोट*

*सीएम की सीख- चुनाव व युद्ध पूरी सतर्कता, मजबूती-सावधानी से लड़ा जाना चाहिए*

गौतमबुद्धनगर/ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता-जनार्दन खुश तो हम खुश। हमारे लिए इससे अधिक खुशी कुछ भी नहीं। लोग कहते हैं कि अपराधियों पर कार्रवाई करते हैं, डर नहीं लगता है। मैं कहता हूं कि पब्लिक की सुरक्षा में मेरी सुरक्षा निहित है। एक सरकार थी जो कर्फ्यू लगाती थी, एक सरकार है जो शानदार कांवड़ यात्रा निकाल रही है। उन्हें कर्फ्यू प्यारा था, हमें जनता की खुशहाली प्यारी है। 10 वर्ष में देश के अंदर बना सकारात्मक वातावरण अभिभूत करने वाला है। एक तरफ स्वार्थी परिवार है जो गौतमबुद्ध नगर को अभिशप्त बना लेता है तो दूसरी तरफ मोदी का परिवार है, जो कुर्सी की चिंता किए बिना नोएडा में विकास कार्य करता है।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। वे सोमवार को जीएल बजाज ऑडिटोरियम, नॉलेज पार्क में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने नोएडा से डॉ. महेश शर्मा को तीसरी बार सदन में भेजने की अपील की।

*2017 के पहले नोएडा मुख्यमंत्रियों के लिए अभिशप्त माना जाता था*

सीएम ने कहा कि यह वही जनपद है, जो 2017 के पहले मुख्यमंत्रियों के लिए अभिशप्त हुआ करता था। तब मैं समझ नहीं पाया था कि आखिर गौतमबुद्धनगर यूपी का भाग है, लेकिन मुख्यमंत्रियों के लिए अभिशप्त क्यों है। मैंने सूची देखी और अनुमान लगाया। यह सीएम के लिए अभिशिप्त इसलिए था कि यहां की नौकरशाही जनता को कंगाल करती थी और खुद व अपने संरक्षकों को मालामाल करती थी। 2017 में यहां आकर मैंने समस्याओं को करीब से देखा। जनप्रतिनिधियों ने सभी समस्याओं को तन्मयता व धैर्य से मेरे सामने रखा और कहा कि समाधान होगा तो गौतमबुद्धनगर न सिर्फ नई पहचान को स्थापित करेगा, बल्कि ग्रोथ इंजन के रूप में यूपी को अलग पहचान दिलाएगा।

*हर चेहरे की खुशी देखने लायक थी*

सीएम ने कहा कि मैं जहां भी गया, वहां कुछ अधिकारी आए। वे बोलते थे कि हम यहां कार्य कर रहे हैं और बूढ़े मां-बाप के लिए नोएडा में एक फ्लैट के लिए पैसा जमा किया है। 10-12, 15 साल हो गए पर फ्लैट नहीं मिले। हमने अथॉरिटी से कहा कि कमेटी की रिपोर्ट लागू करो। हर एक बायर्स को उसका अधिकार मिलना चाहिए। यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाइए। सभी के सकारात्मक सोच का परिणाम है कि यूपी आज नए रूप में पहचाना जा रहा है।

*उद्योगपति कहते हैं, किसी सांसद-विधायक ने परेशान नहीं किया*

सीएम ने कहा कि हमारे जनप्रतिनिधियों ने आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में खुद को स्थापित किया। वह लोकतंत्र पर विश्वास करने वालों के लिए उदाहरण है। सीएम ने संस्मरण सुनाया कि कोरोना के दौरान एक प्रतिष्ठान को जमीन आवंटन हुई थी। 2022 के अंत में वे लोग मेरे पास आए कि हमें उद्घाटन करना है। मुझे विश्वास नहीं हुआ कि जिस सेंटर में हजारों करोड़ रुपये लगे हों, वह इतना जल्दी तैयार हो गया। मैंने रिपोर्ट मांगी तो पता चला कि यह बनकर तैयार हो चुका है। इसके आने के बाद 40 हजार करोड़ के नए निवेश के प्रस्ताव आ जाएंगे और हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। मैंने मैसेज किया कि मेरे आने के पहले सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण दे दीजिएगा, जिस पर वह चौंकते हुए बोले कि नोएडा में भी सांसद-विधायक हैं। मैं अचरज में पड़ा तो उन्होंने बताया कि मेरी पूरी जिंदगी जिस राज्य व क्षेत्र में व्यतीत हुई, यदि वहां मैं इतना बड़ा निवेश करता तो लोग जीना हराम कर देते, लेकिन गौतम बुद्ध नगर में कोई सांसद-विधायक कहने नहीं आया कि यह कार्य मैं लूंगा, मेरे लोग रहेंगे। अच्छे लोग जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं तो सकारात्मक माहौल पैदा होता है।

*पहले निवेशक पलायन करते थे, सात वर्षों में दुनिया से यहां निवेश आ रहा है*

सीएम ने कहा कि पहले निवेश य़हां से पलायन होता था, सात वर्षों में दुनिया से यहां निवेश आ रहा है। मोदी जी को तीसरा कार्यकाल दीजिए, तीन वर्ष के भीतर ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत को स्थापित करेंगे। इसमें यूपी व नोएडा की बड़ी भूमिका होगी। दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर के नाम पर दे रहे हैं। 2017 के पहले जेवर के नाम से लोग कांपते थे। अब हालात बदल चुके हैं। यह एयरपोर्ट अब निवेश ला रहा है। कुछ ही वर्षों में यूपी की इकॉमनी में अकेले यह एयरपोर्ट एक लाख करोड़ की वृद्धि करने वाला है।

*चुनाव व युद्ध पूरी सतर्कता, मजबूती-सावधानी से लड़ा जाना चाहिए*

सीएम ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर सकारात्मक सोच के साथ बढ़ने वाला जनपद है। सीएम ने कहा कि यहां हर किसी को डॉ. महेश शर्मा बनना होगा, उन्हें चुनाव लड़ाने के लिए लगना पड़ेगा, लेकिन अति आत्मविश्वास नहीं होना चाहिए। युद्ध और चुनाव पूरी सतर्कता, मजबूती व सावधानी से लड़े जाने चाहिए। हर एक वोट डॉ. महेश शर्मा को दिलवाना है। मोदी जी के गले में उप्र के 80 मनकों की जो माला पड़नी है, उसमें गौतमबुद्ध नगर की माला सर्वाधिक वोटों की होनी चाहिए। क्योंकि यहां सबसे अधिक निवेश आया है और आर्थिक प्रगति के साथ यहां सब कुछ मिला भी है। आपको मेट्रो, डेडिकेटेड फ्रेड कॉरिडोर के ईस्टर्न-वेस्टर्न जंक्शन, एयरपोर्ट, मेडिकल डिवाइस पार्क, फिल्म सिटी, प्रति व्यक्ति आय वाले जनपद की सौगात भी नोएडा को मिल गई। अब आपसे केवल यही अपेक्षा है कि हमने यहां आने का अभिशाप तोड़ा है तो आपको वोट देने पोलिंग बूथ पर जरूर जाना है।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, नोएडा के सांसद व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, विधायक पंकज सिंह, तेजपाल नागर, धीरेंद्र सिंह, लक्ष्मी राज, मीनाक्षी सिंह, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

The post *मुझे डर नहीं लगता, पब्लिक की सुरक्षा में मेरी सुरक्षाः सीएम योगी* appeared first on Naimish Today.