अयोध्या Archives - Naimish Today

राम दरबार दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव,श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए वीआईपी पास बनवाने की जरूरत नहीं,कतार से होंगे दर्शन
राम दरबार दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव,श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए वीआईपी पास बनवाने की जरूरत नहीं,कतार से होंगे दर्शन

अयोध्या।राम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम दरबार दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है।अब राम दरबार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अलग से विशेष पास बनवाने की जरूरत नहीं होगी।

नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु पहले सामान्य दर्शन कतार से रामलला के दर्शन करेंगे,इसके बाद वे सीधे मंदिर की पहली मंजिल पर स्थित राम दरबार के दर्शन भी कर सकेंगे, इसके लिए किसी अतिरिक्त अनुमति या विशेष पास की आवश्यकता नहीं होगी।

अब तक राम दरबार के दर्शन सीमित संख्या में जारी किए जाने वाले विशेष पास के माध्यम से कराए जाते थे,इस वजह से हर श्रद्धालु को दर्शन का अवसर नहीं मिल पाता था।ट्रस्ट ने अब इस विशेष पास प्रणाली को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।नई व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रक्रिया को अधिक सरल,सुगम और सुविधाजनक बनाना है,ताकि अधिक से अधिक भक्त बिना अतिरिक्त औपचारिकताओं के राम दरबार के दर्शन कर सकें।

The post राम दरबार दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव,श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए वीआईपी पास बनवाने की जरूरत नहीं,कतार से होंगे दर्शन appeared first on Naimish Today.

वंदे मातरम कानून बनने पर रामनगरी में संतों ने मनाई दीवाली,बांटी मिठाई,इकबाल अंसारी बोले- भारत माता की जय
वंदे मातरम कानून बनने पर रामनगरी में संतों ने मनाई दीवाली,बांटी मिठाई,इकबाल अंसारी बोले- भारत माता की जय

अयोध्या।वंदे मातरम कानून बनने के बाद रामनगरी अयोध्या में दीवाली जैसे उत्सव का माहौल दिखा।संतों-महंतों और श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर,पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।संत समाज ने इसे राष्ट्र सम्मान और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा ऐतिहासिक निर्णय बताया।संतों ने वंदे मातरम का विरोध करने वालों पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

दिवाकराचार्य और जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं,बल्कि देश की अस्मिता, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है।इस निर्णय से देशभक्ति की भावना और अधिक मजबूत होगी तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध होगा।

इस मौके पर मौजूद बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। इकबाल अंसारी ने कहा कि वंदे मातरम का बिल पास हुआ है। हम प्राइमरी स्कूल से पढ़े हुए हैं,हमने कभी वंदे मातरम का विरोध नहीं किया है,यही कारण है कि यह खुशी हम संतों के साथ मना रहे हैं।कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सम्मान प्रत्येक भारतीय का नैतिक दायित्व है,इनका विरोध नहीं होना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। संत समाज ने दीपोत्सव,आतिशबाजी और मिठाई वितरण के बीच इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ अपनी खुशी व्यक्त की।संतों ने लोगों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की।

The post वंदे मातरम कानून बनने पर रामनगरी में संतों ने मनाई दीवाली,बांटी मिठाई,इकबाल अंसारी बोले- भारत माता की जय appeared first on Naimish Today.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का बड़ा दावा,अनिल मिश्रा की देखरेख में होती थी चोरी,बताया कैसे होता था सब कुछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का बड़ा दावा,अनिल मिश्रा की देखरेख में होती थी चोरी,बताया कैसे होता था सब कुछ

अयोध्या।राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने कल मंगलवार को जेल में बंद आरोपियों से लगभग दो घंटे तक पूछताछ की।आरोपियों ने न सिर्फ करोड़ों रुपये की चोरी की बात स्वीकार की बल्कि पूरी साजिश के घटनाक्रम से भी पर्दा उठा दिया है।सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा का नाम एक बार फिर सामने आया है।आरोपियों ने बताया कि दान राशि की गिनती और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं में अनिल मिश्रा की मुख्य भूमिका रहती थी।

*राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर की थी दर्ज*

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने बीते गुरुवार को एफआईआर दर्ज की थी।एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव,गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव समेत गणनाकर्मी अनुकल्प मिश्रा,लवकुश मिश्रा, मनीष यादव,रमाशंकर मिश्रा,करुणेश और अवनीश शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को पुलिस की टीम ने कोर्ट की इजाजत लेकर जेल में बंद इन आरोपियों से तीखे सवाल-जवाब किए।सूत्रों के मुताबिक सबसे अधिक बरामदगी आरोपी अविनाश मिश्रा के पास से हुई थी,इस लिए पुलिस ने अविनाश सबसे लंबी और विस्तृत पूछताछ की,जिसमें चोरी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे।

*खेल चाबियों का,मिलीभगत आरोपियों की*

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में यह बात साफ हो गई है कि चढ़ावा चोरी के पैसों को पार करने का खेल पूरी मिलीभगत से चल रहा था।चढ़ावे के पैसों की गिनती कक्ष की मुख्य चाबी चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव के पास रहती थी जबकि दूसरी चाबी बैंक कर्मचारियों के पास होती थी।टिन्नू यादव और बैंक कर्मियों की आपस में साठगांठ थी,जिसके दम पर चढ़ावे की इतनी बड़ी रकम को आसानी से गायब कर दिया जाता था। इस कमाई और चोरी की रकम में टिन्नू यादव के साथ-साथ बैंककर्मी भी अपना-अपना हिस्सा लेते थे।

*सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए बनाया था खास प्लान*

पूछताछ में आरोपियों ने चढ़ावा चोरी करने के शातिराना तरीके को भी कबूला,जिससे वो सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक रहे थे।बता दें कि टिन्नू यादव खुद इस साजिश में शामिल था,इसलिए आरोपियों से कोई सवाल-जवाब करने वाला नहीं था।आरोपियों को अच्छे से पता था कि परिसर में सीसीटीवी कैमरे कहां-कहां लगे हैं,कैमरों की नजर से बचने के लिए उन्होंने एक खास तरकीब भी निकाली थी।जब एक आदमी चढ़ावे के पैसों को पार कर रहा होता था तो बाकी के लोग उसे चारों तरफ से घेर कर खड़े हो जाते थे,ताकि कैमरे में कुछ रिकॉर्ड न हो,इसके बाद उस पैसे को अस्थायी रूप से बाथरूम में छपा दिया जाता था और मौका मिलते ही उसे परिसर से बाहर सुरक्षित निकाल लिया जाता था।ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों के करीबी होने का फायदा उठाकर ये बिना किसी चेकिंग के बच निकलते थे।

सुरक्षा और निगरानी में भारी लापरवाही

राम मंदिर परिसर के अंदर बने आधुनिक कंट्रोल रूम से सभी कैमरों की निगरानी की जाती है,लेकिन चढ़ावा चोरी मामले में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।आरोपियों ने पुलिस के सामने यह बड़ा सच उगला है कि वहां सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी के लिए जो लोग तैनात किए गए थे, वे सिर्फ अपनी ड्यूटी की औपचारिकता पूरी कर रहे थे।धरातल पर किसी भी तरह की कोई ठोस निगरानी नहीं रखी जा रही थी। आरोपियों को इस घोर लापरवाही की पूरी जानकारी थी, जिससे वे बिना किसी डर या फिक्र के लगातार बड़ी रकम पार करते रहे।

जमीन और मकान में खरीदने में लगाया चोरी का पैसा

करोड़ों रुपये के इस चढ़ावे को ठिकाने लगाने के सवाल पर आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने चोरी की इस भारी-भरकम राशि का इस्तेमाल अपनी संपत्ति बढ़ाने में किया। आरोपियों ने इस पैसे को जमीन और आलीशान मकान खरीदने में लगा दिया था।पूछताछ के अंत में आरोपियों ने यह भी माना कि उन्हें इस बात का कतई अंदाजा कि उनका यह पूरा का पूरा खेल इतनी जल्दी उजागर हो जाएगा और वे कानून के शिकंजे में आ जाएंगे।फिलहाल पुलिस इस मामले में अनिल मिश्रा की भूमिका और संपत्ति की बरामदगी को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

The post राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का बड़ा दावा,अनिल मिश्रा की देखरेख में होती थी चोरी,बताया कैसे होता था सब कुछ appeared first on Naimish Today.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रामनगरी,श्रीराम यंत्र स्थापना पूजन में हुईं शामिल,रामलला का किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रामनगरी,श्रीराम यंत्र स्थापना पूजन में हुईं शामिल,रामलला का किया

अयोध्या।श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु डेढ़ साल के अंतराल पर दूसरी बार नवरात्रि के पहले दिन रामनगरी अयोध्या पहुंची।राम मंदिर में दूसरे तल पर राम परिवार दरबार में स्थापित किए जा रहे श्रीराम यंत्र के पूजन में राष्ट्रपति शामिल हुईं और रामलला का दर्शन किया। इससे पहले राष्ट्रपति ने राम मंदिर परिसर देखा और दुर्गा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगभग साढ़े 10 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचीं।एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव मौर्य सहित अन्य ने उनका भव्य स्वागत किया।एयरपोर्ट से रामजन्मभूमि परिसर तक बने 20 से अधिक सांस्कृतिक मंचों पर लगभग ढाई सौ कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। रामनगरी में लगभग 5 घंटे रुकने के बाद राष्ट्रपति दोपहर 3 बजे मथुरा के लिए रवाना होंगी।

मथुरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस्कॉन और प्रेम मंदिर में दर्शन करेंगी।शुक्रवार 20 मार्च को राष्ट्रपति प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी।रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति का यह दूसरा अयोध्या दौरा है। इससे पहले राष्ट्रपति 1 मई 2024 को अयोध्या आई थीं,तब उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया था।

आपको बता दें राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र और श्रीराम नाम स्वर्णांकित रजत पट्टिका का सप्त दिवसीय अनुष्ठान के उपरांत यथास्थान पर स्थापित कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूजन के बाद इस सप्त दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति हवन के साथ होगी। पंच धातु से निर्मित व प्राण प्रतिष्ठित श्रीराम यंत्र कांची कामकोटि शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी विजयेन्द्र सरस्वती ने राम मंदिर में स्थापित कराने के लिए ट्रस्ट को प्रदान की थी। इसके पहले श्रीराम यंत्र को कांची मठ में पूजा-अर्चना के बाद तिरुपति देवस्थानम ले जाया गया। यहां दोबारा पूजन के बाद पूरे देश में रथयात्रा के जरिए यहां लाया गया था।

तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि ने बताया कि दूसरे तल पर राम नाम मंदिर भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास महाराज ने श्रीराम चरित मानस में स्पष्ट किया है कि प्रभु श्रीराम से बढ़कर उनके नाम की महिमा है। उन्होंने बताया कि यह पट्टिका चांदी में निर्मित है और साढ़े फिट की है। इसके मध्य में श्रीराम नाम। स्वर्ण से अंकित किया गया है। राम यंत्र को कांचीपुरम (तमिलनाडु) स्थित मठ में तैयार किया गया। इसके बाद इसे कांचीपुरम से तिरुपति (आंध्र प्रदेश) लाया गया। फिर रथयात्रा के जरिए 10 दिन पहले इसे अयोध्या पहुंचाया गया। राम यंत्र का वजन 150 किलो है। इस पर सोने की परत चढ़ाई गई है।

The post राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रामनगरी,श्रीराम यंत्र स्थापना पूजन में हुईं शामिल,रामलला का किया appeared first on Naimish Today.

अमेरिका,इजराइल और ईरान युद्ध की आंच अयोध्या की रसोइयों तक पहुंची,गैस किल्लत से राम रसोई पर लगा ताला, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद पर संकट
अमेरिका,इजराइल और ईरान युद्ध की आंच अयोध्या की रसोइयों तक पहुंची,गैस किल्लत से राम रसोई पर लगा ताला, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद पर संकट

अयोध्या।अमेरिका,इजरायल और ईरान के युद्ध की आंच अब रामनगरी अयोध्या के रसोइयों तक पहुंच गयी है।युद्ध ने अयोध्या में एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित कर दी है।इससे मठ-मंदिरों की सामूहिक रसोइयां और प्रसाद निर्माण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।गैस उपलब्ध न होने से प्रतिदिन 10 हजार श्रद्धालुओं को भोजन कराने वाली प्रसिद्ध श्रीराम रसोई बंद कर दी गई है।हनुमानगढ़ी के लगभग 150 दुकानदारों के सामने लड्डू बनाने का संकट खड़ा हो गया है।कारखानों में उत्पादन बंद है।यह स्थिति गैस की कमी से पैदा हुई है।होटल-रेस्टोरेंट कारोबार और श्रद्धालुओं की भोजन व्यवस्था चरमरा गई है।

राम रसोई पर लटका नोटिस

राम मंदिर के पास अमावा मंदिर की श्रीराम रसोई के बाहर प्रशासन ने सूचना चस्पा कर दी है।मंदिर के मैनेजर पंकज कुमार के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय युद्ध के तनाव से देश में पैदा हुए गैस संकट के कारण रसोई को समय से पहले बंद करना पड़ा है।अब यह सेवा तभी दोबारा शुरू हो पाएगी जब गैस की आपूर्ति सामान्य होगी।इस फैसले से दूर-दराज से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन मिलना बंद हो गया है, जो एक गंभीर आपातकालीन स्थिति है।

हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद पर संकट

अमेरिका, इजराइल और ईरान के युद्ध की आंच सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी तक भी पहुंच गई है। प्रसाद विक्रेता नंद कुमार गुप्ता ने बताया कि गैस न मिलने से लड्डू का उत्पादन लगभग ठप है और केवल पुराना स्टॉक ही बेचा जा रहा है।यहां हर दुकानदार रोजाना 30 से 40 किलो लड्डू तैयार करता है, लेकिन अब बजरंगबली के भोग की व्यवस्था प्रभावित होने का डर सता रहा है।व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण यदि यही स्थिति रही,तो अयोध्या का प्रसिद्ध प्रसाद उद्योग पूरी तरह बंद हो सकता है।

बेपटरी होता पर्यटन और कारोबार

गैस किल्लत का सीधा प्रभाव रामनगरी के होटल और रेस्टोरेंट पर भी पड़ा है।रेस्टोरेंट संचालक अमित के मुताबिक पिछले दो दिनों से सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है और घरेलू बुकिंग भी प्रभावित है।व्यापारियों और संतों का मानना है कि अगर जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई,तो लागत बढ़ने के साथ-साथ पर्यटकों को भोजन के लिए भटकना पड़ेगा।अंतरराष्ट्रीय तनाव की यह आंच अब आम लोगों की रसोई से लेकर अयोध्या की सेवा परंपरा तक महसूस की जा रही है।

The post अमेरिका,इजराइल और ईरान युद्ध की आंच अयोध्या की रसोइयों तक पहुंची,गैस किल्लत से राम रसोई पर लगा ताला, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद पर संकट appeared first on Naimish Today.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने की तैयारी में सजने लगा राम मंदिर,श्रीराम नाम मंदिर की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने की तैयारी में सजने लगा राम मंदिर,श्रीराम नाम मंदिर की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति

अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में नव संवत्सर समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है। राम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस विशेष समारोह के लिए लगभग पांच हजार विशिष्ट मेहमानों की लिस्ट तैयार की गई है।इस समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी।राष्ट्रपति राम मंदिर परिसर में लगभग चार घंटे तक रहेंगी।साथ ही राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र व श्रीराम नाम मंदिर स्थापना भी करेंगी।

19 मार्च को सुबह नौ बजे से अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा।दक्षिण भारत,काशी और अयोध्या के 51 वैदिक आचार्य अनुष्ठानों को संपन्न कराएंगे।काशी के आचार्य पद्मभूषण पंडित गणेश्वर शास्त्री के नेतृत्व में समस्त अनुष्ठान होंगे। इस समारोह में केरल की आध्यात्मिक गुरु मां अमृता मरी, कर्नाटक के धर्माधिकारी पद्मभूषण वीरेंद्र हेगड़े और सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी शामिल होंगे। मां अमृता के साथ 100 से अधिक अनुयायी भी अयोध्या आ रहे हैं, उनके ठहरने के लिए कमरे बुक कराए जा रहे हैं। मेहमानों में उत्तराखंड के भी कारसेवक शामिल हैं। इसके अलावा अयोध्या जिले से लगभग एक हजार लोगों को मेहमान के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

नव संवत्सर समारोह की व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही अतिथियों के स्वागत,बैठने की व्यवस्था,पार्किंग और आवागमन की सुचारु व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।राम मंदिर परिसर को भव्य सजावट से संवारने का काम भी अंतिम चरण में है।प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की ओर से समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं।

नव संवत्सर समारोह के साथ ही रामोत्सव की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति संगीत की प्रस्तुति से पूरे वातावरण को उत्सव मय बनाया जाएगा। रामोत्सव का शुभारंभ भी चैत्र प्रतिपदा के दिन 19 मार्च से होगा और रामनवमी के दिन तक संचालित होगा। इन नौ दिनों में राम मंदिर सहित अयोध्या के विभिन्न मठ-मंदिरों में देवी उपासना के साथ श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

राम मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं और दर्शन व्यवस्थाओं को परखने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने स्वयं श्रद्धालुओं से संवाद कर फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में दर्शन कर बाहर निकल रहे श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनसे पूछा कि दर्शन सुलभता से हो गए या नहीं, किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हुई।

श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए बताया कि दर्शन प्रक्रिया सुचारु ढंग से संपन्न हुई।श्रद्धालुओं ने कतार प्रबंधन,सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी नृपेंद्र मिश्रा ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। नृपेंद्र मिश्रा ने श्रद्धालुओं से सुझाव भी लिया,श्रद्धालुओं ने छांव,पानी की व्यवस्था और बेहतर करने की बात कही। नृपेंद्र मिश्र ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि है,इसलिए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार फीडबैक लिया जाता रहे।कहा कि बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए हर स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि आने वाले भक्तों को परेशानी न हो।

नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार की दोपहर अयोध्या पहुंचे और मंदिर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। नृपेंद्र मिश्रा दो दिनों तक अयोध्या में रहकर नव संवत्सर समारोह की समीक्षा करेंगे। शुक्रवार को उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का लगभग दो घंटे तक निरीक्षण किया।परकोटा निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को देखा और 10 मार्च तक परिसर के सभी कार्य पूरा करने के लिए कहा। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, निर्माण प्रभारी गोपाल राव, आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा बलरामाचारी दुबे मौजूद रहे।

The post राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने की तैयारी में सजने लगा राम मंदिर,श्रीराम नाम मंदिर की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति appeared first on Naimish Today.

चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट ने 51 हजार रुपए नगद गरीब ब्राह्मण कन्या के विवाह में दान देकर की मदद
चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट ने 51 हजार रुपए नगद गरीब ब्राह्मण कन्या के विवाह में दान देकर की मदद

अयोध्या समाज के गरीब ब्राह्मण की मदद करने का चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी के नेतृत्व मे लगातार 51 हजार रुपए ब्राह्मण कन्या की शादी में दान देकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है

ब्राह्मणों के ध्वजवाहक हर समय समाज के गरीब आर्थिक रूप से परेशान निचले पायदान वाले परिवार के उत्थान में पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से अपने संगठन अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के माध्यम से समाज की गरीब कन्याओं की शादियो और उनकी शिक्षा दीक्षा उनके पारिवारिक मामलों और समस्याओं बिमारियों आपदाओं को हल कराने आदि में एक कदम आगे बढ़कर मदद करने वाले परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी अब तक कई सैकड़ा गरीब ब्राह्मण कन्याओं की शादी में मदद करके इतिहास कायम किया है और इसी क्रम में इस वर्ष लगातार चौथी ब्राह्मण कन्या के विवाह में 51000 की नगद आर्थिक सहायता के साथ11 दुल्हन की साड़ियां 5 मरदानी धोतिया सुहाग का सामान थार एवं 5 थालियां के सेट आदि की मदद करके अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसकी समाज के लोगों ने काफी सराहना की है

यह विगत 32 वर्षों से अपने ब्रह्मलीन गुरु विद्वान आचार्य पंडित बैजनाथ द्विवेदी के चाणक्य परिषद बनाकर समाज सेवा के लिए गए व्रत का अनुपालन करते चले आ रहे हैं वह सच्चे अर्थों में महान समाजसेवी एवं आदर्श की प्रतिमूर्ति आचार्य चाणक्य और पंडित मदन मोहन मालवीय के पद चिन्हो पर चलकर समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और बिना स्वयं के मकान के अपने चाचा के घर से अपनी पुत्री की शादी संपन्न करने वाले पंकज दुबे कहुवा मिल्कीपुर के पुत्री की शादी में आर्थिक सहयोग 51000 नगद दुल्हन के लिए 11 साडिया मर्दानी पांच धोती सुहाग का सामान पाच थाली एक थार दो लोटा दो कटोरी दो गिलास पाणिग्रहण संस्कार में शरीक होकर प्रदान किया गया साथ में परिषद और ट्रस्ट के पदाधिकारी राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक डॉ राम तेज पांडेय,विनोद तिवारी,शिव बहादुर दुबे,दुख हरण शुक्ल, पाटन दीन दुबे, बंशीधर दुबे, शेर बहादुर दुबे, रामकरन दुबे, खुशीराम दुबे,मनोज तिवारी, अंशुमान शुक्ल,पं अजय तिवारी, विजय बहादुर दुबे, प्रदीप दुबे, अश्वनी तिवारी, सूर्य नाथ यादव, आदि लोग उपस्थित रहे

The post चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट ने 51 हजार रुपए नगद गरीब ब्राह्मण कन्या के विवाह में दान देकर की मदद appeared first on Naimish Today.

हर रोज 2 लाख श्रद्धालु,हर क्षेत्र में ग्रोथ,राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद बदली अयोध्या,आईआईएम लखनऊ की स्टडी में खुलासा
हर रोज 2 लाख श्रद्धालु,हर क्षेत्र में ग्रोथ,राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद बदली अयोध्या,आईआईएम लखनऊ की स्टडी में खुलासा

अयोध्या।राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी अयोध्या पूरी तरह से बदल गयी है।रामनगरी लगातार विकास और आर्थिक उन्नति की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है।पर्यटन, निवेश,रोजगार और कर राजस्व में तेजी से वृद्धि हुई है।हर दिन लाखों श्रद्धालुओं के आगमन से होटल,परिवहन और सेवा क्षेत्रों को नई गति मिली है।

दरअसल अयोध्या को लेकर आईआईएम लखनऊ ने स्टडी की है,इसमें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या के विकास को लेकर रिसर्च किया गया है।आईआईएम लखनऊ की स्टडी रिपोर्ट के बाद साफ है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक उछाल आया है।

रिपोर्ट के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में पर्यटन, निवेश,रोजगार और राजस्व में बड़े पैमाने में वृद्धि हुई है।राम मंदिर निर्माण से पहले रामनगरी पवित्र तीर्थ स्थान तक ही सीमित थी,लेकिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी पवित्र तीर्थ स्थान के साथ-साथ आर्थिक शक्ति बनकर भी उभरी है।अनुमान है कि पर्यटन आधारित गतिविधियों से कर राजस्व 20 से 25 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

आतिथ्य,निर्माण,परिवहन और सेवा क्षेत्रों में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़े हैं।अगले 4 से 5 वर्षों में पर्यटन,परिवहन और आतिथ्य क्षेत्रों में लगभग 1.2 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन का अनुमान है।राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का व्यापारिक कारोबार हुआ,जिसमें रामनगरी की हिस्सेदारी महत्वपूर्ण रही। हर दिन 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन से होटल और उससे जुड़े उद्योगों को नई गति मिली है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से अयोध्या में 150 से अधिक नए होटलों और होम स्टे का निर्माण हुआ है,इसी के साथ यहां बड़े होटल चेन भी आ रहे हैं और रामनगरी में निवेश कर रहे हैं।ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म पर बुकिंग में चार गुना तक वृद्धि दर्ज की गई है।

स्थानीय हस्तशिल्प,धार्मिक स्मृति-चिह्न और मूर्तियों की मांग में तेज उछाल आया है,जिससे कारीगरों और स्थानीय उत्पादकों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।करीब 6 हजार एमएसएमई भी स्थापित हुए हैं।अगले 4–5 सालों में पर्यटन, परिवहन और आतिथ्य क्षेत्रों में यहां करीब 1 से 2 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने का अनुमान है।

इसी के साथ यहां के छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी व्यापारियों की दैनिक आय भी बढ़कर 2,500 तक पहुंची है।

[19/02, 1:47 pm] +91 96513 34025: *खेल से खिला आत्मविश्वास,हेलो चैंप्स स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता*

सुल्तानपुर। सीताकुंड स्थित हेलो चैंप्स स्कूल में कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए खो-खो टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक संदीप सिंह एवं नरसिंह नाथ सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य अतिथि डॉ.पवन सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है,बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी बढ़ती है।प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को कोच अर्जुन यादव द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया था।मैदान में खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती और रणनीति से दर्शकों का मन मोह लिया।इस अवसर पर प्रधानाचार्या साक्षी श्रीवास्तव,उप-प्रधानाचार्या देवांशी रचिता सहित शिक्षकगण वैशाली तिवारी,सोनाली शर्मा,नेहा गुप्ता एवं अंकुर मिश्रा मौजूद रहे।अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

The post हर रोज 2 लाख श्रद्धालु,हर क्षेत्र में ग्रोथ,राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद बदली अयोध्या,आईआईएम लखनऊ की स्टडी में खुलासा appeared first on Naimish Today.

यूपी बजट 2026:योगी सरकार रामनगरी पर फिर हुई मेहरबान,250 करोड़ रुपये की दी बड़ी सौगात,साधु-संत हुए गदगद
यूपी बजट 2026:योगी सरकार रामनगरी पर फिर हुई मेहरबान,250 करोड़ रुपये की दी बड़ी सौगात,साधु-संत हुए गदगद

अयोध्या।योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को लगातार दसवें वर्ष उत्तर प्रदेश का बजट पेश किया।योगी सरकार ने दिल खोलकर रामनगरी अयोध्या को सौगात दी है।अयोध्या तीर्थ विकास परिषद को बजट में दिए गए 150 करोड़ रुपए, तो 100 करोड़ रुपए के लागत से अयोध्या के मठ मंदिरों की काया कल्प योगी सरकार करेगी।इस सौगात से रामनगरी के साधू-संतों ने भी अपनी खुशी जाहिर की है।

तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का बजट है राम राज्य का बजट है।

परमहंस आचार्य ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को बड़ी खुशी दी है।उत्तर प्रदेश के बजट से सभी वर्ग के लोग आह्लादित और प्रसन्न हैं,उत्तर प्रदेश के विकास कार्य में अब तेजी के साथ आगे बढ़ेगा।

परमहंस आचार्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार योगी सरकार में उत्तम प्रदेश बन रहा है। योगी सरकार ने अध्यक्ष को भी तवज्जो दिया है।परमहंस आचार्य ने कहा है कि 150 करोड़ रुपए अयोध्या तीर्थ विकास परिषद को तो, 100 करोड़ रुपए अयोध्या के मठ मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए दिए है।

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी का भी बयान सामने आया है। इकबाल अंसारी ने कहा कि पेश किया गया बजट बहुत ही अच्छा है और अयोध्या के लिए बेहतर है।बजट में अयोध्या विकास और खूबसूरती को जगह दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री ने अयोध्या के विकास को लेकर लगातार प्रयास किया है।

इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या को खूबसूरत बनाने के लिए जो बजट आया है वह सबसे अच्छा है।अयोध्या जब लोग आएंगे तो अयोध्या की खूबसूरती को देखेंगे तो योगी और मोदी के प्रयास को भी कर सराहेंगे।

The post यूपी बजट 2026:योगी सरकार रामनगरी पर फिर हुई मेहरबान,250 करोड़ रुपये की दी बड़ी सौगात,साधु-संत हुए गदगद appeared first on Naimish Today.

लापता दरोगा का शव सरयू नदी में मिला
लापता दरोगा का शव सरयू नदी में मिला

अयोध्या,

बस्ती जिले के थाना परशुरामपुर से लापता चल रहे सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ का शव सरयू नदी में बरामद होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शव अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के तिहुरा माझा इलाके में नदी किनारे मिला, जिसे स्थानीय पुलिस ने कब्जे में लेकर बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले थे और बीते दिनों से परशुरामपुर थाना क्षेत्र से लापता बताए जा रहे थे। रविवार को अयोध्या कोतवाली पुलिस को सरयू नदी में शव दिखाई देने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया गया। प्राथमिक जांच में शव की पहचान अजय गौड़ के रूप में की गई।

The post लापता दरोगा का शव सरयू नदी में मिला appeared first on Naimish Today.