अमेठी Archives - Naimish Today

मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

अमेठी।अमेठी के अंतू रोड प्रतापगढ़ बालकदास कुटी में दस से सत्रह मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।जहां पुरोहितों एवं हरिद्वार से आई कथा वाचक साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी जी द्वारा कलशधारी महिलाओं को विधिवत सामूहिक कलश पूजन कराने के बाद कलशों में पवित्र जल भरकर कलश बाजे गाजे की धुन पर जयकारे के साथ कलश यात्रा की शुरुआत की गई।यात्रा में मुख्य यजमान गिरजा शंकर पाण्डेय पत्नी सुधा पाण्डेय के साथ पूर्व प्राविधिक शिक्षामंत्री रानी अमीता सिंह, सांभवी सिंह एवं अमेठी व आस पास के सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मंगलवार को सुबह दस बजे से ही महिलाएं एवं पुरुष पंक्तिबद्ध होकर कथा स्थल से होते हुए अमेठी के देवीपाटन मंदिर पहुंचे तदोपरांत अमेठी के विभिन्न मंदिरों में जाकर मत्था टेककर कथा स्थल पर पहुंचे। प्रतिदिन कथा दोपहर तीन बजे संध्या छ बजे तक होगी। इस दौरान उमा शंकर पाण्डेय पत्नी सुमन पाण्डेय, रविशंकर पाण्डेय पत्नी सीता पाण्डेय, सोमेश, सत्यदेव, ददन, वासुदेव, सरवन, दिलीप, सतीश, विशांत, प्रशांत, आशुतोष पांडेय, आचार्य करुणा सागर तिवारी एवं क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु शामिल हुए ।

The post मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ appeared first on Naimish Today.

गजब:चरपाई पर पड़ी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अमेठी पुलिस ने बनाया मुलजिम,क‌ई धाराओं में दर्ज किया केस
गजब:चरपाई पर पड़ी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अमेठी पुलिस ने बनाया मुलजिम,क‌ई धाराओं में दर्ज किया केस

अमेठी।उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में हैरतअंगेज मामला सामने आया है।सालों से चारपाई पर बीमार पड़ी लगभग 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला लखपति के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।इस मामले में बुजुर्ग महिला की पोती अपनी नानी के न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगा रही है,लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।वहीं इस केस को लेकर पूरे जिले में चर्चा शुरू हो गई है।

*चारपाई से उठ भी नहीं पाती हैं लखपति*

ये हैरतअंगेज मामला जिले के अमेठी कोतवाली क्षेत्र के नौगिरवा गांव का है।नौगिरवा गांव की रहने वाली निशा यादव बीते 2 तारीख को नौगिरवा प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ के तहत एसआईआर का काम कर रही थीं,जिसके बाद बगल के रहने वाले दयाराम कश्यप ने अपने पिता के नाम के आगे श्री लगाने को लेकर विवाद खड़ा कर दिया और एसआईआर की नोटिस फाड़ते हुए बीएलओ को धमकी देते हुए वहां से चले गए।हद तो तब हो गई जब दयाशंकर कश्यप रात 8 बजे अपने समर्थकों के साथ बीएलओ निशा यादव के घर पहुंचकर निशा यादव और उसके घरवाले के साथ मारपीट की। बीएलओ को बुरी तरह चोट भी आई,जिसके बाद बीएलओ ने 112 पुलिस को फोन किया तब जाकर उसकी जान बची।मामला इतना होने के बाद दयाशंकर दूसरे दिन पीड़िता बीएलओ और सालों से बिस्तर पर पड़ी उसकी 82 वर्षीय की बुजुर्ग नानी के खिलाफ कई धाराओं के मुकदमा दर्ज करा दिया।

*बीएलओ न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों का लगा रही चक्कर*

बीएलओ निशा यादव न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगा रही है,लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। बीएलओ निशा यादव ने आरोप लगाते हुए कहा की हम लोगों को मारा भी गया ओर उल्टे हमारे खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया।वहीं नाम निकालने के नाम पर पुलिस हमसे 25 हजार रुपया की मांग कर रही है।

*बुजुर्ग महिला ने ये बताया*

82 वर्षीय बुजुर्ग महिला लखपति ने बताया की हमारी पोती को लोग धमकी देते हैं और एसआईआर का कागज फाड़ दिए,हम चारपाई से उठ नहीं पाते हैं और सालों से बीमार हैं। हम चाहते है कि हमारे खिलाफ लिखे मुकदमे की जांच होनी चाहिए।

The post गजब:चरपाई पर पड़ी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अमेठी पुलिस ने बनाया मुलजिम,क‌ई धाराओं में दर्ज किया केस appeared first on Naimish Today.

अमेठी: ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह लोगों की हुई मौत, चार की हालत गंभीर
अमेठी में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बरात से लौट रही बोलेरो गाड़ा ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजने के प्रयास में जुट गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल गौरीगंज में भर्ती कराया गया है। जहां से चारों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

सड़क के किनारे मौजूद लोगों के मुताबिक, रात 12:15 बजे ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बोलेरो में सवार करीब छह लोगों की मौत हो गई। हालांकि रात एक बजे तक तीन शवों की पहचान हो चुकी थी। चार लोग घायल भी हुए हैं। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, सभी की हालत नाजुक है।

मरने वाले सभी लोगों की पहचान हो गई है। इनमें अमेठी के गुड़रे गांव के 40 वर्षीय कल्लू, कल्लू का आठ वर्षीय पुत्र सौरभ, शाहगढ़ के 30 वर्षीय कृष्ण कुमार सिंह, शिव मिलन निवासी नेवढ़िया, वीररामपुर शाहगढ़ के रवि तिवारी और पचेहरी गांव, गौरीगंज  त्रिवेणी प्रसाद शामिल हैं। चारों घायलों में पचेहरी निवासी मुकेश (13), अनुज (8), अनिल निवासी पूरे गनेसी गांव (26) और मुंशीगंज निवासी 22 साल का लवकुश है। चालक समेत सभी 10 लोग बोलेरो में सवार थे। बारात जायस के रोड पर कासिन पुर हाल्ट रेलवे क्रासिंग के पहले नावगजी गई थी।

The post अमेठी: ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह लोगों की हुई मौत, चार की हालत गंभीर appeared first on Naimish Today.