नैमिष टुडे, Author at Naimish Today

प्रदेश के गाजीपुर की बेटी के हत्यारों व प्रतिनिधिमंडल के नेता पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए आक्रोशित विश्वकर्मा समाज एवं सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
प्रदेश के गाजीपुर की बेटी के हत्यारों व प्रतिनिधिमंडल के नेता पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए आक्रोशित विश्वकर्मा समाज एवं सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

“दोनों घटनाओं की सी बी आई जांच कराने की प्रमुख मांग”

प्रतापगढ़ । प्रदेश में विश्वकर्मा समाज पर आये हो रहे हमले, उत्पीड़न, एवं बढ़ रही दुराचार की घटनाओं से क्षुब्ध विश्वकर्मा समाज एवं स्थानीय सपा ने ताओं व पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से ज्ञापन महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को जरिए जिला अधिकारी प्रतापगढ़ को सौंपा।

मालूम हो कि गत दिनों जनपद गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की बिटिया की जघन्य हत्या कर लाश गंगा नदी में फेक दिए जाने पर उसको न्याय दिलाने व उसके परिजनों से मिलने जा रहे विश्वकर्मा समाज के नेता व पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा व उनके सहयोगियों पर अराजक तत्वों द्वारा किए गए पथराव में पूर्व मंत्री व उनके साथ कई लोग घायल होने पर उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं मृतका के परिजनों को 50 लाख रुपए आर्थिक मुआवजा देने और घटना की सी बी आई जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन आज अंबेडकर चौराहे पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अम्बेडकर चौराहे पर जिलाधिकारी को सौंपा गया। उक्त ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उप जिला मजिस्ट्रेट सदर ने स्वयं अंबेडकर चौराहे पर आ कर लिया। ज्ञापन को सार्वजनिक रूप से पढ़ कर सुनाया और एस डी एम सदर को ज्ञापन सौंपा गया।इस मौके पर विश्वकर्मा समाज के सैकड़ों नेता व वरिष्ठ समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार, अधिवक्ता उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख सपा नेताओं में अब्दुल कादिर जिलानी जिला महासचिव, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना, वरिष्ठ सपा नेता आशुतोष पाण्डेय,राज कुमार यादव, महिला नेत्री शांति सिंह पूर्व प्रमुख ब्लाक सदर, सचिन मौर्य, मनीष पाल, पवन यादव आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से विश्वकर्मा समाज के प्रमुख लोगों में कमलेश विश्वकर्मा वरिष्ठ नेता, हरी लाल विश्वकर्मा “वरिष्ठ पत्रकार” व पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब प्रतापगढ़, राजीव विश्वकर्मा “एडवोकेट” वासिनी विश्वकर्मा “एडवोकेट” श्री राम विश्वकर्मा ओझला , श्री फूलचंद विश्वकर्मा बहरिया, श्री फूलचंद विश्वकर्मा सगरा, राजाराम विश्वकर्मा महुली, सत्यनारायण विश्वकर्मा दीवानगंज, रंजीत विश्वकर्मा, मोहनगंज, रंजीत विश्वकर्मा अनुज विश्वकर्मा गड़वारा, मोनू विश्वकर्मा प्रेमचंद विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, भरतव्यास विश्वकर्मा, लवकुश विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, बब्लू विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव विश्वकर्मा ब्रिगेड उत्तर प्रदेश, राजकुमार विश्वकर्मा प्रदेश सचिव अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा मौजूद रहे।

The post प्रदेश के गाजीपुर की बेटी के हत्यारों व प्रतिनिधिमंडल के नेता पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए आक्रोशित विश्वकर्मा समाज एवं सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन appeared first on Naimish Today.

*महमूदाबाद की अंशिका वर्मा ने रचा इतिहास, यूपी बोर्ड में कला वर्ग में किया टॉप* महमूदाबाद, सीतापुर।अनुज कुमार जैन यूपी बोर्ड परीक्षा में सीता इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा अंशिका वर्मा ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कला वर्ग में प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अंशिका की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। बाराबंकी जिले के ररिया हसनपुर गांव निवासी अंशिका वर्मा के पिता भोलानाथ वर्मा पेशे से शिक्षक हैं, जबकि माता संगीता वर्मा गृहणी हैं। अंशिका ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर संस्कृत में 97, हिंदी में 96, गृह विज्ञान में 96, भूगोल में 93 और शिक्षाशास्त्र में 90 अंक प्राप्त किए। अंशिका की इस सफलता पर एजुकेशन टेक कंपनी अरिविहान की ओर से उसे 51 हजार रुपये की नकद धनराशि और एक लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। छात्रा की इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन आर. के. वाजपेयी, डिप्टी डायरेक्टर आंजनेय आशीष और वागीश दिनकर सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
The post *महमूदाबाद की अंशिका वर्मा ने रचा इतिहास, यूपी बोर्ड में कला वर्ग में किया टॉप*  महमूदाबाद, सीतापुर।अनुज कुमार जैन  यूपी बोर्ड परीक्षा में सीता इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा अंशिका वर्मा ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कला वर्ग में प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अंशिका की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। बाराबंकी जिले के ररिया हसनपुर गांव निवासी अंशिका वर्मा के पिता भोलानाथ वर्मा पेशे से शिक्षक हैं, जबकि माता संगीता वर्मा गृहणी हैं। अंशिका ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर संस्कृत में 97, हिंदी में 96, गृह विज्ञान में 96, भूगोल में 93 और शिक्षाशास्त्र में 90 अंक प्राप्त किए। अंशिका की इस सफलता पर एजुकेशन टेक कंपनी अरिविहान की ओर से उसे 51 हजार रुपये की नकद धनराशि और एक लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। छात्रा की इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन आर. के. वाजपेयी, डिप्टी डायरेक्टर आंजनेय आशीष और वागीश दिनकर सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। appeared first on Naimish Today.

अपने सामने से कार-ऑटो की भिड़ंत में दो की मौत
अपने सामने से कार-ऑटो की भिड़ंत में दो की मौत

नैमिष टुडे संवाददाता

गोंदलामऊ (सीतापुर)

सिधौली मिश्रिख मार्ग पर कार और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में एक व्यक्ति सहित एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में अधिकांश एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ई रिक्शा चालक धीरेन्द्र त्रिपाठी पुत्र राम मोहन त्रिपाठी निवासी ग्राम सरोसा थाना सन्दना सीतापुर उम्र 37 वर्ष,मृतक संजय पुत्र बौजनाथ उम्र 30 वर्ष,बैजनाथ पुत्र मैकू लाल उम्र करीब 70 वर्ष, गुड्डी देवी पत्नी संजय उम्र 28 वर्ष,मृतक भोला शंकर पुत्र संजय उम्र करीब 6 माह, अंकुश पुत्र संजय उम्र करीब 5 वर्ष सर्व निवासी ग्राम सरोसा,रामआसरे पुत्र किशनू,डॉली पत्नी राम आसरे उम्र करीब 35 वर्ष सर्व निवासी ग्राम भनवापुर बैठी थी तथा कार सख्या UP32RP3415 हुंडई वेंन्यू सफेद में बैठी कंचन श्रीवास्तव पत्नी दीपक कुमार,ड्राइवर हर्ष श्रीवास्तव पुत्र दीपक कुमार निवासीगण 532,क/720B शिव पुरम फेस थर्ड थाना अलीगंज लखनऊ उत्कर्ष श्रीवास्तव पुत्र संजय श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव पुत्र कृष्ण बिहारी लाल सर्व निवासी 538K/1362 त्रिवेणी नगर थाना अलीगंज लखनऊ घायलों को जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया हैं।सीएचसी मछरेहटा में मृतक संजय का पंचनामा की कार्यवाही की जा रही हैं।

The post अपने सामने से कार-ऑटो की भिड़ंत में दो की मौत appeared first on Naimish Today.

गुरुकुल विद्या पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अर्थ डे
गुरुकुल विद्या पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अर्थ डे

सीतापुर/लखनऊ। अनुज कुमार जैन गुरुकुल विद्या पब्लिक स्कूल में अर्थ डे बड़े ही उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना ही नहीं था, बल्कि विद्यार्थियों को इसके महत्व, इतिहास और उद्देश्य के बारे में जागरूक करना भी था।

कार्यक्रम की शुरुआत में पीठाधीश्वर श्री साकेत मिश्रा जी ने बच्चों को बताया कि अर्थ डे क्यों मनाया जाता है, इसकी शुरुआत कब हुई और इसका मुख्य उद्देश्य क्या है। उनके प्रेरणादायक विचारों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी गईं। छोटे बच्चों ने आकर्षक फैंसी ड्रेस के माध्यम से पेड़, फल और जंगल का रूप धारण कर प्रकृति के महत्व को दर्शाया। वहीं बड़े बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति के जरिए ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यार्थी मृत्युंजय और शिवराज ने क्रमशः अंग्रेजी और हिंदी में प्रभावशाली भाषण देकर अर्थ डे के महत्व को विस्तार से समझाया। उनकी प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरा मिश्रा, सह-पीठाधीश्वर पूनम मिश्रा, वाइस प्रिंसिपल दिव्यांशी श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर श्रद्धा शुक्ला, पारुल राज सहित समस्त शिक्षक एवं स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को यह संदेश दिया गया कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए छोटे-छोटे कदम उठाएं और पृथ्वी को सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना भी जागृत करने में सफल रहा।

The post गुरुकुल विद्या पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अर्थ डे appeared first on Naimish Today.

महमूदाबाद ब्लॉक परिसर में भाकियू (टिकैत) का जोरदार प्रदर्शन प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप
महमूदाबाद ब्लॉक परिसर में भाकियू (टिकैत) का जोरदार प्रदर्शन

प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप

महमूदाबाद, सीतापुर।अनुज कुमार जैन

सीतापुर जनपद के महमूदाबाद ब्लॉक परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील इकाई पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व में दिए गए ज्ञापन के आधार पर यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

किसानों ने गौशालाओं में चारा-भूसे की समुचित व्यवस्था, ग्राम पंचायतों में खराब पड़े सरकारी हैंडपंपों की मरम्मत सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। भाकियू पदाधिकारियों का कहना था कि 19 तारीख तक समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में 20 तारीख को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी के तहत सोमवार सुबह 11 बजे से प्रदर्शन शुरू किया गया।

प्रदर्शन के दौरान तहसील अध्यक्ष सम्मत कुमार वर्मा ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने सचिव अर्जुन गुप्ता पर काम में लापरवाही और हीलाहवाली का आरोप लगाया, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

इस दौरान किसान यूनियन के कई तहसीलों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें महमूदाबाद ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, तहसील बिसवां के तहसील अध्यक्ष शिवराज सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। साथ ही बड़ी संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में मौजूद रहे।

तहसील अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी ब्लॉक प्रशासन की होगी।

The post महमूदाबाद ब्लॉक परिसर में भाकियू (टिकैत) का जोरदार प्रदर्शन प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप appeared first on Naimish Today.

महमूदाबाद पॉलिटेक्निक के स्वर्ण जयंती समारोह का वीडियो वायरल, कॉलेज प्रशासन पर उठे सवाल
महमूदाबाद पॉलिटेक्निक के स्वर्ण जयंती समारोह का वीडियो वायरल, कॉलेज प्रशासन पर उठे सवाल

महमूदाबाद, सीतापुर:अनुज कुमार जैन

जवाहरलाल नेहरू पॉलिटेक्निक, महमूदाबाद के स्वर्ण जयंती समारोह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह कार्यक्रम के दौरान का है, जिसका शुभारंभ पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी और क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्य के कर कमलों से हुआ था।

वीडियो में कुछ युवकों के हाथों में बोतलें दिखाई देने की बात सामने आ रही है, जिससे समारोह की गरिमा और शैक्षणिक वातावरण पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कार्यक्रम की प्रकृति पर प्रश्न उठा रहे हैं।

इस पूरे मामले पर कॉलेज प्रशासन की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अध्यक्ष के साथ भोजन के लिए चले गए थे। इसी दौरान कुछ पुराने छात्र परिसर में आ गए थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, तत्काल उन्हें वहां से हटा दिया गया।

फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग कॉलेज प्रशासन से स्पष्ट व ठोस जवाब की अपेक्षा कर रहे हैं।

The post महमूदाबाद पॉलिटेक्निक के स्वर्ण जयंती समारोह का वीडियो वायरल, कॉलेज प्रशासन पर उठे सवाल appeared first on Naimish Today.

सीतापुर में हीटवेव को लेकर अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
सीतापुर में हीटवेव को लेकर अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

सीतापुर: अनुज कुमार जैन

अपर जिलाधिकारी (वि. एवं राजस्व) नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सीतापुर द्वारा भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। जनसामान्य से अपील की गई है कि वे बताए गए बचाव उपायों को अपनाकर खुद को सुरक्षित रखें। साथ ही सभी संबंधित विभागों को भी पूरी तैयारी रखने और आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

एडवाइजरी के अनुसार, गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़कियों को एल्युमिनियम पन्नी या गत्ते से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी अंदर न आ सके। दोपहर के समय गर्म हवा आने वाली खिड़कियों व दरवाजों पर काले परदे लगाने की सलाह दी गई है। लोगों से स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लेने को भी कहा गया है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बच्चों और पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें। जहां तक संभव हो घर के अंदर रहें और धूप से बचें। बाहर निकलते समय सिर और शरीर को कपड़े या टोपी से ढकें। हल्का, संतुलित भोजन करें और मादक पदार्थों से दूर रहें।

गर्मी से बचाव के लिए लस्सी, छाछ, मट्ठा, बेल का शर्बत, नींबू पानी और आम का पना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। दोपहर के समय बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा गया है।

कब लगती है लू:

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी में शरीर के द्रव (बॉडी फ्लूड) सूखने लगते हैं, जिससे पानी और नमक की कमी हो जाती है। ऐसे में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। शराब की लत, हृदय रोग, पुरानी बीमारियों, मोटापा, अधिक उम्र और अनियंत्रित मधुमेह से ग्रस्त लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

लू के प्रमुख लक्षण:

गर्म और शुष्क त्वचा, पसीना न आना, तेज नाड़ी, सांस लेने में तेजी, सिरदर्द, मिचली, चक्कर आना, थकान, भ्रम की स्थिति और पेशाब में कमी इसके प्रमुख लक्षण हैं। समय पर उपचार न मिलने पर शरीर के आंतरिक अंगों, विशेषकर मस्तिष्क पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

प्रशासन ने आगाह किया है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है, ऐसे में सभी लोग सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।

The post सीतापुर में हीटवेव को लेकर अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी appeared first on Naimish Today.

घर की दीवार काटकर नकदी समेत पांच लाख के जेवरात चोरी
घर की दीवार काटकर नकदी समेत पांच लाख के जेवरात चोरी

नैमिष टुडे संवाददाता

गोंदलामऊ  सीतापुर

संदना थाना क्षेत्र के भीखपुर में चोरों ने रविवार देर रात एक घर को अपना निशाना बनाते हुए 30 हजार की नगदी सहित पांच लाख के जेवरात अलमारी तोड़कर पार कर दिया। परिजन जब सोकर उठे तो घर मे सामान बिखरा देख हक्का बक्का रह गए।जानकारी के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।थाना क्षेत्र के भीखपुर निवासी सुशीला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने घर में सो रही थीं, तभी चोरों ने घर की दीवार में सेंध लगा दी। चोर घर के अंदर अलमारी और बक्सों में रखी 30 हजार की नकदी समेत पांच लाख के जेवरात पार कर दिया। चोरों ने तीन जोड़ी पायल, एक जोड़ी पाजेब, दस जोड़ी मीना व कामबंद, जेवरात में सोने की मांग बेदी, कान और नाक की बालियां, नौ सोने की कील व बुन्दा और पीतल के दो बटुवा, पीतल की 50 थाली, एक कटोरी, 50 लोटा फूल के, एक सोने का हार, तीन ओम सोने के, चांदी की नाथ सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए।

मामले में थानाध्यक्ष मान सिंह पाल ने बताया कि तहरीर मिली है।मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

The post घर की दीवार काटकर नकदी समेत पांच लाख के जेवरात चोरी appeared first on Naimish Today.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं होंगी और सशक्त:रमेश वाजपेयी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं होंगी और सशक्त:रमेश वाजपेयी

महमूदाबाद, सीतापुर।अनुज कुमार जैन

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लागू किया जा रहा है, जिसे सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।

यह बातें सीता इंटर कॉलेज के शास्त्री सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ प्रचार अभियान के तहत छात्राओं व शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य रमेश वाजपेयी विरल ने कहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सभी क्षेत्रों में समान अवसर देना समय की आवश्यकता है।

प्रधानाचार्य ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी करने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिनियम 2023 की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए इसे महिलाओं के राजनीतिक व सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

समारोह में वाइस प्रिंसिपल यशपाल वर्मा, एनएसएस के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी शिवसेवक मिश्र, सांस्कृतिक प्रमुख प्रतिभा सिंह, अनीता वर्मा, राजकुमारी वर्मा, संजू रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।

The post नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं होंगी और सशक्त:रमेश वाजपेयी appeared first on Naimish Today.

राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु के संयोजन में सामाजिक समरसता कविगोष्ठी का आयोजन
बिसवां -सीतापुर

राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु के संयोजन में सामाजिक समरसता कविगोष्ठी का आयोजन किया गया। महर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज लखनऊ में आयोजित इस कवि गोष्ठी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि संगम के संस्थापक अध्यक्ष जगदीश मित्तल परमार्थी व अध्यक्ष वरिष्ठ कवि नरेंद्र भूषण ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर कवि गोष्ठी का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि व अध्यक्ष सहित अति विशिष्ट अतिथि अनूप श्रीवास्तव प्रबंधक महर्षि विद्यामंदिर व विशिष्ट अतिथि केजीएमयू लखनऊ ट्रामा सेंटर के अधीक्षक डा अमिय अग्रवाल क्षेत्र अध्यक्ष शिवकुमार व्यास तथा अवधप्रांत अध्यक्ष अजय प्रधान का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागताध्यक्ष कवि कृष्ण पाल सिंह दिनकर ने सम्मानित किया। कविगोष्ठी का शुभारम्भ कवि संगम लखनऊ उत्तर इकाई की अध्यक्ष डा शोमा दीक्षित भावना द्वारा प्रस्तुत वाणी वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि जगदीश मित्तल परमार्थी ने अपने संबोधन में कहा की राष्ट्र जागरण व समाज प्रबोधन का सशक्त माध्यम है कविता और कविता की मशाल को प्रज्वलित रखने का माध्यम हैं कविगोष्ठी। कविगोष्ठी के अध्यक्ष नरेंद्र भूषण ने कविगोष्ठी के बृहद स्वरुप की सराहना करते हुए कवि संगम की टीम को बधाई दी। अपने दोहे सुनाकर गागर में सागर भर दिया। संयोजक कमलेश मौर्य मृदु ने समाजिक समरसता को समर्पित छंद पढ़ कर खूब तालियां बटोरीं

हम राम को बेर खिलाते रहे खुद खाने में हैं सकुचाते रहे।

गले केवट राम लगाते रहे हम छाया से भी कतराते रहे।

जड़ पत्थर की रहे पूजते मूर्तियां चेतन को ठुकराते रहे।

इसी पाप का शाप लगा हमको लुटते पिटते पछताते रहे।।

उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि

हम सिर्फ कथायें सुनायें नहीं उनकी भी व्यथाएं सुनें तो सही।

सबमें सियाराम का अंश विराजित आचरणों में गुनें तो सही।

“मृदु” भेद के भाव की भित्ति ढहाकर प्रेम का पंथ चुनें तो सही।

नव नील व भील गले लगने को हैं आतुर राम बने तो सही।।

हमीरपुर से पधारे कुलदीप कृष्ण ने कहा

सामाजिक समरसता का मैं मूलमंत्र बतलाता हूं

राम का जीवन गाता हूं मैं रात का जीवन गाता हूं।।

महराज नगर सीतापुर की युवा कवयित्री कु . दिव्या वर्मा विद्यार्थी ने श्रृंगार का गीत सुनाकर सबका मन मोह लिया

प्रेम मे हारे ये कारे कारे नयन।

रात-भर राह तकते हमारे नयन।।

सीतापुर कसे पधारी होनहार युवा कवयित्री कु. विदुषी विदु ने अपनी भावनाओं को इस तरह उकेरा

अपना सबकुछ समर्पित किया था तुम्हें।

अपनी सांसों में हर पल जिया था तुम्हें ।

वरिष्ठ कवि मनोज अवस्थी शुकदेव के मुक्तक बहुत सराहे गए

काम से काम रखना बड़ा काम है। जिंदगी बस सुबह दोपहर शाम है।

राम के नाम का नित करें स्मरण,

राम से भी बड़ा राम का नाम है।।

कवि अमित श्रीवास्तव ने श्रृंगार की ग़ज़ल सुनाकर वाह वाही लूटी

गुल के बिना यह गुलशन कैसा।

इश्क बिना यह जीवन कैसा।

सबके प्रति यदि प्यार न हो तो,

समरसता का चिन्तन कैसा।।

आजमगढ़ की ओजस्वी कवयित्री डा रेनू सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई पर रचना सुनाकर वीररस का परिपाक किया।

इस समरसता कवि गोष्ठी में वरिष्ठ हास्य कवि मुकुल महान, वरिष्ठ कवि रविमोहन अवस्थी, ख्यातिलब्ध कवयित्री शिखा श्रीवास्तव, पं विजयलक्ष्मी, अनुपमा श्रीवास्तव, श्रीमती मधु पाठक, रामप्रकाश त्रिपाठी, राजुल मेहरोत्रा, विजय तन्हा, कृष्ण कुमार मौर्य सरल, प्रभाकर शुक्ला, सिद्धांत अवस्थी, श्रीमती सरोज बाला, सुनीता प्रभाकर, अतुल बाजपेई, कुमार तरल, महेश प्रसाद गुप्ता, संध्या त्रिपाठी, उमेश प्रकाश सक्सेना, शिवम् श्रीवास्तव , शीतला प्रसाद त्रिपाठी मृदुल, मृगांक श्रीवास्तव, रविप्रकाश रुद्रांश, श्रीमती छाया त्यागी, रुद्रनाथ पाठक, सुनील हर्ष , अमित वर्मा, जी एल गांधी, प्रवीण पाण्डेय, डा गौरीशंकर वैश्य विनम्र, कृष्णानंद राय, इंदु श्रीवास्तव, डा बबली सिंह , विनोद कलहंस, प्रियांशु अवस्थी, अरूण कुमार गंवार, राघवेंद्र प्रताप वर्मा , युवा ओज कवि मनुव्रत बाजपेई व विकलांग साथी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु कांत मिश्र सहित 76 कवियों ने काव्यपाठ कर कविगोष्ठी को ऊंचाइयां प्रदान कीं। कविगोष्ठी का सफल संचालन बाराबंकी से पधारे हास्य कवि संदीप अनुरागी ने किया। इस अवसर पर कृष्णपाल सिंह दिनकर को राष्ट्रीय कवि संगम लखनऊ के मंत्री व विजय तन्हा को लखनऊ उत्तर इकाई का महामंत्री मनोनीत किया गया। लखनऊ उत्तर इकाई की अध्यक्ष डा शोमा दीक्षित भावना ने आभार प्रकट किया।

The post राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु के संयोजन में सामाजिक समरसता कविगोष्ठी का आयोजन appeared first on Naimish Today.