अंतराष्ट्रीय Archives - Naimish Today

कॉमनवेल्थ बैठक के दौरान विदेश राज्य मंत्री की महान क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स से मुलाकात
कॉमनवेल्थ बैठक के दौरान विदेश राज्य मंत्री की महान क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स से मुलाकात

लंदन। कॉमनवेल्थ डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान भारत के विदेश राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स से भी मुलाकात की।

इस अवसर पर विदेश राज्य मंत्री ने सर विवियन रिचर्ड्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान की सराहना की और कहा कि वे दुनिया भर के अनेक क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा रहे हैं।

मुलाकात के दौरान दोनों ने क्रिकेट की लोकप्रियता, भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेल संबंधों तथा युवा खिलाड़ियों के लिए खेल के महत्व पर भी चर्चा की।

The post कॉमनवेल्थ बैठक के दौरान विदेश राज्य मंत्री की महान क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स से मुलाकात appeared first on Naimish Today.

नगर निगम के ट्रैक्टर की टक्कर से तीन साल की बच्ची की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
नगर निगम के ट्रैक्टर की टक्कर से तीन साल की बच्ची की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

नैमिष टुडे/विष्णु सिकरवार

आगरा। नगर निगम के ट्रैक्टर की टक्कर से सोमवार को तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। पिता अस्पताल से बेटी के शव को कंधे पर लेकर बाहर आया। चौराहे पर चौकी के सामने शव को गोद में लेकर धरने पर बैठ गया। उसका आरोप है कि ड्राइवर और नगर निगम के ठेकेदार की लापरवाही से बेटी की जान गई है। पुलिस कार्रवाई के बजाए मामले को दबाने में जुटी है। परिजन की मांग हैं कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया जाए और बीस लाख मुआवजा दिया जाए। तब धरना खत्म करेंगे।

आपको बता दें बरहन क्षेत्र के रहने वाले पवन कुमार टेढ़ी बगिया इलाके में रहते हैं। वह दोपहर में खरीदारी करने के लिए शहर में आए थे। ट्रांस यमुना कॉलोनी में ट्रैक्टर निकलकर जा रहा था। तभी बच्ची चपेट में आ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया। घटनास्थल पर माैजूद लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में आ रहा था। लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन ट्रैक्टर चालक को कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। इसी के चलते हादसा हुआ। मासूम का शव लेकर परिजन सड़क पर बैठ गए। पुलिस उन्हें मनाने का प्रयास कर रही है। मृतक मासूम के ताऊ का कहना है कि आधे घंटे में कुछ नहीं किया गया तो हाईवे को जाम कर देंगे। वहीं, भीड़ जुटने से जाम के हालात बन गए हैं।

The post नगर निगम के ट्रैक्टर की टक्कर से तीन साल की बच्ची की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा appeared first on Naimish Today.

28 जनवरी महाकुंभ में भटकी छत्तीसगढ़ की माता धनबाई को परिवार से मिलने में समाजसेवी को मिली सफलता
28 जनवरी महाकुंभ में भटकी छत्तीसगढ़ की माता धनबाई को परिवार से मिलने में समाजसेवी को मिली सफलता

बेटों के साथ माता धनबाई को भेजा छत्तीसगढ़ अपने गांव में मैरोनी

*।। सोशल मीडिया, जनमानस, मीडिया परिवार की सक्रियता से मिली कामयाबी:- रोशनलाल उमरवैश्य*

महाकुंभ स्नान करने के लिए महिलाओं व अपने पति संग छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले की मैरोली गांव की रहने वाली माता धनबाई दिनांक 28 जनवरी की रात भगदड़ में अपने परिवार से बिछुड़ गई थी। वह चार दिन मेले में अपने परिवार को ढूंढती रही। वहां किसी ने अयोध्या डिपो की बस पर बैठा दिया था वह बस से चिलबिला पहुंच गई। यहां पर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य व चौकी प्रभारी के सहयोग से वृद्धाश्रम में रख दिया गया था और माता जी से पता और उनकी फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई थी।

एलायंस क्लब की इंटरनेशनल डायरेक्टर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि माता धनबाई को वृद्धाश्रम में रखकर उनकी फोटो और उनके बताए हुए गांव छत्तीसगढ़ तक पहुंचाने का प्रयास किया। छत्तीसगढ़ के भी जानने वालों के पास वीडियो मैंने भेजा था। सब के अथक प्रयास से माताजी के घर का पता मिला और उनके घर से उनके लड़के का मोबाइल नंबर लेकर माताजी के बारे में सूचना दी। उनका लड़का कन्हैयालाल अपने माताजी को मेले में घायल मरीजों के बीच ढूंढ रहा था। जब उसे जानकारी दी तो उसका आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। फिर लड़के को बुलाकर माता धनबाई से मिलाया और माता जी को साड़ी, साल, कंबल, किराया आदि देकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना किया गया। माता धनबाई अपने बेटों को पाकर आंसू बहाते हुए यही कह रही थी कि आज मेरा उजड़ा परिवार बेटा रोशनलाल की मेहनत से फिर से बस गया। लड़के कन्हैयालाल ने बताया कि उस दिन भगदड़ में मेरे पिताजी भी बिछड़ गए थे वह दो दिन बाद घर पहुंचे थे। आज माता जी भी मिल गई भैया रोशनलाल जी ने मुझे पल-पल सूचना देते रहे और मुझे रेलवे स्टेशन पर लेने आए और मेरी माता जी को उपहार देकर हमारे परिवार को बचाने में बहुत ही सराहनीय कार्य किया। मेरे घरवाले तो मान चुके थे कि अब मेरी माता जी इस जन्म में घर वापस नहीं आएंगी। इसमें सोशल मीडिया व जनमानस, मीडिया परिवार का बहुत बड़ा योगदान रहा। जिससे 4 घंटे में ही यह सफलता मिल पाई। सहयोग में चौकी प्रभारी चिलबिला व स्टाफ, वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद, आदर्श कुमार, विवेक कुमार, रंजीत मोदी छत्तीसगढ़, पंकज, उपेंद्र चौहान, शनि महाराज आदि सैकड़ो लोगों ने छत्तीसगढ़ आदि प्रान्तों से फोन कर जानकारी दी।

The post 28 जनवरी महाकुंभ में भटकी छत्तीसगढ़ की माता धनबाई को परिवार से मिलने में समाजसेवी को मिली सफलता appeared first on Naimish Today.

धार्मिक आयोजन में उमड़े श्रद्धालु, मंत्रोच्चारण के मध्य हुआ शुभारंभ
धार्मिक आयोजन में उमड़े श्रद्धालु, मंत्रोच्चारण के मध्य हुआ शुभारंभ

नैमिष टुडे/डॉ.अभय शुक्ला

लालगंज प्रतापगढ़। रामपुर बावली क्षेत्र के अनेहरा स्थित पंचवटी धाम में चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर शनिवार को बेदीपूजन तथा जलाधिवास व अन्नाधिवास में श्रद्धालु जुटे दिखे। श्रीराम दरबार तथा मां दुर्गा व पंचमुखी हनुमान जी महराज की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर धाम देवी देवताओं के जयघोष से गुंजायमान दिखा। आचार्य अरविन्द कुमार तिवारी, व्यास आशुतोष मिश्र, पं. अखिलेश द्विवेदी व पं. आलोक पाण्डेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य सह संयोजक बलराम शुक्ल व कृष्णा शुक्ला ने वेदीपूजन किया। पूर्व प्रधान एवं कार्यक्रम के संयोजक पं. रमाशंकर शुक्ल ने आचार्य समूह का श्रीअभिषेक किया। इस मौके पर अनुपम त्रिपाठी, अजयधर द्विवेदी, अरूण त्रिपाठी, अशोक मिश्र, सुनील ओझा, कृष्ण कुमार पाण्डेय, श्यामशंकर शुक्ल, जटाशंकर शुक्ला, अनंतराम शुक्ला, रामकृष्ण शुक्ल आदि रहे।

The post धार्मिक आयोजन में उमड़े श्रद्धालु, मंत्रोच्चारण के मध्य हुआ शुभारंभ appeared first on Naimish Today.

पूर्व अध्यक्ष और सचिव ने लगाया द्वेषपूर्ण व्यवहार का आरोप
पूर्व अध्यक्ष और सचिव ने लगाया द्वेषपूर्ण व्यवहार का आरोप

नैमिष टुडे/ संवाददाता

मथुरा। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सचिव ने नए अध्यक्ष और सचिव पर द्वेषपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बार कार्यालय में वरिष्ठ अधिवक्ता और जांच समिति को पत्र भेजकर जांच की प्रति दिलाने की मांग की है। जिससे जनरल हाउस (आम सभा) की बैठक में लगे आरोपों का विधिवत जवाब दिया जा सके।

बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव गोपाल गौतम आई ने बार एसोसिएशन की वरिष्ठ समिति को दिए पत्र में कहा है कि नए अध्यक्ष और सचिव ने पदभार ग्रहण करते ही बार कार्यालय में लगी नाम पट्टिका से उनके नाम हटा दिए। इसके साथ ही गलत आरोप लगाते हुए विरोधियों को जांच टीम में शामिल कर जांच कराई गई है। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट भी अध्यक्ष और सचिव को सौंपी है, लेकिन उन्हें अभी तक जांच रिपोर्ट की प्रति नहीं दी, जबकि जनरल हाउस में जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि जब आरोपों की जानकारी ही नहीं होगी तो जवाब किस आधार पर दिया देंगे। उन्होंने जनरल हाउस की बैठक की अध्यक्षता पर भी सवाल उठाए। बैठक की अध्यक्षता और संचालन वरिष्ठ समिति के वरिष्ठ सदस्यों से कराने की मांग भी की। इधर, बार एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के प्रार्थना पत्रों के बाद 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट बंद लिफाफे में दी है। वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के निर्देश पर 29 जनवरी की दोपहर 1 बजे आम सभा में जांच रिपोर्ट सभी के सामने खोलकर पढ़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनरल हाउस में जांच समिति की रिपोर्ट खुलने के बाद सदन की मांग के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

The post पूर्व अध्यक्ष और सचिव ने लगाया द्वेषपूर्ण व्यवहार का आरोप appeared first on Naimish Today.

प्रेमिका के मामा को फंसाने के लिए मारी खुद को गोली…चिकित्सकों ने ऐसे पकड़ा, पुलिस का दिमाग भी चकरा गया
प्रेमिका के मामा को फंसाने के लिए मारी खुद को गोली…चिकित्सकों ने ऐसे पकड़ा, पुलिस का दिमाग भी चकरा गया

नैमिष टुडे/संवाददाता

मथुरा के बरसाना में प्रेमिका के मामा को फंसाने के लिए युवक ने स्वयं को गोली मारने की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। गांव महराना के डाकघर में कार्यरत संविदाकर्मी का यह झूठ उपचार के दौरान डॉक्टरों की पकड़ में आ गया। युवक ने पैर को सुन्न कर गोली जांघ में घुसाई थी। बरसाना थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने बताया कि पलवल निवासी हर्ष के वहीं की लड़की से प्रेम संबंध हैं। प्रेमिका के मामा ने हर्ष के खिलाफ थाना पलवल की हथीन चौकी पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस कार्रवाई से पहले ही युवक व लड़की के परिजन में 11 दिसंबर को राजीनामा हो गया। इससे हर्ष खफा रहने लगा। उसने प्रेमिका के मामा को फंसाने के साजिश रची। गांव महराना में शनिवार सुबह चार बजे हर्ष ने अपने पैर की जांघ को सुन्न कर गोली का आगे का हिस्सा उसमें फंसा लिया। इसके बाद हल्ला मचा दिया कि दो लोगों ने जान से मारने के लिए उसे गोली मार दी। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान पाया कि गोली लगने वाले स्थान पर निशान नहीं हैं। डॉक्टर द्वारा एक्सरे करने की बात कही तो युवक हॉस्पिटल से भागने लगा। पुलिस ने झूठी घटना दिखाने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

The post प्रेमिका के मामा को फंसाने के लिए मारी खुद को गोली…चिकित्सकों ने ऐसे पकड़ा, पुलिस का दिमाग भी चकरा गया appeared first on Naimish Today.

जिलाधिकारी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया जिला कारागार का निरीक्षण
जिलाधिकारी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया जिला कारागार का निरीक्षण

जिला कारागार के बैरक, रसोईघर, चिकित्सालय आदि को चैक कर बंदियों हेतु व्यवस्थाओं की जानकारी ली

नैमिष टुडे/संवाददाता

मथुरा / जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जिला कारागार का निरीक्षण करते हुए बंदियों की संख्या की जानकारी ली, जिसपर अवगत कराया गया है कारागार में 1465 बंदी है।

अधिकारियों ने रसोई घर / पाकशाला का निरीक्षण किया, जहां पर खाना बन चुका था तथा किचेन की पूरी साफ सफाई की जा चुकी थी। जिलाधिकारी रसोई घर में साफ-सफाई से संतुष्ट नजर आए। इसके बाद जेल चिकित्सालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चिकित्सालय में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सभी बंदी मरीजों से अलग अलग बातचीत भी की गई और उनसे स्वास्थ्य व इलाज के बारे में जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने समस्त मूल भूत सुविधाओं को प्रदान करने के निर्देश दिए। खाने-पीने, रहने अथवा अन्य कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। बैरकों व जेल परिसर में साफ-सफाई अच्छी पाई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल कूद जैसे टेबल टेनिस, वॉली बॉल आदि कराते रहे। जेल में उपस्थित बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करे, जिसपर अवगत कराया गए कि बीएसए के माध्यम से शिक्षक पढ़ाने आते है। जिलाधिकारी ने महिलाओं हेतु हाइजीन किट की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि हाइजीन का विशेष ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों तथा जैमर की भी जानकारी ली।

The post जिलाधिकारी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया जिला कारागार का निरीक्षण appeared first on Naimish Today.

क्रॉप कटिंग के माध्यम खरीफ की फसलों की उत्पादकता पर योगी सरकार की पैनी नजर
क्रॉप कटिंग के माध्यम खरीफ की फसलों की उत्पादकता पर योगी सरकार की पैनी नजर

– क्रॉप कटिंग के माध्यम खरीफ के फसलों की उत्पादकता का आकलन कर रही योगी सरकार

सीसीई एग्री ऐप से अब तक हुए 2.45 लाख क्रॉप कटिंग प्रयोग, जीसीईएस ऐप से 11,374 प्रयोग पूरे

– सीसीई एग्री ऐप से खरीफ के मौसम में 3 लाख प्रयोग का लक्ष्य

– जीसीईएस ऐप द्वारा खरीफ की फसलों के लिए किए जाएंगे कुल 13654 क्रॉप कटिंग प्रयोग

क्रॉप कटिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत किसानों को मिलती है क्षतिपूर्ति

खरीफ में धान, मक्का, बाजरा, ज्वार समेत 10 फसलें हैं शामिल

लखनऊ, / किसानों के जीवन में आर्थिक स्थिरता लाने और उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार खरीफ फसलों की उत्पादकता का वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से आकलन कर रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत क्रॉप कटिंग प्रयोग (सीसीई) के माध्यम से उत्पादकता मापने और किसानों की क्षति का आकलन कर उन्हें समय पर बीमा लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल हो रहा है।

*सीसीई एग्री ऐप से अब तक हुए 2.45 लाख क्रॉप कटिंग प्रयोग, जीसीईएस ऐप से 11,374 प्रयोग पूरे*

इस साल खरीफ के मौसम में सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से 3 लाख से अधिक क्रॉप कटिंग प्रयोग के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं जिसमें अब तक 2.45 लाख प्रयोग पूरे किए जा चुके हैं। यह कृषि उत्पादन में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके अतिरिक्त, जीसीईएस ऐप के जरिए 13,654 क्रॉप कटिंग प्रयोग के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 11,374 प्रयोग पूरे हो चुके हैं। यह प्रक्रिया न केवल फसलों की उत्पादकता का आकलन करती है बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि फसल बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति जल्द और सटीक तरीके से प्राप्त हो।

*आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को हो रहा लाभ*

सीसीई एग्री ऐप और जीसीईएस ऐप जैसे अत्याधुनिक उपकरण फसल कटाई प्रक्रिया को न केवल तेज बल्कि प्रभावी भी बनाते हैं। यह ऐप्स फसल की स्थिति, उत्पादन क्षमता और संभावित क्षति का सटीक डेटा उपलब्ध कराते हैं, जिससे बीमा कंपनियों को सही जानकारी मिलती है और किसानों को समय पर मुआवजा मिलना सुनिश्चित होता है।

खरीफ मौसम में 10 फसलों को इस योजना में शामिल किया गया है। जिसमें, धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, उर्द, मींग, तिल, मूंगफली,सोयबीन व अरहर शामिल हैं। क्रॉप कटिंग प्रयोगों के माध्यम से इन फसलों की उत्पादकता का सटीक आकलन किया जा रहा है। यह पहल न केवल किसानों को आत्मनिर्भर बना रही है बल्कि कृषि क्षेत्र में सुधार की दिशा में प्रदेश को अग्रणी बना रही है।

*किसानों को खराब फसल की क्षतिपूर्ति प्राप्त करने में मददगार है यह प्रयोग*

क्रॉप कटिंग या फसल कटाई के प्रयोग द्वारा फसल की औसत पैदावार निकाली जाती है। क्रॉप कटिंग आधार पर ही जनपदों के कृषि उत्पादन के आंकड़े तैयार करके शासन को भेजे जाते हैं। क्रॉप कटिंग के प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसल बीमा धारक किसान को नुकसान का मुआवजा दिया जाता है। कृषि विभाग सभी जनपदों के समस्त क्षेत्रों के क्रॉप कटिंग आंकड़ों का औसत निकालकर शासन को भेजता है। इसके आधार पर ही जनपद में विभिन्न फसलों की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का निर्धारण किया जाता है। योगी सरकार आंकड़ों की शुद्धता के लिए 15% अनिवार्य निरीक्षण के लिए जनपद में कृषि, राजस्व एवं विकास विभाग के अधिकारियों को नामित किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत प्रदेश में इम्पैनल्ड बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा भी 30% क्राप-कटिंग प्रयोगों का सह अवलोकन कराया जा रहा है।

क्रॉप कटिंग के जरिए प्राप्त आंकड़ों का उपयोग पीएमएफबीवाई के तहत सरकार प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति देती है। इस योजना के तहत, फसल क्षति होने पर किसानों को संबंधित बीमा कंपनियों से मुआवजा मिलता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए इन योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर दिया है।

*किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा क्रॉप कटिंग प्रयोग*

प्रदेश में कृषि क्षेत्र पर बड़ी संख्या में लोगों की निर्भरता है। योगी सरकार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि फसलों की क्षति की स्थिति में किसान किसी भी आर्थिक संकट से बच सकें। इसके लिए संबंधित विभाग के कर्मचारियों द्वारा रैंडमली ऑनलाइन चयनित गांव के एक खेत में समबाहु त्रिभुज के प्रति 10 मीटर भुजा वाले क्षेत्र के अंतर्गत फसल की कटाई एवं उससे प्राप्त अनाज का वजन किया जाता है। उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों से क्रॉप कटिंग प्रयोगों के सम्पादन की समीक्षा की जाती है। क्रॉप कटिंग प्रयोगों का यह विस्तृत नेटवर्क न केवल किसानों को राहत प्रदान कर रहा है बल्कि कृषि उत्पादकता के उन्नयन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायक साबित हो रहा है।

*योजनाओं में किसानों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित कर रही योगी सरकार*

जन हितैषी और किसान केंद्रित योजनाओं में केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही योगी सरकार की इस पहल के तहत किसानों, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों के बीच तालमेल को बेहतर बनाया गया है। फसलों के उत्पादन और नुकसान के आंकड़े अब केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका डिजिटलीकरण किया गया है। यह प्रक्रिया योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने में सहायक है। सीसीई की पारंपरिक पद्धति उपज घटक पद्धति पर आधारित है जहां अध्ययन के तहत कुल क्षेत्र के यादृच्छिक नमूने के आधार पर विशिष्ट स्थानों का चयन किया जाता है। एक बार भूखंडों का चयन हो जाने के बाद, इन भूखंडों के एक भाग से उत्पादन काटा जाता है और बायोमास वजन, अनाज वजन, नमी और अन्य सांकेतिक कारकों जैसे कई मापदंडों के लिए विश्लेषण किया जाता है। इस अध्ययन से एकत्र किए गए डेटा को पूरे क्षेत्र में एक्सट्रपलेशन किया गया है और अध्ययन के तहत राज्य या क्षेत्र की औसत उपज का अनुमानित मूल्यांकन प्रदान करता है।

कृषि उत्पादकता के आकलन की यह प्रणाली किसानों और बीमा कंपनियों के बीच विश्वास को बढ़ावा दे रही है। आने वाले समय में, उत्तर प्रदेश की सरकार इस मॉडल को और भी मजबूत बनाने और कृषि क्षेत्र में तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में किसान हितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से न केवल कृषि क्षेत्र का विकास हो रहा है, बल्कि इससे राज्य के आर्थिक विकास को भी गति मिल रही है।

The post क्रॉप कटिंग के माध्यम खरीफ की फसलों की उत्पादकता पर योगी सरकार की पैनी नजर appeared first on Naimish Today.

भारत-पाक बॉर्डर पर खेत में मिला पाकिस्तानी ड्रोन:15 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त; BSF अधिकारी बोले- बैटरी डिस्चार्ज होने से गिरा
भारत-पाक बॉर्डर पर खेत में मिला पाकिस्तानी ड्रोन:15 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त; BSF अधिकारी बोले- बैटरी डिस्चार्ज होने से गिरा

श्रीगंगानगर / अनूपगढ़

पाकिस्तान की तरफ से भारत में एक बार फिर ड्रोन से हेरोइन तस्करी की कोशिश की गई। बीएसएफ को अनूपगढ़ से लगती भारत-पाक सीमा की विजेता पोस्ट पर ड्रोन मिला। इसके साथ 3 किलो हेरोइन बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ड्रोन मिलने के बाद बीएसएफ ने पुलिस के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया है।

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया- अनूपगढ़ के गांव 30 एपीडी के पास कालूराम नायक के खेत में ड्रोन मिला है। किसान ने शनिवार सुबह 4.15 बजे खेत में ड्रोन देखकर सूचना दी थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और खेत से पाकिस्तानी ड्रोन के साथ पीले रंग के पैकेट में बंधी 3 किलो हेरोइन की बरामद की।

*टेक्निकल फॉल्ट से गिरा ड्रोन*

बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार- पाकिस्तान से ड्रोन को हेरोइन की खेप के साथ भारत में तस्करी के लिए भेजा गया था, लेकिन टेक्निकल फॉल्ट या बैटरी डिस्चार्ज के कारण ड्रोन सीमा के पास खेत में गिर गया। इससे तस्करी की योजना विफल हो गई।

*बीएसएफ को मिला था इनपुट*

बीएसएफ को पहले से ही इनपुट मिल चुका था कि पाकिस्तान ड्रोन के माध्यम से हेरोइन भेजने की योजना बना रहा है। सूचना मिलने के बाद बीएसएफ ने सक्रियता दिखाते हुए अनूपगढ़ जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जगह-जगह नाकाबंदी करवा दी थी, ताकि हेरोइन की खेप को तस्करों तक पहुंचने से रोका जा सकें।

बीएसएफ ने पुलिस को दी जानकारी

एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि गांव 30 एपीडी निवासी कालूराम नायक जब अपने खेत में गया तो उसे एक ड्रोन दिखाई दिया। किसान ने बीएसएफ जवानों को इसकी सूचना दी। बीएसएफ के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे तो ड्रोन के साथ एक पीले रंग के पैकेट में हेरोइन बरामद हुई। बीएसएफ के अधिकारियों ने अनूपगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जाएगी।

*हाईटेक ड्रोन इस्तेमाल करते हैं तस्कर*

बीएसएफ के जवान कई बार

पाकिस्तान के ड्रोन को फायरिंग कर गिरा भी चुके हैं। पाकिस्तान में बैठा तस्कर जिस ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की खेप भारत में गिराता है, वह काफी हाईटेक होता है। उस ड्रोन की रेंज 5-6 किलोमीटर तक होती है। वह काफी ऊंचाई तक उड़ सकता है। ऐसे ड्रोन की आवाज भी काफी कम होती है।

*पिछले कई सालों में बढ़े मामले*

देश में पिछले दो-तीन साल से पाक बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए हेरोइन तस्करी के मामले तेजी से बढ़े हैं। पाकिस्तान से लगती 396 किमी सीमा, जो भारत की सीमा से लगते बीकानेर, श्रीगंगानगर, अनूपगढ़ जिलों में तीन सालों में ड्रोन के जरिए हेरोइन तस्करी जोरों से होने लगी है।

*तस्करों का सेफ अड्डा बना अनूपगढ़*

पाकिस्तान से भारत में ड्रोन के जरिए लगातार हेरोइन की खेप भेजी जाती रही है। बीएसएफ और पुलिस की ओर से सिर्फ अनूपगढ़ में ही पिछले सात महीने (1 जनवरी से 25 जुलाई, 2024) में ही पाकिस्तान से आई कुल 38.478 किलोग्राम हेरोइन को जब्त किया जा चुका है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 192.39 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पूरे बीकानेर रेंज की बात करें तो 51.746 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी जा चुकी है।

*एंटी ड्रोन सिस्टम नहीं होने से बढ़ी तस्करी*

हेरोइन तस्कर पहले पंजाब में स्थित भारत-पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से तस्करी करते थे। इसके बाद भारतीय सेना ने पंजाब बॉर्डर पर एंटी ड्रोन सिस्टम लगा दिया। इससे तस्करों के लिए पंजाब में तस्करी करना मुश्किल हो गया, इसलिए तस्करों ने राजस्थान की ओर से ड्रग तस्करी तेज कर दी। तस्करों को ये पता है कि राजस्थान में श्रीगंगानगर और अनूपगढ़ जिले के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर एंटी ड्रोन सिस्टम नहीं है।

*क्या है एंटी ड्रोन सिस्टम?*

एंटी ड्रोन सिस्टम एक टेक्नोलॉजी है, जिसका इस्तेमाल हवा में उड़ रहे मानव रहित डिवाइस को जाम करने के लिए किया जाता है। यह टेक्नोलॉजी रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए ड्रोन की पहचान करती है। इस डिवाइस को जैसे ही हवा में कोई संदिग्ध ड्रोन नजर आता है, इसकी जानकारी सेना को मिल जाती है।

The post भारत-पाक बॉर्डर पर खेत में मिला पाकिस्तानी ड्रोन:15 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त; BSF अधिकारी बोले- बैटरी डिस्चार्ज होने से गिरा appeared first on Naimish Today.

बदलापुर के पूर्व विधायक ओम प्रकाश बाबा दूबे जी पहुँचे विटिया के घर
बदलापुर के पूर्वविधायक ओम प्रकाश बाबा दूबे जी पहुँचे विटिया के घर*

बदलापुर/जौनपुर ब्यूरो चीफ अरुण कुमार दुबे

जितनी मुँह उतनी बातें, नज़दीक से जानने वाले कुछ बताते दूर से जानने वाले कुछ, लेकिन यह बात सही थी कि जनता जितना आकलन कर रही थी भगवान ने उसी के हिसाब से उन्हें धन भी दिया था इसमे कोई अतिश्योक्ति नही थी, लोकसभा का भी चुनाव लड़े बसपा से और बहुत जबरदस्त लड़े उस पार्टी की पहुँच पूरे लोकसभा में पहुँचा दिए लेकिन जीत नही पाए बाद में बदलापुर से विधायक भी बने, इस बार बहुत थोड़े मतों से इस बार पराजित हुए, मतलब विधायक जी के हिस्से में संघर्ष अधिक है सफलता कम राजनैतिक रूप से।

यह तो हुआ राजनैतिक परिचय, मनुष्य के एक रूप मानवीय भी होता है,विधायक बाबा दुबे जी उसमे हमेशा शीर्ष पे रँहे है, उसका एक उदाहरण हम लोगों ने कोरोना काल मे देखा था जब एक ठाकुर परिवार के अकेले लड़के को ब्लैक फंगस होने के कारण देहांत हो गया था विधायक जी ने एक लाख की बड़ी मदद अपने पास से की थी

आज देखिए बदलापुर की एक ब्राह्मण विटिया के शादी बारे में पता चला तब विधायक जी बिटिया के घर ही पहुंच गए 11 साड़ी,5100/रु दान दिए

देखिए सम्पन्नता का यह रूप भी, मानवीय दृष्टिकोण से देखिए तो किंतना सुखद लगेगा,एक कुबेर पुत्र किसी गरीब की कुटिया में जाकर बैठा हो इसलिए कि हम आपकी मदद में आये हैं, यह दृश्य सहायता के साथ साथ आँखों और आत्मा को सुकून पहुचाने वाला भी है, विधायक जी मदद भिजवा भी सकते थे वह भी महत्वपूर्ण होता, लेकिन उनका खुद चलकर उस गरीब के छप्पर तक जाना उनके बड़े ह्रदय का परिचायक है।

धन्यवाद विधायक जी आपकी यह मदद उस परिवार के लिए तो सुकून पहुचाने वाली है ही,समाज के लिए भी यह सन्देश है कि अगर सामर्थ्य वान लोग कदम आगे बढ़ाए तो समाज उनके पदचिन्हों पे चलने लगता है

The post बदलापुर के पूर्व विधायक ओम प्रकाश बाबा दूबे जी पहुँचे विटिया के घर appeared first on Naimish Today.